• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

केदारनाथ की तरक्की देखकर कांग्रेस के नेताओ को हो रही परेशानी-सीएम

Writer D by Writer D
16/11/2024
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चोपता। सीएम धामी (CM Dhami) ने कांग्रेस पर ताबड़तोड़ प्रहार किए। मुस्लिम विवि पर कांग्रेस को घेरने के अलावा कहा कि केदारघाटी के विकास में स्वर्गीय शैलारानी रावत व आशा नौटियाल ने मिल जुल कर काम किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शनिवार को केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी श्रीमती आशा नौटियाल के समर्थन में चोपता (तल्ला नागपुर) रूद्रप्रयाग में आयोजित जनसभा को संबोधित किया।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने बाबा केदार की पवित्र भूमि को नमन करते हुए जनता से भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल के पक्ष में समर्थन देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा,आशा ने तीन दशक से भी अधिक समय से इस क्षेत्र की सेवा की है। उन्होंने हमेशा इस क्षेत्र को आगे बढ़ाया है। आशा नौटियाल ने हमेशा स्व. शैला रानी जी के साथ मिलकर इस क्षेत्र की सेवा की है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबा केदारनाथ की भूमि से 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक बताया था। उन्होंने इस बात को उत्तराखंड की दिशा और दशा बदलने के संकल्प के साथ कहा था।

हर क्षेत्र में राज्य सरकार निरंतर विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा राज्य में ऑल वेदर रोड, ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन, हवाई सेवाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है। प्रधानमंत्री मोदी  के मार्गदर्शन में केदारनाथ धाम का भव्य स्वरूप बनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री जी देश के पहले प्रधानमंत्री हैं जो 7 बार बाबा केदारनाथ जी के दर्शन करने उत्तराखंड आए है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि राज्य सरकार ने कई बड़े और कड़े कदम राज्यहित में उठाए हैं। राज्य में समान नागरिक संहिता का विधेयक पास कर दिया है, जल्द ही इसे लागू भी किया जाएगा। राज्य में धर्मांतरण कानून, दंगारोधी कानून, नकल विरोधी कानून लागू किया है।

राज्य में बीते 3 सालों में 18500 से अधिक सरकारी नौकरियां दी गई हैं। राज्य में नकल माफियाओं की कमर तोड़ने का काम जनता के आशीर्वाद से सरकार ने किया है। उन्होंने कहा राज्य में लव जिहाद, लैंड जिहाद और थूक जिहाद पर भी कड़ी कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा हम जल्द ही राज्य के अंदर एक सख्त भू कानून भी लाएंगे।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि केदार घाटी तेजी से विकास की राह पर आगे बढ़ा है। हर साल तेजी से यात्रियों की संख्या बढ़ती जा रही है। इस बार 16 लाख से ज्यादा यात्रियों ने यात्रा की है। कांग्रेस की सरकार के किसी भी प्रधानमंत्री ने केदारनाथ की चिंता नहीं की। केदारनाथ की तरक्की देखकर कांग्रेस के नेताओ को परेशानी हो रही है। जब से कांग्रेस की सच्चाई जनता के समाने आई है इनकी बोलती बंद हो गई है। जिन्होंने राज्य में कई अवैध मजारें बनवाई, आज वो केदारनाथ धाम की चिंता कर रहे हैं। जो मुस्लिम यूनिवर्सिटी बनाने की बात करते थे, आज वो चुनाव के समय केदारनाथ की बात कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि राज्य के साथ खिलवाड़ करने वाले लोगों को माफ नहीं किया जाएगा और राज्य में वेरिफिकेशन ड्राइव पर कार्य चलेगा। कांग्रेस के पास विकास के नाम पर एक भी उपलब्धि नहीं है। भाजपा सरकार के पास जनता के आशीर्वाद से गिनाने के लिए सैकड़ों उपलब्धियां हैं। हमारी सरकार ने 5 हजार एकड़ जमीन से अवैध कब्जा हटाने का काम किया है। कांग्रेस ने उत्तराखंड की डेमोग्राफी बदलने वाले घुसपैठियों को भी बसाया है। उन्होंने कहा केदारनाथ विधानसभा से भ्रष्टाचारी कांग्रेस को उखाड़ फेंकना है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि आपदा के समय में वो स्वयं ग्राउंड जीरो में जाकर जनता के साथ खड़े रहते हैं। इस बार भी केदारनाथ में आपदा के दौरान 16 हजार यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। व्यापारियों को हुए नुकसान की भरपाई राज्य सरकार ने की है। 2013 आपदा में कांग्रेस सरकार ने जनता के जीवन के साथ खिलवाड़ किया। कांग्रेस केदारनाथ आपदा से भागती नजर आई। उन्होंने कहा कांग्रेस झूठ फैलाकर सभी को बांटने की कोशिश करेगी पर हमने बंटना नहीं है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा भाजपा सरकार ने हमेशा महिलाओं का सम्मान किया है। उन्होंने कहा आशा नौटियाल जी को टिकट देकर भाजपा ने महिलाओं के सम्मान को भी दर्शाया है। राज्य सरकार ने सरकारी नौकरियों में भी 30 प्रतिशत आरक्षण माताओं बहनों के लिए किया है। उत्तराखंड के अंदर हमारी माताएं बहनें कठिन परिस्थितियों में कार्य करती हैं। महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए राज्य सरकार संकल्पित है।

इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम, भाजपा प्रत्याशी श्रीमती आशा नौटियाल, रुद्रपुर विधायक भरत चौधरी, चंडी प्रसाद भट्ट, कुलदीप रावत, विधायक दुर्गेश्वर लाल, पंकज भट्ट, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Tags: cm dhamiUttarakhand News
Previous Post

उत्तराखंड से पलायन बढ़ना काफी चिंताजनक : योगी आदित्यनाथ

Next Post

मुठभेड़ में 5 नक्सलियों को ढेर करने पर सीएम साय ने दी बधाई, कहा- छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद गिन रहा अंतिम सांसें

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने कलेक्ट्रेट सभागार में की जिलास्तरीय समीक्षा बैठक, ‘योजना दीदी’ ई-पुस्तक का किया विमोचन

25/09/2026
उत्तराखंड

PMGSY ने पहाड़ जैसी जिंदगी को दी नई रफ्तार

25/09/2026
Main Slider

नहीं रहे रामगोविंद चौधरी, SGPGI में ली अंतिम सांस; सपा में शोक की लहर

25/09/2026
Main Slider

26 और 27 सितंबर को रेड अलर्ट के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, सुरक्षित रहेंः CM धामी

25/09/2026
उत्तराखंड

उत्तरकाशी में मुख्य सचिव ने हवाई पट्टी, कलेक्शन सेंटर और पीएम श्री कॉलेज का किया निरीक्षण

25/09/2026
Next Post
CM Vishnu Dev Sai

मुठभेड़ में 5 नक्सलियों को ढेर करने पर सीएम साय ने दी बधाई, कहा- छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद गिन रहा अंतिम सांसें

यह भी पढ़ें

cm yogi

कोरोना वारियर्स का करें उत्साहवर्धन, हतोत्साहित न करें : योगी

13/05/2021
CM Nayab Singh Saini

गरीबों के साथ खड़ी है हमारी सरकार: सीएम नायब सिंह

25/06/2024
suicide

प्रतियोगी छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

24/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version