• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम् भारतीय ज्ञान परंपरा और आधुनिक शिक्षा के समन्वय का बनेगा सशक्त केंद्र : मुख्यमंत्री

Writer D by Writer D
23/09/2026
in उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को ग्राम औरंगाबाद स्थित पतंजलि वेलनेस योगग्राम में प्रथम पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम् का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर उन्होंने योगगुरु स्वामी रामदेव, आचार्य बालकृष्ण और पतंजलि परिवार को बधाई देते हुए कहा कि यह संस्थान भारतीय ज्ञान परंपरा और आधुनिक शिक्षा के समन्वय का सशक्त केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि स्वामी रामदेव की प्रेरणा से योग घर-घर पहुंचा है और पूरी दुनिया में लोगों को स्वस्थ बनाने का काम हुआ है। इसी प्रकार आचार्य बालकृष्ण ने आयुर्वेद के क्षेत्र में कई जड़ी-बूटियों की खोज की है और आयुर्वेद के अनेक ग्रंथ लिखे हैमुख्यमंत्री ने कहा कि हरिद्वार आस्था, संस्कृति और सनातन परंपरा का प्रमुख केंद्र है। ऐसे में देवभूमि में पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम् की स्थापना भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा को आधुनिक युग से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने कहा कि आधुनिक विज्ञान और तकनीक के साथ योग, आयुर्वेद, भारतीय संस्कृति और जीवन मूल्यों का समन्वय नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने के साथ भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करेगा। तेजी से बदलती दुनिया में आधुनिक ज्ञान के साथ संस्कार और संतुलित जीवनशैली की शिक्षा भी जरूरी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 में कौशल, नवाचार, भारतीय ज्ञान परंपरा और विद्यार्थियों के समग्र विकास पर विशेष जोर दिया गया है। उत्तराखंड में भी इसे प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आधुनिकता और परंपरा एक-दूसरे की विरोधी नहीं, बल्कि पूरक हैं। अपनी विरासत से जुड़कर आधुनिक ज्ञान हासिल करने वाली युवा पीढ़ी भविष्य का बेहतर ढंग से सामना कर सकती है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को पर्यटन के साथ ज्ञान, योग, आयुर्वेद और अध्यात्म के वैश्विक केंद्र के रूप में विकसित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम् इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में यह संस्थान देश-विदेश के विद्यार्थियों के लिए योग, आयुर्वेद, ज्ञान और विज्ञान के अध्ययन का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा।

कार्यक्रम में स्वामी रामदेव ने कहा कि एलोपैथी की अपनी सीमाएं हैं। माडर्न साइंस में लीवर फेलियर के उपचार को लेकर चुनौतियां हैं, जबकि पतंजलि ने इसके लिए आयुर्वेदिक दवाएं विकसित की हैं। उन्होंने दावा किया कि इनसे लाखों लोगों को लाभ मिला है और कई लोगों को लीवर तथा किडनी प्रत्यारोपण की आवश्यकता से बचाने में मदद मिली है। उन्होंने कहा कि पतंजलि की रनिंग कास्ट पांच हजार करोड़ रुपये है। पतंजलि पांच लाख लोगों को रोजगार दे रहा है और इससे लाखों परिवारों के घरों में खुशियां हैं।

कार्यक्रम में आचार्य बालकृष्ण, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, विधायक आदेश चौहान, विधायक रवि बहादुर, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर, सीडीओ डॉ. ललित नारायण मिश्र, एसपी ट्रैफिक निशा यादव, सिटी मजिस्ट्रेट हर गिरी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, संस्थान के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Tags: cm dhamiUttarakhand News
Previous Post

अखिलेश का PDA रथ पूरी तरह पंक्चर हो चुका है’- अखिलेश की PDA रथ यात्रा पर डिप्टी सीएम केशव मौर्य का तंज

Next Post

15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होंगी उत्तराखंड की सड़कें, हर जिले में युद्धस्तर पर काम शुरू

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने 306 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं को दी मंजूरी

23/09/2026
उत्तराखंड

बद्रीनाथ में बना आस्था का नया कीर्तिमान

23/09/2026
उत्तराखंड

ज्योलिकोट दूषित पेयजल प्रकरण पर मुख्य सचिव ने ली अधिकारियों के साथ बैठक

23/09/2026
उत्तराखंड

रंग लाई उत्तराखंड की नई फिल्म नीति, पांच साल में फिल्म शूटिंग पर 1,759 करोड़ रुपये खर्च

23/09/2026
उत्तराखंड

15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होंगी उत्तराखंड की सड़कें, हर जिले में युद्धस्तर पर काम शुरू

23/09/2026
Next Post

15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होंगी उत्तराखंड की सड़कें, हर जिले में युद्धस्तर पर काम शुरू

यह भी पढ़ें

रॉबर्ट वाड्रा Robert Vadra

मोदी सरकार जब भी फंसती है, मुझे बनाती है निशाना : रॉबर्ट वाड्रा

06/01/2021
Arrested

गैंगस्टर एक्ट में वांछित कुख्यात पशु तस्कर गिरफ्तार

17/08/2022
Sameer Wankhede

समीर वानखेड़े को जान से मारने की धमकी

23/05/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version