• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम धामी ने आपदा प्रभावितों को हर संभव मदद का भरोसा दिया

Writer D by Writer D
22/08/2024
in उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई टिहरी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने गुरुवार को जनपद टिहरी के आपदाग्रस्त घुत्तू, पंजा व देवलिंग में पहुंचकर क्षेत्र में चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान सीएम ने मलेथी में आपदा पीड़ित दुर्गा देवी को हरसंभव मदद का भरोसा दिया। उन्होंने जिला प्रशासन को राहत कामों में तेजी लाने के निर्देश दिये।

आपदा ग्रस्त क्षेत्र के भ्रमण के दौरान सीएम धामी (CM Dhami)  ने कहा कि घुत्तू में अतिवृष्टि से काफी नुकसान हुआ है। कई मकान और मवेशी आपदा की जद में आए हैं। सीएम ने जिला प्रशासन को आपदा प्रभावितों को तत्काल सहायता देने, आपदा संभावित क्षेत्रों में आपदा क्षति का आंकलन करने, आपदा के कारणों का पता लगाने तथा आपदा से क्षतिग्रस्त पुनर्निर्माण के कार्यों को तत्काल शुरू करने के निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि आपदा के कामों में धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। आपदा से हुए नुकसान की भरपाई जल्द से जल्द करने के प्रयास किए जाएंगे। ग्रामीणों की शिकायत घुत्तू हाइड्रो पॉवर से मकानों को हो रहे नुकसान को लेकर सीएम ने डीएम को परीक्षण करवाने के निर्देश दिए।

मौके पर सीएम (CM Dhami) को डीएम मयूर दीक्षित ने बताया कि 21 अगस्त की रात्रि को हुई अतिवृष्टि से घनसाली के घुत्तू क्षेत्र में 29 भवनों को क्षति पहुंची है। जिसमें 6 भवन पूर्ण क्षतिग्रस्त तथा 23 भवन आंशिक क्षतिग्रस्त हुए हैं। अभी तक लगभग 9 क्षतिग्रस्त मकानों के लिए 10 लाख से अधिक की धनराशि का मुआवजा व अहेतुक मदद की गई है।आंशिक क्षतिग्रसत भवनों के लगभग 20 परिवारों के लोगों को सुरक्षा के दृष्टिगत आपदा राहत शिविरों में रखा गया है। जिनके लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं की गई है। उन्होंने बताया कि स्थिति सामान्य होने पर यदि कुछ गांवों के विस्थापन की जरूरत हुई, तो नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। जो प्रभावित किराए के घरों में जाना चाहेगा, उन्हें नियमानुसार किराया दिया जायेगा।

मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में पत्रकारों के लिए रेस्टहाउस बनाने की घोषणा

आपदा से 17 पशु हानि हुई है। लगभग 24 पेयजल लाइनों को क्षति पहुंची है। इसके साथ ही विद्युत लाइनों, सड़क, पुलिया आदि अन्य परिसंपत्तियों को काफी नुकसान पहुंचा है। अभी तक 450 परिवारों की कृषि क्षति का आंकलन कर लिया गया है। 4 गांव सड़क से कटे हैं। जिन्हें सड़क से जोड़ने की कार्यवाही जारी है।

इस मौके पर विधायक घनसाली शक्ति लाल शाह, एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर, एसडीएम अपूर्वा सिंह, डीएसओ मनोज डोभाल, ईई विद्युत अमित आनंद, ईई लोनिवि घनसाली दिनेश नौटियाल, ईई पेयजल निगम केएन सेमवाल आदि मौजूद रहे।

Tags: cm dhamidhami newsUttarakhand News
Previous Post

मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में पत्रकारों के लिए रेस्टहाउस बनाने की घोषणा

Next Post

किसानों की जमीन हड़पकर दामाद को खुश करने में लगे रहते थे हुड्डा: नायब सैनी

Writer D

Writer D

Related Posts

Anand Bardhan
उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने केदारनाथ पुनर्निर्माण और पुनर्विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

07/07/2026
Harman
पंजाब

भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमन दरबार साहिब में हुए नतमस्तक

07/07/2026
Under the Mukhyamantri Vatsalya Scheme, Rs 4.39 crore has been released through DBT.
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4.39 करोड़ रुपये डीबीटी से जारी

07/07/2026
Delhi Rain
Main Slider

काले बादलों से घिरी दिल्ली, कई इलाकों में बारिश शुरू

07/07/2026
Ahmedabad Serial Blast Case
Main Slider

अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: 38 आतंकियों को राहत नहीं, फांसी की सजा बरकरार

07/07/2026
Next Post
CM Nayab Singh

किसानों की जमीन हड़पकर दामाद को खुश करने में लगे रहते थे हुड्डा: नायब सैनी

यह भी पढ़ें

Shot

फेरों से पहले दुल्हन की गोली मारकर हत्या, गांव में पुलिसबल तैनात

30/04/2022
CM Yogi

काल के गाल में समा जाते हैं समय के अनुरूप न चलने वाले : सीएम योगी

05/07/2024
Himanshi Khurana

कोरोना से संक्रमित बिग बॉस एक्स कंटेस्टेंट हिमांशी खुराना अस्पताल में हुईं एडमिट

30/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version