• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कुंभ-2027 की सभी तैयारियां अक्टूबर तक पूरी हों, लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही: मुख्यमंत्री धामी

Writer D by Writer D
09/02/2026
in उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सोमवार को सचिवालय स्थित वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली सभागार में कुंभ मेला-2027, हरिद्वार की तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक की।

इस दौरान मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कुंभ से संबंधित सभी तैयारियां अक्टूबर माह तक पूरी कर ली जाएं। साथ ही कुंभ की आवश्यकताओं को देखते हुए सभी प्रकार के निर्माण कार्य तय समय के भीतर पूर्ण हों। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। शासन स्तर पर कुंभ से संबंधित कोई भी कार्य अथवा फाइल लंबित न रहे। किसी भी कार्य को लंबित रखने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता कुंभ मेले का भव्य, दिव्य और सफल आयोजन है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने सचिव, पीडब्ल्यूडी को अगले 24 घंटे के भीतर कुंभ मेले के लिए टेक्निकल पदों पर अधिकारियों की नियुक्ति के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कुंभ क्षेत्र में बने सभी पुलों का ऑडिट किया जाए। साथ ही कुंभ क्षेत्र में स्थित सभी घाटों का सौंदर्यकरण एवं आवश्यकता अनुसार पुनर्निर्माण कार्य कराया जाए। श्रद्धालुओं के लिए हर की पैड़ी सहित अन्य सभी घाटों पर स्नान की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि मेला क्षेत्र की स्वच्छता के लिए विस्तृत कार्य योजना तैयार की जाए। सभी प्रमुख स्थानों पर शौचालय एवं पेयजल की व्यवस्था हो। पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों एवं जल पुलिस की तैनाती की जाए। सुरक्षा के मद्देनजर ड्रोन, सीसीटीवी एवं अन्य आधुनिक उपकरणों का उपयोग सुनिश्चित किया जाए। मेले के दौरान कानून व्यवस्था, पार्किंग और भीड़ प्रबंधन के लिए अलग से विस्तृत कार्य योजना तैयार की जाए।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने निर्देश दिए कि कुंभ मेला क्षेत्र में विभिन्न अखाड़ों को भूमि आवंटन तय समय पर किया जाए, जिसकी मॉनिटरिंग स्वयं मेलाधिकारी करें। सभी अखाड़ों, मठों, संत समाज, संस्थाओं, समितियों एवं स्थानीय लोगों के साथ समन्वय स्थापित कर उनके सुझावों के अनुरूप तैयारियां सुनिश्चित की जाएं। श्रद्धालुओं को आवागमन में असुविधा न हो, इसके लिए कुंभ क्षेत्र में व्यापक स्तर पर अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया जाए।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने वन संबंधी मामलों में शीघ्र अनुमति प्राप्त करने के निर्देश दिए। साथ ही अन्य प्रदेशों के साथ भी परस्पर समन्वय स्थापित करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि मेले से संबंधित सभी विकास कार्य कागजों के साथ-साथ धरातल पर भी दिखाई देने चाहिए। मुख्यमंत्री ने आवास, टेंट सिटी की तैयारियां समय से पूर्ण करने तथा मेला क्षेत्र में अस्थायी अस्पताल, एम्बुलेंस एवं मोबाइल चिकित्सा दल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि कुंभ मेला हमारी संस्कृति, आस्था और करोड़ों श्रद्धालुओं से जुड़ा एक विशाल धार्मिक आयोजन है। इसे सफल बनाना हम सभी का कर्तव्य है, ताकि राज्य में आने वाला प्रत्येक श्रद्धालु यहां से सकारात्मक और सुखद अनुभव लेकर जाए।

बैठक में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, विधायक मदन कौशिक, विधायक आदेश चौहान, विधायक रेनू बिष्ट, विधायक अनुपमा रावत, विधायक रवि बहादुर, उत्तराखण्ड अवस्थापना अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष विश्वास डाबर, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, डीजीपी दीपम सेठ, प्रमुख सचिव एल. फैनई, आर.के. सुधांशु, सचिव शैलेश बगौली, सचिव नितेश झा, कुंभ मेलाधिकारी सोनिका सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags: cm dhami
Previous Post

बॉटलनेक से ब्रेक-थ्रू स्टेट तक, राज्यपाल ने दिखाई यूपी के विकास की तस्वीर

Next Post

आदिवासी प्रदर्शनी का गृहमंत्री ने किया अवलोकन, बस्तर पंडुम के विजेताओं को किया सम्मानित

Writer D

Writer D

Related Posts

राष्ट्रीय

हरियाणा में पुलिस और ग्रामीण आमने-सामने, डिटेन करने पहुंची टीम को घेरा

10/10/2026
पंजाब

पंजाब में सामाजिक सुरक्षा कवच मजबूत, 36.39 लाख लाभार्थियों को मिली वित्तीय मदद

10/10/2026
Main Slider

जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी, लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें : मुख्यमंत्री

10/10/2026
Main Slider

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, Form-7 से नाम हटाने के आवेदनों पर लगाई सीमा

10/10/2026
Nitin Nabeen
नई दिल्ली

विपक्षी दलों के नेता देश में अस्थिरता फैलाने का कर रहे काम: नितिन नवीन

10/10/2026
Next Post
Amit Shah

आदिवासी प्रदर्शनी का गृहमंत्री ने किया अवलोकन, बस्तर पंडुम के विजेताओं को किया सम्मानित

यह भी पढ़ें

एक साथ बैठकर खाना खा रहा था परिवार, की हो गया ये बड़ा हादसा

26/08/2021
Maha Kumbh

महाकुम्भ की भव्यता और दिव्यता के लिए संतों ने सीएम योगी को दिया क्रेडिट

31/01/2025
Organic Farming

योगी सरकार में जैविक खेती का हब बन रहा उत्तर प्रदेश

20/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version