• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

“आर्थिक हालात नहीं बनेंगे सपनों की राह में बाधा”: CM धामी ने शुरू की 11 हजार युवाओं के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग

Writer D by Writer D
07/09/2026
in Main Slider, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। उत्तराखंड के युवाओं को प्रतियोगी और प्रवेश परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण पहल शुरू की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने प्रदेश के विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग योजना का शुभारंभ किया। योजना के तहत कुल 11,000 विद्यार्थियों को प्रतिष्ठित शिक्षकों, विषय विशेषज्ञों और प्रोफेशनल कोचिंग संस्थानों के माध्यम से ऑनलाइन प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा।

सरकार का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को महंगी कोचिंग की बाध्यता से मुक्त करते हुए गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री और विशेषज्ञ मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है। खासतौर पर पर्वतीय और दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों को अपने घर से ही बेहतर कोचिंग सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया है।

इन परीक्षाओं की होगी तैयारी

योजना के तहत विद्यार्थियों को अलग-अलग प्रतियोगी और प्रवेश परीक्षाओं के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। निर्धारित लक्ष्य के अनुसार—

● UPSC एवं State PCS के लिए 2,000 विद्यार्थी

● SSC, Railway, Banking Services एवं समकक्ष परीक्षाओं के लिए 5,000 विद्यार्थी

● Defence Services की परीक्षाओं के लिए 2,000 विद्यार्थी

● NET, GATE, CSIR एवं JRF जैसी परीक्षाओं के लिए 1,000 विद्यार्थी

● CAT/MAT जैसी प्रबंधन प्रवेश परीक्षाओं के लिए 1,000 विद्यार्थी

को निःशुल्क प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन दिया जाएगा।

ऑनलाइन स्क्रीनिंग परीक्षा से होगा चयन

योजना का लाभ लेने वाले विद्यार्थियों का चयन खुली ऑनलाइन स्क्रीनिंग परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। इच्छुक विद्यार्थी निर्धारित ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर स्क्रीनिंग परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। परीक्षा में प्रदर्शन, योग्यता और निर्धारित पात्रता मानकों के आधार पर विद्यार्थियों का चयन संबंधित कोर्स के लिए किया जाएगा।

योजना में टॉपर और मेधावी विद्यार्थियों को प्राथमिकता दिए जाने का प्रावधान है। चयन प्रक्रिया का उद्देश्य ऐसे विद्यार्थियों तक योजना का लाभ पहुंचाना है, जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के प्रति गंभीर हैं और अपनी प्रतिभा के दम पर आगे बढ़ना चाहते हैं।

लाइव क्लास के साथ रिकॉर्डेड लेक्चर और मॉक टेस्ट की सुविधा

विद्यार्थियों को केवल लाइव ऑनलाइन कक्षाओं तक सीमित नहीं रखा जाएगा। उन्हें रिकॉर्डेड लेक्चर, डिजिटल स्टडी मटेरियल, विषयवार प्रश्न बैंक, नियमित ऑनलाइन टेस्ट और मॉक टेस्ट जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

विद्यार्थी अपनी सुविधा के अनुसार रिकॉर्डेड कक्षाओं और अध्ययन सामग्री को दोबारा देख सकेंगे। नियमित टेस्ट और मॉक टेस्ट के जरिए उनकी तैयारी का मूल्यांकन किया जाएगा, जिससे उन्हें अपनी कमजोरियों को पहचानने और उनमें सुधार करने में मदद मिलेगी।

प्रतिष्ठित संस्थानों और विशेषज्ञ शिक्षकों से प्रशिक्षण

गुणवत्तापूर्ण कोचिंग उपलब्ध कराने के लिए विभाग की ओर से Study IQ, Delhi, Mahendra Private Limited, Lucknow और Doon Dreamers, Dehradun जैसे संस्थानों का चयन किया गया है। इन संस्थानों के विशेषज्ञ शिक्षकों और विषय-विशेषज्ञों के माध्यम से विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की व्यवस्थित तैयारी कराई जाएगी।

