• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मण्डी सुझावों का परीक्षण काराकर प्रस्ताव बनाएं जाएंगे: सीएम धामी

Writer D by Writer D
18/07/2023
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami)  ने कहा कि सरकार किसानों के हितों को लेकर संकल्पित होकर कार्य कर रही है। मण्डी से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए जो भी सुझाव प्राप्त हुए हैं, इनका परीक्षण कराकर प्रस्ताव बनाये जाएंगे।

सोमवार को निरंजनपुर स्थित नवीन मण्डी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कृषि के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले किसानों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने पौधरोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित भी किया। उन्होंने कहा कि किसानों को सशक्त बनाने के लिए केन्द्र और राज्य सरकार की ओर से अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि कुआंवाला-डोईवाला मार्ग पर दण्डेश्वर मंदिर का सौन्दर्यीकरण किया जायेगा।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने किसानों से कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 21वीं सदी का भारत पूरी दुनिया को दिशा देने का कार्य कर रहा है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की भावना से कार्य हो रहे हैं। उनकी प्रेरणा से कृषि के क्षेत्र में तमाम अनुसंधान हो रहे हैं। ‘वोकल फॉर लोकल’ को बढ़ावा दिया जा रहा है। राज्य में भी ‘एक जिला और दो उत्पाद’ पर कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने (CM Dhami) कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों से यह वर्ष अन्तरराष्ट्रीय मिलेट वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। हमारे श्री अन्न को वैश्विक स्तर पर पहचान मिली है। नवाचार के क्षेत्र में देश में अनेक कार्य हो रहे हैं। स्वरोजगार के प्रति लोगों का रूझान बढ़ा है।

उत्तराखंड को देश में निर्यात तैयारी सूचकांक में 9वीं रैंक, मुख्यमंत्री बोले- राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि उत्तराखंड को जी-20 की तीन बैठकें आयोजित करने का अवसर मिला। देश के 50 से अधिक शहरों में इन बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। इन बैठकों के माध्यम से अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर देश के छोटे शहरों को अन्तरराष्ट्रीय मंच पर नई पहचान मिली है। कृषि क्षेत्र देश की बैक बोन की तरह है। देश को मजबूती से आगे बढ़ाने में हमारे किसानों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि राज्य में किसानों को 03 लाख और महिला स्वयं सहायता समूहों को 05 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण दिया जा रहा है। फार्म मिशनरी बैंक के तहत 80 प्रतिशत की सब्सिडी दी जा रही है। एप्पल, कीवी, तेजपत्ता, तिमूर मिशन पर कार्य किये जा रहे हैं। सगंध खेती को बढ़ावा देने के लिए 06 ऐरोमा वैली विकसित की जा रही हैं। काशीपुर में ऐरोमा पार्क बनाया जा रहा है। राज्य में कलस्टर आधारित खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। 01 साल में 18 हजार पॉलीहाउस बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इससे एक लाख लोगों का रोजगार उपलब्ध होगा।

इस मौके पर विधायक विनोद चमोली,खजानदास,सविता कपूर,मेयर सुनील उनियाल गामा, भाजपा के महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल,भाजपा नेता अनिल गोयल,अध्यक्ष मण्डी समिति कुलदीप बुटोला,उपाध्यक्ष त्रिलोक सिंह बिष्ट,किसान मोर्चा के अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह पुण्डीर आदि उपस्थित थे।

Tags: cm dhamiUttarakhand News
Previous Post

भाजपा सरकार में चल रहा है महंगाई का अमृतकाल: अखिलेश यादव

Next Post

ड्रग ट्रैफिकिंग तंत्र को ध्वस्त करेगी उत्तराखंड सरकार: सीएम धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

भारी बारिश से प्रभावितों को तत्काल मिले राहत, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

26/09/2026
Main Slider

आज एक बड़ी बिजनेस अपॉर्चुनिटी बन सकता है वेस्ट मैनेजमेंट: ए.के. शर्मा

26/09/2026
Rahul Gandhi-Akhilesh Yadav
Main Slider

अखिलेश यादव की रायबरेली से राहुल गांधी को सीधी चुनौती

26/09/2026
Main Slider

ब्रह्मोस को लेकर सवालों की बौछार, ‘काल’ और ‘तेजस्वन’ ने खींचा युवाओं का ध्यान

26/09/2026
Chardham Yatra
Main Slider

चारधामों को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम तेज, यात्रा सीजन में 798 टन कचरा एकत्रित

26/09/2026
Next Post
CM Dhami

ड्रग ट्रैफिकिंग तंत्र को ध्वस्त करेगी उत्तराखंड सरकार: सीएम धामी

यह भी पढ़ें

bigg boss 14

घर में घुसते ही नए कंटेस्टेंट्स ने दी पुरानी बातों को हवा

26/10/2020

नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश में हो रहे हैं सकारात्मक बदलाव : शिवराज

09/08/2020
CM Dhami

भाजपा अध्यक्ष ने सीएम धामी से की राज्य स्थापना दिवस पर कार्यक्रमों की चर्चा

01/11/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version