• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चारधाम यात्रा में लापरवाही पाए जाने पर होगी सख्त कार्रवाई: सीएम धामी

Writer D by Writer D
24/05/2024
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन से वर्चुअल माध्यम से चारधाम यात्रा (Chardhaam Yatra) की समीक्षा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि यात्रा में लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का पूर्ण निष्ठा से निर्वहन करें। मुख्यमंत्री ने एसीएस आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में एक कमेटी गठन करने का निर्देश भी दिया।

बैठक में मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami)  ने चारधाम यात्रा (Chardhaam Yatra)  की निरंतर मॉनिटरिंग के लिए एसीएस आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में एक कमेटी गठन करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि यात्रा मार्गों पर शासन के उच्च अधिकारी एवं पुलिस के आईजी स्तर के अधिकारी यात्रा के बेहतर संचालन के लिए निरन्तर फील्ड में रहें। उन्होंने कहा कि यदि श्रद्धालु बिना रजिस्ट्रेशन के धामों में पहुंचते हैं तो इसके लिए अब संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।

मुख्यमंत्री (CM Dhami)  ने कहा कि मंदिरो में सभी श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए एक समान समय मिले। इसके साथ ही पंजीकरण और दर्शन व्यवस्था में वरिष्ठ नागरिकों को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने ऋषिकेश, हरिद्वार व अन्य ठहराव वाले स्थानों से केदारनाथ, बद्रीनाथ के लिए जा रही गाड़ियों को अलग-अलग समय में छोड़े जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आवश्यकता हो तो बीकेटीसी से समन्वय कर मंदिरों में दर्शन की समय अवधि भी बढ़ाई जाए।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि चारधाम यात्रा में आगामी मानसून सीजन को लेकर भी सभी तैयारियां समय रहते पूर्ण की जाएं। बारिश के दौरान चारधाम यात्रा में होने वाली परेशानियों से निपटने के लिए पूरी तैयारी रखी जाए।

मूलभूत सुविधाओं की पूर्ण व्यवस्था की जाए

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami)  ने कहा कि श्रद्धालुओं के लिए तय किए गए ठहराव वाले स्थान पर नियमित सफाई, पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की पूर्ण व्यवस्था की जाए। आवश्कता अनुसार अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती भी की जाए। यात्रा को चलाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और श्रद्धालुओं की सेवा करना हमारा कर्तव्य है।

हार्दिक पांड्या की लाइफ में सब कुछ नहीं है ठीक, पत्नी नताशा ने इंस्टाग्राम से हटाया सरनेम

बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, प्रमुख सचिव आर.के सुधांशु, सचिव शैलेश बगौली, दिलीप जावलकर, गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पाण्डेय, एडीजी अमित सिन्हा, एपी अंशुमान, आईजी के.एस नगन्याल, अपर सचिव पर्यटन युगल किशोर पंत, विभिन्न जिलों के जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Tags: chardham yatra 2024cm dhamidehradun newsNational newsUttarakhand News
Previous Post

हार्दिक पांड्या की लाइफ में सब कुछ नहीं है ठीक, पत्नी नताशा ने इंस्टाग्राम से हटाया सरनेम

Next Post

छठवें चरण के मतदान से पहले सीएम योगी की अपील, पहले मतदान-फिर जलपान

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

Karwa Chauth 2026: आज जरूर पढ़ें करवा चौथ की ये 3 व्रत कथाएं

29/10/2026
Main Slider

योगी सरकार ने बदले चरित्र प्रमाणपत्र के नियम, अब हिंसा में शामिल युवाओं को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी

29/10/2026
क्राइम

बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत

29/10/2026
उत्तराखंड

उत्तराखंड में मौसम का यू-टर्न, चारों धाम बर्फ से ढके; मसूरी में बढ़ी ठिठुरन

29/10/2026
Main Slider

‘सीटें मांगें तो जीरो याद दिलाइएगा’, कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर राजभर ने अखिलेश को दी सलाह

29/10/2026
Next Post
CM Yogi

छठवें चरण के मतदान से पहले सीएम योगी की अपील, पहले मतदान-फिर जलपान

यह भी पढ़ें

Muslims performed last rites

इंसानियत की मिसाल: मुस्लिम पड़ोसियों ने दिया हिन्दू महिला की अर्थी को कंधा

28/04/2021
cm dhami

बाजपुर के किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम धामी से की भेंट

29/06/2023
petrol

लगातार तीसरे दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ इजाफा, चेक करें आज के रेट

22/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version