• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम धामी ने उत्तरायणी मेले का किया शुभारंभ, चम्पावत को दी करोड़ों की सौगात

Writer D by Writer D
15/01/2023
in Main Slider, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चम्पावत। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने हरेला क्लब टनकपुर के आयोजित उत्तरायणी कौतिक मेले का फीता काटकर दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इसके साथ जनपद चंपावत और चंपावत विधानसभा, विधानसभा लोहाघाट में लाखों रुपये की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

मेले का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री ने पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने उत्तरायणी पर्व की सभी को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आज का दिन हमारे लिए विशेष महत्व रखता है। इस दिन भगवान सूर्य के उत्तरायण में आने से एक बेहतर शुरूआत होती है। हमारे जीवन में उत्साह एवं शक्ति प्राप्त होती है। इसी उत्साह एवं शक्ति से हम राज्य के विकास में हम आगे बढ़ेंगे।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami ) ने कहा कि हरेला क्लब लगातार उत्तरायणी कौतिक किया जा रहा है। यह संस्था हमारी संस्कृति को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। इसी प्रकार हरेला पर्व जो हमारे पर्यावरण का प्रतीक है आज पूरे राष्ट्र के वैज्ञानिक व जल संरक्षण के क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों द्वारा इस हरेला पर्व के महत्व को समझा गया है कि यह हमारे पर्यावरण के संरक्षण के लिए कितना महत्वपूर्ण है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जनपद चंपावत के विकास की कुल 87.28 करोड़ रुपये की 19 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसके साथ विधानसभा चम्पावत के लिए 4469.35 लाख रुपये की 11 योजनाओं का शिलान्यास और 258.15 लाख रुपये की 01 योजना का लोकार्पण किया। इसके अलावा विधानसभा लोहाघाट के लिए 779.45 लाख रुपये की कुल 4 योजनाओं का शिलान्यास और 3321.13 लाख रुपये की 3 योजनाओं का लोकार्पण किया। इसमें टनकपुर और बनबसा क्षेत्र के आंतरिक मार्गों का हॉटमिक्स से सुधारीकरण किया जाएगा।

राज्य मार्ग संख्या 109 सूखीढांग धुरा रीठासाहिब के ब्रजनगर तालियाबांज प्रभाग पर एवं राज्य प्रभाग संख्या 110 सुखिढांग श्यामलाताल मार्ग पर हॉटमिक्स से रोड का सुधारीकरण किया जाएगा। ललुवापानी बनलेख प्रस्तावित राज्यमार्ग का हॉटमिक्स से सुधारीकरण किया जाएगा और ठीक प्रकार से इसका पुनर्निर्माण का कार्य किया जाएगा। चम्पावत विधानसभा के आंतरिक सम्पर्क मार्गों का हॉटमिक्स से सुधारीकरण का कार्य किया जाएगा। टनकपुर गांधी मैदान में कम्युनिटी हॉल का निर्माण किया जाएगा।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने हमारे योग को अंतरराष्ट्रीय योग की प्रसिद्धि दिलाई है। आज हमारे सभी धार्मिक स्थल विकास की ओर अग्रसर हैं। केदारनाथ, बद्रीनाथ का मास्टर प्लान तैयार कर कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। स्वदेश दर्शन में चम्पावत जिले के गोरखनाथ, मां वाराही, मां पूर्णागिरि धाम आदि धार्मिक स्थानों को विकसित करने का प्रस्ताव भारत सरकार में भेजा गया है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में नमामि गंगे, निर्मल गंगा अभियान सहित अनेक अभियान चल रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि टनकपुर को अन्य बड़े शहरों से रेल सुविधा से जोड़ने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। सड़क मार्गों को ठीक किया जा रहा है। टकनपुर सितारगंज टू लेने को फोर लेन बनाने को केंद्रीय परिवहन मंत्री से वार्ता की गई है। सीएम ने कहा कि आंधी आए या तूफान विकास का यह अभियान नहीं रुकेगा। उत्तराखंड राज्य 2025 तक देश के अग्रणी राज्यों में गिना जाएगा। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी जिस तरह पहाड़ का एक द्वार है उसी तरह टनकपुर भी एक द्वार है, जिसका चहुंमुखी विकास किया जाएगा।

अध्यक्ष वन विकास निगम कैलाश गहतोड़ी ने कहा कि शारदा घाट को हरिद्वार की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है। यह मुख्यमंत्री जी की क्षेत्र के विकास के लिए दूरगामी सोच है। उन्होंने कहा कि आज मुख्यमंत्री के प्रयासों से टनकपुर में राज्य का नंबर एक बस अड्डा बनने जा रहा है।

इस अवसर पर हरेला क्लब की महिला विंग ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया और छोलिया दल ने नृत्य प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री ने क्लब की महिला सदस्यों के स्टॉल में जाकर पहाड़ी व्यंजनों का भी स्वाद चखा और पुनः सभी को मकर संक्रांति की बधाई दी।

इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष विपिन वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल महरा,भाजपा प्रदेश मंत्री हेमा जोशी, जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी, पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा, सीडीओ आरएस रावत एसडीएम रिंकू बिष्ट, सुनीता गहतोड़ी सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, नागरिक विभागों के अधिकारी आदि मौजूद रहे।

Tags: cm dhamiUttarakhand NewsUttarayani mela
Previous Post

सीएम धामी ने अंतरराष्ट्रीय बस अड्डे की भूमि का किया निरीक्षण

Next Post

50 महिलाओं का जिहादियों के किया अपहरण, मचा हड़कंप

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

भारी बारिश से प्रभावितों को तत्काल मिले राहत, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

26/09/2026
Main Slider

आज एक बड़ी बिजनेस अपॉर्चुनिटी बन सकता है वेस्ट मैनेजमेंट: ए.के. शर्मा

26/09/2026
Rahul Gandhi-Akhilesh Yadav
Main Slider

अखिलेश यादव की रायबरेली से राहुल गांधी को सीधी चुनौती

26/09/2026
Main Slider

ब्रह्मोस को लेकर सवालों की बौछार, ‘काल’ और ‘तेजस्वन’ ने खींचा युवाओं का ध्यान

26/09/2026
Chardham Yatra
Main Slider

चारधामों को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम तेज, यात्रा सीजन में 798 टन कचरा एकत्रित

26/09/2026
Next Post
Terrorist Attack

50 महिलाओं का जिहादियों के किया अपहरण, मचा हड़कंप

यह भी पढ़ें

double decker bus overturns

डबल डेकर बस पलटी, 18 यात्री गंभीर रूप से घायल

27/05/2022
steal

चोरों ने किसान के घर से नगदी समेत एक लाख के गहने उड़ाए

11/05/2022
stf caught crook

डकैती की योजना बना रहे इनामी बदमाश को STF ने होटल से दबोचा

07/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version