• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बीज बम अभियान मानव और वन्यजीव संघर्ष को करेगा कम: सीएम धामी

Writer D by Writer D
09/07/2022
in उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
Seed Bomb Campaign

Seed Bomb Campaign

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि बीज बम अभियान (Seed Bomb Campaign) की शुरूआत मानव और वन्यजीव संघर्ष को कम करने की दिशा में सराहनीय कदम है।

शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘बीज बम अभियान सप्ताह’ (Seed Bomb Campaign) का शुभारंभ किया। हिमालय पर्यावरण जड़ी-बूटी एग्रो संस्थान ‘जाड़ी’ द्वारा यह बीज बम अभियान सप्ताह 09 जुलाई से 15 जुलाई 2022 तक चलाया जा रहा है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण पर आधारित पुस्तक ‘हिमालयी जन सरोकार’ का विमोचन भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमालय पर्यावरण जड़ी-बूटी एग्रो संस्थान द्वारा द्वारिका प्रसाद सेमवाल के नेतृत्व में बीज बम अभियान की शुरूआत कर सराहनीय कार्य किया जा रहा है। यह मानव एवं वन्यजीव संघर्ष को कम करने की दिशा में सराहनीय कदम है। समय के साथ जैव विविधता प्रभावित हो रही है। जंगली जानवरों को जंगलों में खाद्य की उपलब्धता हो, इस दिशा में बीज बम अभियान (Seed Bomb Campaign) एक अच्छा प्रयोग है। यह वैज्ञानिक तरीके से चलाया जा रहा अभियान है, जिसमें खर्चा भी बहुत कम है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भी अभियान जन भागीदारी से ही बड़ा अभियान बनता है। सरकार की ओर से चलाए जा रहे अभियान तभी सफल होते हैं, जब उनमें अधिक से अधिक जन सहभागिता हो। हम अपनी आने वाली पीढ़ियों को पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्द्धन कर क्या दे सकते हैं, इस बारे में सबको गम्भीरता से सोचना होगा और इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ने की जरूरत है। इकोलॉजी के संरक्षण की दिशा में राज्य सरकार अनेक कार्य कर रही है। उत्तराखण्ड में सकल पर्यावरणीय उत्पाद (जीईपी) का आकलन किया जा रहा है। राज्य सरकार इकोलॉजी एवं इकोनॉमी में सामंजस्य बनाने की दिशा में कार्य कर रही है।

ताश के पत्तों की तरह ढह गई तीन मंज़िला इमारत, कोई हताहत नहीं

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2025 में विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी राज्यों में उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती मनाएंगे। विभागों, संस्थानों एवं सामाजिक क्षेत्र से लोगों की ओर से प्रदेश हित में क्या किया जा सकता है, इस दिशा में विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बीज बम अभियान को व्यापक स्तर तक ले जाना होगा।

इस मौके पर डॉ.मोहन सिंह रावत ‘गांववासी’,बीज बम अभियान के संस्थापक द्वारिका सेमवाल, पूर्व प्रमुख वन संरक्षक जयराज,मुख्य विकास अधिकारी पौड़ी प्रशांत आर्य,कुलपति एस.जी.आर.आर यूनिवर्सिटी डॉ.यू. एस.रावत, प्रो.एम.एस.पंवार, प्रो.एम.एस.एम.रावत, डॉ.अरविन्द दरमोड़ा, एम्स ऋषिकेश से डॉ.संतोष, सावित्री उनियाल, वर्चुअल माध्यम से राज्य के विभिन्न जनपदों से जुड़े अधिकारी और इस अभियान से जुड़े लोग शामिल थे।

Tags: cm dhamiNational newsSeed Bomb CampaignUttarakhand News
Previous Post

ताश के पत्तों की तरह ढह गई तीन मंज़िला इमारत, कोई हताहत नहीं

Next Post

सड़क मार्ग से लखनऊ लाया जा रहा साधना गुप्ता का शव, कल होगा अंतिम संस्कार

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Chardham Yatra
Main Slider

चारधामों को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम तेज, यात्रा सीजन में 798 टन कचरा एकत्रित

26/09/2026
Main Slider

गंगोत्री धाम पहुंचे मुख्य सचिव, पूजा-अर्चना कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की भेंट

26/09/2026
CM Yogi- PM Modi
Main Slider

दिल्ली में योगी की अहम मुलाकात, PM मोदी से मिले; नितिन नबीन से भी बैठक

26/09/2026
Next Post
Sadhna Gupta

सड़क मार्ग से लखनऊ लाया जा रहा साधना गुप्ता का शव, कल होगा अंतिम संस्कार

यह भी पढ़ें

Dandruff

डैंड्रफ से हैं परेशान, तो ऐसे करें सेब का यूज

07/02/2026
cm pushkar-daler mehndi

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से मिले गायक दलेर मेहंदी

08/11/2021
Absconded

प्रेम प्रसंग में बीते दस साल में 25 बार घर से भाग चुकी है तीन बच्चों की मां

09/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version