• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री धामी ने ‘सेवा विधि’ पुस्तक का किया विमोचन, बोले- अधिकारियों के लिए बनेगी व्यवहारिक मार्गदर्शिका

Writer D by Writer D
22/07/2026
in Main Slider, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में पूर्व अपर सचिव आर.सी. लोहनी द्वारा लिखित ‘सेवा विधि’ पुस्तक का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पुस्तक को सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए अत्यंत उपयोगी बताते हुए लेखक के प्रयासों की सराहना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी सेवा में नियुक्त प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी का दायित्व सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता और समर्पण के साथ राज्य के विकास में योगदान देना है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रशासनिक व्यवस्था के प्रभावी संचालन के लिए सेवा नियमों, संवैधानिक प्रावधानों और प्रक्रियाओं की सही जानकारी होना अत्यंत आवश्यक है। उत्तराखंड राज्य गठन के बाद अब तक ऐसी कोई पुस्तक उपलब्ध नहीं थी, जिसमें सरकारी सेवा से जुड़े नियम, शासनादेश, संवैधानिक प्रावधान और न्यायालयों के महत्वपूर्ण निर्णय एक ही स्थान पर सरल एवं व्यवस्थित रूप में संकलित हों।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘सेवा विधि’ केवल एक पुस्तक नहीं, बल्कि प्रदेश के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए एक व्यवहारिक मार्गदर्शिका है, जो उन्हें अपने सेवाकाल के दौरान नियमों, अधिकारों, कर्तव्यों और प्रशासनिक प्रक्रियाओं की स्पष्ट जानकारी उपलब्ध कराएगी। इससे वे अधिक दक्षता और आत्मविश्वास के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकेंगे।

उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरी को सेवा इसलिए कहा जाता है क्योंकि एक लोकसेवक का प्रत्येक निर्णय सीधे समाज के अंतिम व्यक्ति के जीवन को प्रभावित करता है। जब कोई अधिकारी किसी नागरिक की समस्या का समाधान करता है, किसी जरूरतमंद को उसका अधिकार दिलाता है या सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाता है, तब वह वास्तविक अर्थों में राष्ट्रसेवा करता है। इसलिए ईमानदारी के साथ-साथ नियमों और कानूनों की गहरी समझ भी प्रत्येक लोकसेवक के लिए आवश्यक है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड सुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही को प्राथमिकता देते हुए तेजी से विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। शासन व्यवस्था में तकनीक का व्यापक उपयोग, प्रक्रियाओं का सरलीकरण और निर्णय लेने की गति बढ़ाने जैसे कदम इसी दिशा में उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं की सफलता एक संवेदनशील, सक्षम और उत्तरदायी प्रशासनिक तंत्र पर निर्भर करती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन का उद्देश्य केवल नियमों का पालन कराना नहीं, बल्कि जनहित में उनका प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा जताई कि वे नियमों को बाधा नहीं, बल्कि जनकल्याण का माध्यम बनाएं। उन्होंने सरकार के मूल मंत्र “सरलीकरण, समाधान, निस्तारण और संतुष्टि” को दोहराते हुए कहा कि प्रत्येक प्रक्रिया को सरल बनाना, समस्याओं का स्थायी समाधान करना, समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करना और जनता को संतुष्टि प्रदान करना ही सुशासन का आधार है।

पुस्तक के लेखक एवं पूर्व अपर सचिव आर.सी. लोहनी ने बताया कि ‘सेवा विधि’ में सरकारी सेवाओं से संबंधित संवैधानिक प्रावधानों, अधिनियमों, सेवा नियमों, शासनादेशों तथा उच्चतम न्यायालय और उच्च न्यायालयों के महत्वपूर्ण निर्णयों का समग्र संकलन किया गया है। पुस्तक में नियुक्ति, आरक्षण, परिवीक्षा, स्थायीकरण, ज्येष्ठता, पदोन्नति, स्थानांतरण, अनुशासनात्मक कार्रवाई, सेवा आचरण, सेवानिवृत्ति, अवकाश, राजभाषा अधिनियम सहित अनेक महत्वपूर्ण विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया गया है, जो सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए उपयोगी संदर्भ सामग्री सिद्ध होगी।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, पूर्व अपर सचिव भूपेश तिवारी, जी.बी. ओली, रमेशचन्द्र शर्मा, हंसादत्त पाण्डेय, पूर्व संयुक्त सचिव नवीन सिंह तड़ानी सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Tags: Uttarakhand News
Previous Post

मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास के लिए दी वित्तीय स्वीकृति

Next Post

पिथौरागढ़ की महिला मुक्केबाजों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया उत्तराखंड का मान, सीएम धामी ने दी शुभकामनाएं

Writer D

Writer D

Related Posts

Dharmendra Pradhan
Main Slider

छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा

25/07/2026
CM Dhami flagged off the 'Run for Kargil Heroes' marathon.
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथन को दिखाई हरी झंडी

25/07/2026
Teacher aspirants reached Mayawati's residence.
Main Slider

‘सरकार सुन नहीं रही, न्याय दिलाइए’… मायावती के आवास पहुंचे शिक्षक अभ्यर्थी

25/07/2026
Lucknow Fire Tragedy: Bulldozer Razed Illegal Building
Main Slider

15 मौतों के 32 दिन बाद चला बुलडोजर! लखनऊ अग्निकांड वाली अवैध इमारत पर बड़ी कार्रवाई

25/07/2026
Devshayani Ekadashi
Main Slider

देवशयनी एकादशी के दिन करें ये उपाय, घर में आएगी सुख-समृद्धि

25/07/2026
Next Post
CM Dhami extended best wishes to the female boxers.

पिथौरागढ़ की महिला मुक्केबाजों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया उत्तराखंड का मान, सीएम धामी ने दी शुभकामनाएं

यह भी पढ़ें

Heavy Rain

सावन में जमकर बरसे बदरा, जलजमाव से कई जगह लगा जाम

27/07/2021
How UP became the center of investment in India

प्रयागराज में 33,703 करोड़ के निवेश पर लगी मोहर

15/01/2023

सलमान खान और उनकी बहन अलवीरा के खिलाफ पुलिस ने भेजा समन, लगा ये आरोप

08/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version