• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मॉर्निंग वॉक पर निकले धामी ने ग्रामीणों से की मुलाकात, हिमालय के विहंगम दृश्य को देखकर हुए अभिभूत

Writer D by Writer D
11/02/2024
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चम्पावत/नैनीताल। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) चंपावत (Champawat) के सीमांत गुमदेश क्षेत्र के ठाटा गांव में रात्रि विश्राम के बाद रविवार को सुबह की सैर पर निकले और इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात की तथा उनका हाल चाल जाना। श्री धामी ने गांव में कराए गए विभिन्न विकास कार्यों का भी अवलोकन किया।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) हिमालय के विहंगम दृश्य को देखकर अभिभूत भी हुए। इस दौरान उन्होंने पंचायत भवन के साथ ही विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने विकास कार्यों की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ठाटा गांव अन्य गांवों के लिए भी एक आदर्श प्रस्तुत करे। ग्रामीण मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर बहुत उत्साहित नजर आए।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने इस बीच ग्रामीणों की ओर से किए जा रहे गतिविधियों में हिस्सा लिया। उन्होंने टीपीएस एग्रोज प्राइवेट लिमिटेड में तैयार शुद्ध मावा का स्वाद चखा तथा संचालक युवा उद्दमी प्रदीप शर्मा को शुभकामनाएं दी।

इस दौरान मुख्यमंत्री (CM Dhami) पूर्ण रूप से ग्रामीण परिवेश में नजर आए। उन्होंने ओखली में धान कूटकर पहाड़ की पुरातन संस्कृति के संदेश को जीवंत किया। उन्होंने बच्चों और उद्यमियों से मुलाकात की। ग्रामीणों द्वारा जंगली जानवरों से फसलों को बचाने की मांग की गई।

सीएम धामी ने सीमांत क्षेत्र के ग्राम ठाटा में लगाई रात्रि चौपाल

उन्होंने ग्रामीणों से दुग्ध उत्पादन को और अधिक मात्रा में बढ़ाने की अपील करते हुए कहा कि वह सरकार की योजनाओं का लाभ लेते हुए स्वरोजगार को अपनाएँ। ग्रामीणों से कहा कि सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।

उन्होंने (CM Dhami) कहा कि हमारे राज्य की आत्मा गांव एवं घरों में बसती है गांव के खुशहाल व आबाद रहने से ही राज्य का स्वर्णिम विकास संभव है। राज्य सरकार भी गांवों के विकास को प्राथमिकता दें रही है।

Tags: chanpawat newscm dhamiNational newsUttarakhand News
Previous Post

सरकारी अस्पताल में डॉक्टर ने कराया प्री-वेडिंग फोटोशूट, मंत्री ने किया बर्खास्त

Next Post

पूर्व ग्राम प्रधान घर में ब्लास्ट, तेज धमाके से उखड़ गए खिड़की और दरवाजे

Writer D

Writer D

Related Posts

sweet dish
खाना-खजाना

इस Rose Day पर ये स्वीट डिश घोलेगी रिश्तों में प्यार की मिठास

07/02/2026
Rose Day
Main Slider

Rose Day पर मिले गुलाब के रंग से पहचानें फीलिंग, हर कलर का है अलग मतलब

07/02/2026
iron pan
Main Slider

जले हुए तवे की सफाई को बनाए आसान

07/02/2026
Valentine's Day
फैशन/शैली

वैलेंटाइन डे पर इन गिफ्ट से करें अपनी फीमेल पार्टनर को खुश

07/02/2026
Valentine's week
फैशन/शैली

प्यार के रंग में सरोबर हुई दुनिया, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक

07/02/2026
Next Post
Explosion

पूर्व ग्राम प्रधान घर में ब्लास्ट, तेज धमाके से उखड़ गए खिड़की और दरवाजे

यह भी पढ़ें

MBBS student arrested

शराब तस्करी का गैंग चलाने वाली MBBS छात्रा अरेस्ट, घर से मिला शराब का जखीरा

23/11/2021
Lightning

बिजली गिरने से विवाहिता की मौत

23/08/2023
EVM machine

TMC नेता के घर मिली EVM, BJP कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा, अधिकारी सस्पेंड

06/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version