• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जम्मू-कश्मीर का यह चुनाव तीन परिवारों और यहां के नौजवानों के बीच का हैः धामी

Writer D by Writer D
18/09/2024
in उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के बनी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवार जीवन लाल के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। धामी ने कहा कि यह विधानसभा चुनाव तीन परिवारों और जम्मू कश्मीर के नौजवानों के बीच का है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर में विकास का नया अध्याय शुरू होने के साथ ही राज्य शांति की ओर आगे बढ़ा है। इसी का असर है कि जम्मू कश्मीर की जनता में मतदान को लेकर उत्साह दिखाई दे रहा है।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami)  ने बनी पार्क में आयोजित जनसभा में कहा कि बनी की भूमि ऐतिहासिक संस्कृति और बलिदान की भूमि है। जम्मू-कश्मीर के लोगों का लोकतंत्र के प्रति आस्था और विश्वास बढ़ा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर में राज्य विकास और शांति की ओर बढ़ा है। अनुच्छेद 370 को समाप्त करने के बाद जम्मू-कश्मीर में विकास की नई लहर आई है जिसका सीधा लाभ जम्मू की जनता को मिल रहा है। बनी की जनता के आशीर्वाद से निश्चित ही भाजपा उम्मीदवार जीवन लाल चुनाव में विजयी होंगे। उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने एक देश, एक विधान, एक निशान के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उनके सपनों को प्रधानमंत्री मोदी ने पूरा किया। इस बार का चुनाव बहुत ऐतिहासिक होने वाला है। आजादी के बाद पहली बार जम्मू-कश्मीर में एक झंडे, एक संविधान के नीचे मतदान होने जा रहा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मूल मंत्र पर कार्य हुआ है।

धामी (CM Dhami) ने कहा कि देश में किसी भी लाभार्थी को योजनाओं का लाभ देने से पहले उनकी जाति धर्म नहीं पूछा जाता है। जम्मू-कश्मीर में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, रेलवे, बिजली, हर क्षेत्र में तेजी से कार्य गतिमान है। केंद्र सरकार द्वारा जम्मू कश्मीर में रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर को निरंतर बढ़ावा दिया जा रहा है। नेशनल हाई-वे, एक्सप्रेसवे, चिनाब ब्रिज, जोजिला टनल, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी टनल, वंदेभारत ट्रेन, एम्स, आईआईएम, अनेकों परियोजनाएं जम्मू-कश्मीर में सुविधाओं को तेजी से बढ़ा रही हैं। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में आने वाले पर्यटकों की संख्या ढाई गुना से ज्यादा बढ़ गई है।

जम्मू कश्मीर के अंदर मिनिमम टेररिज्म और मैक्सिमम टूरिज्म हो गया है। एक ओर सुरक्षित समृद्ध जम्मू-कश्मीर के निर्माण की मोदी जी की गारंटी है तो दूसरी ओर कांग्रेस, पीडीपी, नेशनल कांफ्रेंस जैसे दल की अलगाववाद, अनुच्छेद 370 को वापस लाने के वादे हैं। जम्मू-कश्मीर को विपक्षी दलों ने 30 वर्षों से आतंकवाद और अलगाववाद की भेट चढ़ा दिया है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami)  ने कहा कि एक समय था जब शाम होते ही अघोषित कर्फ्यू लगा दिया जाता था पर आज चारों ओर शांति है। जो पत्थर पहले पुलिस वालों, सुरक्षा बलों पर फेंके जाते थे, आज उन्हीं पत्थरों से नए जम्मू-कश्मीर का निर्माण किया जा रहा है। इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, भाजपा प्रत्याशी जीवन लाल, जिला प्रभारी जंगवीर सिंह, अजय वीर पाल, उत्तम सिंह एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Tags: cm dhamiUttarakhand News
Previous Post

ब्लास्ट से फिर दहला लेबनान, अब हिज्बुल्लाह के ‘वॉकी-टॉकी’ फटे, 3 की मौत

Next Post

यूपी रोडवेज के बेड़े में शामिल होंगी 120 ई-बसें

Writer D

Writer D

Related Posts

Abhijit Dipke
Main Slider

अभिजीत दीपके मुश्किलों में घिरे, इस मामले में पुलिस ने दर्ज की FIR

22/08/2026
BJP Team
Main Slider

BJP का मिशन 2027! नई टीम को मिला टास्क, युवाओं और Gen Z पर फोकस

22/08/2026
Yamunotri Yatra sets a new record
Main Slider

यमुनोत्री यात्रा ने रचा नया रिकॉर्ड, चारधाम में 48 लाख पार

22/08/2026
Fire breaks out in school bus full of children
पंजाब

बच्चों से भरी स्कूल बस में लगी आग, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 43 मासूमों की जान

22/08/2026
CM Dhami
Main Slider

संत समाज का मार्गदर्शन धर्म, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा : मुख्यमंत्री

22/08/2026
Next Post
Bus

यूपी रोडवेज के बेड़े में शामिल होंगी 120 ई-बसें

यह भी पढ़ें

ram mandir nirman

राम मंदिर निर्माण की नींव की छह लेयर तैयार, अगस्त तक पूरा हो जाएगा काम

01/06/2021
Kedarnath Dham

मंत्रोच्चारण के साथ खुले केदारनाथ धाम के कपाट, PM मोदी के नाम से हुआ रुद्राभिषेक

17/05/2021
CM Vishnudev Sai

महाशिवरात्रि पर कोसमनारा बाबाधाम जाएंगे सीएम विष्णुदेव साय

12/02/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version