इसके साथ ही देश के अनुभवी और प्रोफेशनल ट्यूटरों एवं विषय विशेषज्ञों को भी इस अभियान से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा, ताकि उत्तराखंड के विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता वाले शिक्षण और मार्गदर्शन का लाभ मिल सके।

आर्थिक बाधाओं को प्रतिभा के रास्ते में नहीं बनने देंगे: धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि डिजिटल तकनीक के माध्यम से शिक्षा की पहुंच और अवसरों का विस्तार किया जा सकता है। राज्य सरकार Technology, Quality और Accessibility को एक साथ जोड़ते हुए युवाओं को उनके लक्ष्य तक पहुंचने के लिए आवश्यक संसाधन और मार्गदर्शन उपलब्ध कराने का प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा कि आर्थिक परिस्थितियां किसी प्रतिभाशाली विद्यार्थी की सफलता के रास्ते में बाधा नहीं बननी चाहिए। निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग की यह पहल इसी सोच के साथ शुरू की गई है, ताकि प्रदेश के युवा राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय प्रतियोगी एवं प्रवेश परीक्षाओं की बेहतर तैयारी कर सकें।

11 हजार विद्यार्थियों को मिलेगा सीधा लाभ

निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग योजना के माध्यम से प्रदेश के 11,000 विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगी एवं प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, डिजिटल अध्ययन सामग्री, टेस्ट और विशेषज्ञ मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा। सरकार को उम्मीद है कि इससे विशेष रूप से उन विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा, जो संसाधनों की कमी के कारण महंगी कोचिंग का लाभ नहीं उठा पाते हैं।

Tags: cm dhami
Previous Post

‘महाभारत’ के घटोत्कच पहुंचे ‘प्रेमानंद महाराज’ की शरण में, बाबा का लिया आशीर्वाद

Next Post

चित्रकूट में सीएम योगी ने बाढ़ पीड़ितों के घावों पर लगाया मरहम, बांटी राहत सामग्री, ढहे मकानों के लिए दिए चेक

Writer D

Writer D

Related Posts

Farmers' protest at the Chandigarh-Punjab border ends.
पंजाब

चंडीगढ़-पंजाब बॉर्डर पर किसानों का धरना खत्म, राज्य सरकार से कई मुद्दों पर बनी सहमति

07/09/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

हिमालय संरक्षण और विकास के संतुलन पर धामी का जोर, हर साल मिलेगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’

07/09/2026
The final publication of the electoral roll will take place on October 3.
उत्तराखंड

उत्तराखंड में अब 3 अक्टूबर को होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन

07/09/2026
CM Dhami
Main Slider

धामी ने सर्राफ मंडल की भव्य प्रदर्शनी का किया अवलोकन, पारंपरिक आभूषणों को ‘लोकल टू ग्लोबल’ पहचान दिलाने पर जोर

07/09/2026
CM Yogi
Main Slider

चित्रकूट में सीएम योगी ने बाढ़ पीड़ितों के घावों पर लगाया मरहम, बांटी राहत सामग्री, ढहे मकानों के लिए दिए चेक

07/09/2026
Next Post
CM Yogi

चित्रकूट में सीएम योगी ने बाढ़ पीड़ितों के घावों पर लगाया मरहम, बांटी राहत सामग्री, ढहे मकानों के लिए दिए चेक

यह भी पढ़ें

Partner

ये संकेत इशारा करते है की आपका पार्टनर है मतलबी

05/07/2026
attacked

साधु की पीट-पीट कर हत्या, सड़क पर लहूलुहान शव मिलने से मचा हड़कंप

29/06/2021
Chris Gayle

क्रिस गेल : बने टी-20 क्रिकेट में 1000 छक्के लगाने वाले पहले क्रिकेटर

31/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version