• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नो पेंडेंसी की परंपरा को अपनी आदतों में शुमार करें अफसर: सीएम धामी

Writer D by Writer D
08/07/2024
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पौड़ी। सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  सोमवार को जिला मुख्यालय पौड़ी के विकास भवन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विकास भवन की गैलरी में जनपद के कई विकास कार्यों व योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।

कार्यक्रम के बाद सीएम धामी (CM Dhami)  ने जिला स्तरीय अधिकारियों साथ विकास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक भी की। बैठक में कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत भी मौजूद रहे।

नो पेंडेंसी की परंपरा को अपनी आदतों में शुमार करें अफसर

समीक्षा के दौरान सीएम धामी (CM Dhami) ने कहा कि मानसून में सभी अफसरों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए। स्पष्ट किया कि दफ्तरों में शिकायतें लंबित न रहें, उनका त्वरित समाधान हो व नो पेंडेंसी की परंपरा को अफसर आदतों में शुमार करें। उन्होंने वन विभाग को पौधरोपण के लिए जगह चयनित कर विशेषज्ञों के सुझाई तकनीक से ही पौधरोपण करने के निर्देश दिए। उन्होंने डीएम को दुर्घटना संभावित व संवेदनशील स्थलों पर पौधरोपण अभियान चलाने के भी निर्देश दिए।

उन्होंने जल महकमे को जल जीवन मिशन योजना में पुराने पाइप प्रयोग में न लाने को कहा। सीएम ने अगले दो माह में सभी सरकारी दफ्तरों में सोलर पैनल लगाने के निर्देश दिए। कहा कि सभी विधायक व जनप्रतिनिधि अपने-अपने घरों में सोलर पैनल लगाकर दूसरों को प्रेरित करें। उन्होंने जिले में झूलते व पुराने बिजली के तारों, झुके व जर्जर खंभों को बदलने को कहा। सीएम ने कहा कि हरेला पर्व में पौधरोपण को जनांदोलन बनाया जाए। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी, पौड़ी विधायक राजकुमार पोरी, यमकेश्वर विधायक रेनू बिष्ट, लैंसडौन विधायक महंत दिलीप रावत आदि शामिल रहे।

मुख्यालय से संचालित होंगे मंडलीय कार्यालय

सीएम धामी (CM Dhami)  ने कहा कि अक्सर मंडलीय कार्यालय मुख्यालय पौड़ी से संचालित करने की मांग उठती है। ऐसे में सीएम ने गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय को मंडलीय कार्यालयों को पौड़ी से ही संचालित करने को कहा।

पौड़ी में एक और पंपिंग योजना की जरूरत

जिला मुख्यालय में आए दिन गहराते पेयजल संकट पर सीएम धामी (CM Dhami) ने अफसराें को जल्द पेयजल की व्यवस्था सुचारु करने को कहा। अफसरों ने बताया कि शहर में बीते पांच सालों में उपभोक्ताओं की संख्या भी काफी बढ़ गई है। ऐसे में अफसरों ने शहर में पेयजल व्यवस्था सुचारु करने के लिए एक अतिरिक्त पेयजल योजना की जरूरत बताई।

आपदा प्रभावित क्षेत्रों में निर्माण कार्य में लाएं तेजी

बैठक में सीएम (CM Dhami) ने कोटद्वार क्षेत्र के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में निर्माण कार्य तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने डीएम को मालन पुल, लक्ष्मण झूला पुल व सिंगटाली पुल के निर्माण कार्यों को तय समय सीमा पर पूरा करने व मॉनिटरिंग करने को कहा।

Tags: cm dhamidhami newsUttarakhand News
Previous Post

UPPCL के चेयरमैन ने दिया झटका, दो एक्सईएन को चार्जशीट; एक को प्रतिकूल प्रविष्टि

Next Post

उमस भरी गर्मी में बनाना चाहते है कुछ रिफ्रेशिंग ड्रिंक, तो इस से बेस्ट क्या होगा

Writer D

Writer D

Related Posts

Bread Rolls
Main Slider

स्नैक्स में बनाए क्रिस्पी ब्रेड रोल, बारिश का बढ़ जाएगा मजा

23/08/2026
Inverter
Main Slider

घर में यहां न रखें इन्वर्टर, हो सकता है बड़ा नुकसान

23/08/2026
Putrada Ekadashi
Main Slider

संतान सुख के लिए खास है पुत्रदा एकादशी व्रत, जानें शुभ मुहूर्त

23/08/2026
Bookshelves
Main Slider

इंटीरियर निखारने के साथ ही घर को आकर्षक बनाएंगे ये क्रिएटिव बुकशेल्फ

23/08/2026
CM Yogi
Main Slider

पीएम पोषण रसोइयों को सम्मानित करेंगे सीएम योगी, देंगे कैशलेस चिकित्सा कार्ड

22/08/2026
Next Post
Cold Coffee

उमस भरी गर्मी में बनाना चाहते है कुछ रिफ्रेशिंग ड्रिंक, तो इस से बेस्ट क्या होगा

यह भी पढ़ें

Lemon Pickle

खाने में स्वाद बढ़ाएगा ये खट्टा मीठा आचार, बनाना भी है एकदम आसान

25/02/2026
योगी सरकार का बड़ा फैसला Yogi government's big decision

प्रांतीय पुलिस सेवा संवर्ग के 52 अधिकारियों को योगी सरकार ने दी प्रोन्नति

06/11/2020
Cold Day

इन जिलों में कोल्ड डे-घने कोहरे का अलर्ट, इन शहरों में बादल बारिश के आसार

06/01/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version