• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम धामी और ऊर्जा मंत्री ने “जर्नी ऑफ टिहरी डैम” कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

Writer D by Writer D
26/05/2022
in Main Slider, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
cm dhami

cm dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहारादून। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) एवं केंद्रीय विद्युत, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री  आर.के. सिंह ने टिहरी हाईड्रो डेवलपमेंट कॉरपोरेशन द्वारा आयोजित ” जर्नी ऑफ टिहरी डैम” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि टीएचडीसी की टिहरी यात्रा कार्यक्रम के प्रारम्भ से पूर्व अतीत की ओर देखें तो जल विद्युत की अपार संभावनाओं वाले इस राज्य में वर्ष 1906-07 से ही लघु जल विद्युत परियोजनाओं की स्थापना होने लगी थी। 1914 में मसूरी के भट्टाफॉल में स्थापित ग्लोगी जल विद्युत परियोजना जो मैसूर के बाद देश का दूसरा और उत्तर भारत का प्रथम विद्युत संयत्र था। जिसका वर्तमान में पुनः कायाकल्प किया जा रहा है।

समय के साथ-साथ ग्लोगी जल विद्युत परियोजनाओं से लेकर पंचेश्वर बांध परियोजना सहित लगभग 21 जल विद्युत परियोजनाओं  में कई परियोजनायें निर्मित एवं क्रियाशील हैं, कुछ एक निर्माणाधीन हैं।

cm dhami

मुख्यमंत्री ने कहा कि जल विद्युत परियोजना के इस सफर में टीएचडीसी का पदार्पण केन्द्र सरकार के माध्यम से 1989 में हुआ तथा 1990 में इस कार्पोरेशन को विस्थापित लोगों के पुनर्वास की भी जिम्मेदारी सौंपी गई। 2400 मेगावॉट विद्युत उत्पादन क्षमता वाली इस परियोजना में दो चरण हैं। प्रथम चरण में 1000 मेगावॉट की टिहरी बांध एवं जल विद्युत परियोजना है। द्वितीय चरण में 1000 मेगावॉट की टिहरी पम्प स्टोरेज प्लान्ट तथा 400 मेगावॉट की कोटेश्वर बांध एवं जल विद्युत परियोजना है। सरकार द्वारा गत वर्ष टी०एच०डी०सी० के जलाशय का जलस्तर 830 मीटर भरने की भी अनुमति प्रदान की गयी। सरकार के इस निर्णय से उत्पादन में, जो पहले 3000 मिलियन यूनिट थी, उसमें जलस्तर बढ़ोत्तरी से 20 मिलियन यूनिट अतिरिक्त विद्युत उत्पादन हो पाया है। जिससे 770 करोड़ रुपए की आय का प्रतिवर्ष बढ़ोत्तरी हो पा रही है।

UP Budget 2022: योगी सरकार के बजट में ऊर्जा सुधार पर फोकस

टिहरी बांध के अतिरिक्त THDCIL कोटश्वर हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट सहित अन्य हाइड्रो, सौलर, पवन ऊर्जा स्रोतों से विद्युत उत्पादन कर रहा है तथा सौर ऊर्जा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भागीदारी निभा रहा है।उन्होंने आशा व्यक्त की कि THDCIL देश में ऊर्जा संचय में भारत सरकार की पहल में अग्रणी भूमिका बढ़ाते हुए शीघ्र ही टिहरी PSP परियोजना को पूर्ण करेगा और देश के विभिन्न राज्यों में भारत सरकार द्वारा सौंपी गई विभिन्न स्टोरेज परियोजनाओं में भी द्रुत गति से कार्य आगे बढ़ायेगा।

cm dhami

केंद्रीय मंत्री  आर.के.सिंह ने कहा कि ऊर्जा के क्षेत्र में हाइड्रो पॉवर का महत्त्व बहुत बढ़ गया। पर्यावरण को स्वच्छ बनाने की मुहिम में क्लीन सोर्सेज ऑफ एनर् पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने टिहरी हाइड्रो बांध की क्षमता के पूरे उपयोग के लिए सहमति देने के लिए मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री ने कहा कि जिन राज्यों के पास हाईड्रो पॉवर का पोटेंशियल है, उन राज्यों की आर्थिकी को बढ़ाने में हाईड्रो पॉवर की अहम भूमिका रही है। हाईड्रो पॉवर के क्षेत्र में उत्तराखंड में भी अनेक संभावनाएं हैं। हैं।

अगले महीने से महंगा हो जाएगा थर्ड पार्टी इंश्योरेंस, जानिए कितना बढ़ेगा प्रीमियम

उन्होंने कहा कि हाइड्रो प्रोजेक्ट बनाने में कठिनाई तो है, लेकिन समाधान सेंसिविटी से किया जाय तो हाइड्रो प्रोजेक्ट फायदेमंद होते है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि टिहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट के अंश के लिए उत्तराखंड सरकार से जो मांग की गई है, उस पर न्यायोचित कार्यवाही की जाएगी। टिहरी बांध से संबंधित पुनर्वास के सभी लंबित मामलों का समाधान किया गया है।

इस अवसर पर सांसद  माला राज्यलक्ष्मी शाह, विधायक  किशोर उपाध्याय, जिला पंचायत अध्यक्ष टिहरी  सोना सजवान, सचिव ऊर्जा भारत सरकार  आलोक कुमार, सीडीओ टिहरी  नमामि बंसल, एसएसपी  नवनीत भुल्लर, प्रबंध निदेशक टीएचडीसी  राव विश्नोई मौजूद थे।

Tags: cm dhamidhami newsNational newsuutarakhand news
Previous Post

अगले महीने से महंगा हो जाएगा थर्ड पार्टी इंश्योरेंस, जानिए कितना बढ़ेगा प्रीमियम

Next Post

ऊर्जा मंत्री ने सपा के कार्यों पर कसा तंज, बोले- गरजते थे आजमगढ़ में और बरसते थे इटावा में

Writer D

Writer D

Related Posts

besan
Main Slider

गर्मियों में भी फेस में निखार लाएगा ये आटा`

24/05/2026
Shani Jayanti
Main Slider

कुंडली में शनि के कमजोर होने पर जीवन में होती हैं ऐसी भयंकर घटनाएं, करें उपाय

24/05/2026
Main Slider

सूर्य देव को अर्घ्य देते समय करें इस मंत्र का जाप, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति

24/05/2026
Sattu ke laddu
Main Slider

गर्मियों में ठंडक देंगे ये लड्डू, नोट करें आसान रेसिपी

24/05/2026
Chardham Yatra
राजनीति

चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 लाख के करीब पहुंचे श्रद्धालु

23/05/2026
Next Post
AK Sharma

ऊर्जा मंत्री ने सपा के कार्यों पर कसा तंज, बोले- गरजते थे आजमगढ़ में और बरसते थे इटावा में

यह भी पढ़ें

Road Accident

ट्रक और वैन में भीषण टक्कर, मासूम समेत तीन की मौत, चार घायल

07/12/2020
Priyanka Chopra

‘The Bluff’ की शूटिंग में घायल हुई ‘देसी गर्ल’, फोटो शेयर कर बताया हाल

19/06/2024
Rohit Sharma

Ind vs Afg: अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में रोहित ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

12/10/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version