• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम धामी ने राज्य स्तरीय खेल युवा महोत्सव-2023 का किया शुभारंभ

Writer D by Writer D
04/01/2023
in उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने बुधवार को राज्य स्तरीय खेल कार्यक्रम में कहा कि यहां से निकले उत्तराखंड के प्रतिभागी कर्नाटक महोत्सव में देवभूमि का नाम रौशन करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने युवक व युवा मंगल दल के प्रोत्साहन राशि में बढ़ोतरी की घोषणा की।

बुधवार को परेड मैदान स्थित मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने राज्य स्तरीय युवा महोत्सव 2023 का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस मौके पर खेल मंत्री रेखा आर्या, विधायक राजपुर खजान दास सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने 2021-22 कार्यों के आधार पर विवेकानंद यूथ अवार्डी को चेक देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने मंगल दल को पहले 05 हजार प्रोत्साहन राशि देने की घोषण की।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami)  ने कहा कि कर्नाटक महोत्सव में प्रतिभाग कर उत्तराखंड के नाम रोशन करेंगे। सभी प्रतिभागी उत्तराखंड के संस्कृति और परम्पराएं को आगे बढ़ाने के लिए ब्रांड एम्बेसडर बन कर काम करेंगे । देवभूमि के युवा प्रतिभा के साथ सामर्थ्यवान लोग हैं। हर क्षेत्र में युवा अपने प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उत्तराखंड के युवा सम्पूर्ण भारत के लिए ताकत बनने वाले हैं। हम तय लक्ष्य के परिणाम की ओर बढ़ रहे हैं।

सिंगल यूज वेस्ट प्लास्टिक के उपयोग से बनी सड़कें मानी जा रही टिकाऊ

मुख्यमंत्री ने कहा कि 75 साल में उपलब्धियों के साथ अमृत काल में प्रवेश कर रहे हैं। आज नया भारत का तेजी से उत्थान हो रहा है। भारत पर विश्व की नजर है। आज दुनिया की पांचवीं अर्थव्यवस्था बन गये हैं। अब हम निर्यात की ओर आगे बढ़ रहे हैं। सीमाओं पर गोली का जवाब गोला से दे रहे हैं। आज भारत की शक्ति को दुनिया मानने लगा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं के साथ पक्षपात नहीं होने देंगे। नकल कराने वालों की खैर नहीं। 2015-16 से इस तरह की गड़बड़ियां हो रही थी। अब गिरोह नकल नहीं करा पाएंगे। 07 हजार भर्तियों को लोक सेवा आयोग से कराने का निर्णय लिया है। कलेंडर जारी किया गया है। अन्य भर्तियों के लिए भी कैलेंडर जारी किया जा रहा है। वे इस पर खुद नजर रखे हुए हैं।

उन्होंने कहा कि युवाओं के चहुंमुखी विकास के लिए सरकार संकल्पबद्ध होकर कार्य कर रहे हैं। विवेकानंद स्वामी के दिखाए मार्गों पर लक्ष्य निर्धारित कर संकल्प लेकर आगे बढ़ना है। संकल्प में विकल्प नहीं लाना होगा। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद की जयंती पर राज्य भर में कार्यक्रम आयोजित की जाएगी। इसके लिए सरकार 51 लाख रुपये देगी।

मुख्यमंत्री ने 2021-22 कार्यों के आधार पर विवेकानंद यूथ अवार्ड को प्रथम पुरस्कार के लिए 01 लाख और द्वितीय और तृतीय पुरस्कार के लिए चेक दिए गए।

