• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राज्य के समग्र विकास के लिए हर क्षेत्र में तेजी से काम कर रही सरकार: सीएम धामी

Writer D by Writer D
30/03/2025
in उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शनिवार को राज्य सरकार के सेवा, सुशासन और विकास के तीन वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सर्वे स्टेडियम, देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने जन समस्याओं के समाधान के लिए लगाए गए बहुउद्देशीय शिविर का भी निरीक्षण किया।

इससे पहले मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने हाथीबड़कला से सर्वे स्टेडियम तक भव्य रोड शो में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि राज्य स्थापना वर्ष के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में राज्य के शहरों में देवभूमि रजत जयंती पार्क का निर्माण किया जाएगा। इस अवसर पर उन्होंने ग्राम्य विकास विभाग के स्वयं सहायता समूह को क्रेडिट कार्ड लिंकेज के चेक, लाभार्थियों को महालक्ष्मी किट और कृषि उपकरण भी वितरित किए।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि राज्य सरकार राज्य के समग्र विकास के लिए हर क्षेत्र में तेजी से काम कर रही है। राज्य में शहरों से लेकर सुदूर गांवों तक सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है, वहीं ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन का कार्य शीघ्र पूरा कर पहाड़ों में रेल के सपने को साकार करने की दिशा में भी तेजी से कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही उड़ान योजना के माध्यम से देहरादून, अल्मोड़ा, उत्तरकाशी, गौचर और पिथौरागढ़ समेत राज्य के करीब 12 शहरों के लिए हेली सेवाएं शुरू कर राज्य की हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत किया गया।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने आगे कहा कि दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे का कार्य तेजी से पूरा किया जा रहा है। इसके साथ ही देहरादून में रिस्पना और बिंदाल नदियों पर चार लेन की एलिवेटेड सड़क बनाने की योजना भी तैयार की जा रही है। देहरादून में 1400 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न परियोजनाओं पर काम किया जा रहा है। शहर में स्मार्ट स्कूल बनाने के साथ ही लैंसडाउन चौक पर 650 पाठकों की क्षमता वाली अत्याधुनिक लाइब्रेरी बनाई गई है। एक ओर जहां शहर में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए 30 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जा रहा है, वहीं निजी इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए 11 स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन भी बनाए जा रहे हैं। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सरकार द्वारा आम जनता के हित में लिए गए निर्णय देश में मिसाल बन गए हैं।

उन्होंने (CM Dhami) कहा कि पिछले तीन वर्षों में हमने अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं को क्रियान्वित करने के साथ ही इन योजनाओं को राज्य के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के संकल्प के साथ काम किया है। इस संकल्प को पूरा करने के लिए हमने विभिन्न जागरूकता अभियान चलाने के साथ ही लगभग सभी योजनाओं की आवेदन प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया है। साथ ही हमने यह भी प्रयास किया है कि राज्य की जनता को घर बैठे ही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। गौरतलब है कि सरकार के तीन वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में देहरादून सहित पूरे प्रदेश में जिला, विधानसभा और ब्लॉक स्तर पर बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही आवेदन और निस्तारण आदि की प्रक्रिया मौके पर ही पूरी की जा रही है।

Tags: cm dhami
Previous Post

यमुना एक्सप्रेस-वे पर पूरे किये गये आईआईटी दिल्ली के सुझाये गये सभी सुरक्षात्मक उपाय

Next Post

Rajasthan दिवस के नए निर्णय पर साधु-संतों की सराहना, CM शर्मा को बताया ऐतिहासिक कदम

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

विकसित भारत के निर्माण में सभी की भागीदारी जरूरी: CM Dhami

15/08/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर: मुख्यमंत्री

15/08/2026
CM Vishnudev Sai honored officers and employees of police and city army.
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय ने पुलिस एवं नगर सेना के अधिकारी-कर्मचारियों को किया सम्मानित

15/08/2026
CM Vishnudev Sai inaugurated the photography exhibition
छत्तीसगढ़

देश की आजादी में छत्तीसगढ़ के वीर नायकों का योगदान नई पीढ़ी तक पहुंचाना हमारा दायित्व : मुख्यमंत्री साय

15/08/2026
Governor-CM Dhami released the book 'Devbhoomi Samvad' and 'The Governor'
उत्तराखंड

राज्यपाल-मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि संवाद’ और ‘द गवर्नर’ पुस्तक का किया विमोचन

15/08/2026
Next Post
CM Bhajan lal Sharma

Rajasthan दिवस के नए निर्णय पर साधु-संतों की सराहना, CM शर्मा को बताया ऐतिहासिक कदम

यह भी पढ़ें

शिवांगी जोशी

फेस शील्ड लगाए नजर आईं ‘नायरा’ उर्फ शिवांगी जोशी

16/07/2020
Anurag Thakur

गलत और निराधार आरोप लगाना उनकी आदत बन गई, राहुल गांधी के आरोपों पर बरसे अनुराग ठाकुर

18/09/2025
Gotabaya Rajapaksa

7 हफ्ते बाद श्रीलंका वापस लौटे पू्र्व राष्ट्रपति राजपक्षे, प्रदर्शनों के बीच छोड़ दिया था देश

03/09/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version