रेखा आर्या ने कहा कि यह युवा महोत्सव सभी युवाओं के हित के लिए आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद से युवाओं को जीवन को प्रेणना मिलता है। उपलब्धियों और सफलता का मूल मंत्र उनके दिए विचार में प्रासंगिक है। सफलता की गारंटी संकल्प है और इसे धारण करना होगा। हमारा भारत युवा भारत है। विकास का योगदान युवाओं को जाता है। देश की अर्थव्यवस्था में युवाओं का बड़ा योगदान है। ग्रामीण स्तर पर महिला युवक मंगल दल उत्तराखंड की संस्कृति को राष्ट्रीय फलक पर पहचान बने।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने ओपन जिम देने का काम किया है। प्रदेश के 6878 ग्राम पंचायतों में ओपेन जिम मंगल दलों को देने का काम किया है। मुझे पूरा विश्वास है कि राज्य स्तरीय महोत्सव से निकले युवा उत्तराखंड का नाम देश-विदेश में अपने प्रतिभा को निखार बेहतर प्रदर्शन करेंगे। उत्तराखंड की संस्कृति,परम्पराएं को जीवित रखने के लिए सरकार संकल्पित होकर सरकार कार्य कर रही है।

राजपुर विधायक खजान दास ने कहा कि युवाओं के हित और उनके प्रतिभा को निखारने के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है। युवा मुख्यमंत्री इसके विशेष प्रयास कर रहे हैं। उत्तराखंड की खेल टीम देश के साथ विदेशों में भी बेहतर प्रदर्शन निश्चित ही करेंगे।

इस दौरान कलाकारों के दल ने प्रस्तुति से मन मोह लिया। चमोली की सांस्कृतिक दल ने पौडा नृत्य से मन मोह लिया।

निदेशालय युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से राज्य स्तरीय युवा महोत्सव 2023 का 4 जनवरी से 6 जनवरी तक आयोजित की जा रही है।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रतिभाशाली युवाओं को मंच प्रदान करना है। प्रतियोगिता में 11 जिलों के युवा प्रतिभाग कर रहे हैं। अल्मोड़ा और चमोली जिला नहीं शामिल हैं।जिला नियोजन समिति ने पैसा नहीं आवंटन होने के चलते यह जिला नहीं शामिल हो सका।

डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला, निदेशक युवा कल्याण विभाग,, अपर निदेशक सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Tags: cm dhamistate level sports youth festivalUttarakhand News
Previous Post

सिंगल यूज वेस्ट प्लास्टिक के उपयोग से बनी सड़कें मानी जा रही टिकाऊ

Next Post

Nikay Chunav: SC में योगी सरकार की बड़ी जीत, OBC आरक्षण मामले में दिया ये फैसला

Writer D

Writer D

Related Posts

CEO Dr. B.V.R.C. Purushottam
Main Slider

Uttarakhand SIR: बुजुर्ग-दिव्यांगों के घर जाएंगे बीएलओ, करेंगे नोटिसों का निस्तारण

05/08/2026
Prahlad Joshi congratulated on Uttarakhand becoming a 'completely literate state'
Main Slider

उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाई

05/08/2026
CM Dhami
Main Slider

CM धामी के प्रयास रंग लाए, उत्तराखंड में ईपीएफओ के नए कार्यालयों पर केंद्र ने दिए सकारात्मक संकेत

05/08/2026
Anand Bardhan
Main Slider

मुख्य सचिव ने वाह्य सहायतित परियोजनाओं की समीक्षा की, आधारभूत ढांचे के विकास पर दिया जोर

05/08/2026
Punjab Congress MLAs raised slogans.
पंजाब

पंजाब विधानसभा में कांग्रेस विधायकों ने सदन के भीतर भी नारेबाजी की

05/08/2026
Next Post
Nikay Chunav

Nikay Chunav: SC में योगी सरकार की बड़ी जीत, OBC आरक्षण मामले में दिया ये फैसला

यह भी पढ़ें

Anupriya Patel

अनुप्रिया की पार्टी अपना दल (S) को चुनाव आयोग ने दिया स्टेट पॉलिटिकल पार्टी का दर्जा

04/08/2022
CM Yogi

पांच राज्यों में बजा चुनावी बिगुल, हर राज्य में बढ़ी सीएम योगी की डिमांड

11/10/2023
Moong Dal Tadka

लंच या डिनर में बनाएं दाल तड़का, पेट भरने के बाद भी रहेंगे खाते

16/08/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version