• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लैंडस्लाइड जोन के ट्रीटमेंट प्लान पर गम्भीरता से काम हो: सीएम धामी

Writer D by Writer D
26/09/2022
in राष्ट्रीय, उत्तराखंड
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सचिवालय में लोक निर्माण विभाग, एनएच और बीआरओ के प्रदेश में निर्माणाधीन और प्रस्तावित कार्यों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने मानसखण्ड कोरिडोर को राज्य सरकार का फ्लैगशिप कार्यक्रम बताते हुए इसमें प्रस्तावित कामों में तेजी लाने के निर्देश दिये। बजरंग सेतु को तय समय सीमा दिसम्बर 2022 तक पूर्ण करना सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि जो भी निर्णय लेने हैं उन पर बैठक में अंतिम रूप से तय कर लिया जाए। बैठको का आउटपुट दिखना चाहिए।

डार्क स्पॉट का सर्वेक्षण कर जरूरी कदम उठाए जाएं

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि जितने भी पुल और फ्लाईओवर हैं, वहां गति सीमा के बोर्ड लगाए जाएं। वहां ड्रैनेज की पूरी व्यवस्था हो। दुर्घटनाओं की दृष्टि से प्रदेश में डार्क स्पॉट का सर्वेक्षण कर जरूरी कदम उठाए जाएं। चारधाम यात्रा मार्ग और अन्य मार्गों पर सुरक्षा मानकों के अनुरूप क्रेश बैरियर में कुछ प्रगति हुई है, इसमें और तेजी लाई जाए। सङको के पैच वर्क का काम शीघ्रता से किया जाए।

लैंडस्लाइड जोन के ट्रीटमेंट प्लान पर गम्भीरता से काम हो

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि लैंडस्लाइड जोन के ट्रीटमेंट प्लान पर गम्भीरता से काम किया जाए। जहां सम्भव हो, आपदा प्रबंधन के मिटीगेशन फंड से प्रस्ताव बनाया जाए। वर्षाकालीन में मलबा आने वाले स्थानों का स्थाई समाधान हो।

केंद्रीय योजनाओं की राज्य स्तर से जरूरी प्रक्रियाओं को समयबद्धता से पूर्ण करना सुनिश्चित हो

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि केन्द्र सरकार के स्तर से संबंधित सभी प्रकरणों पर विस्तृत विवरण बना लिया जाए। केन्द्रीय मंत्रालय के साथ बैठक से पहले हमारी पूरी तैयारी होनी चाहिए। राज्य स्तर से जरूरी प्रक्रियाओं को समयबद्धता से पूर्ण करना सुनिश्चित किया जाए।

बेस्ट प्रेक्टीसेज काम में ली जाएं

गढवाल-कुमाऊँ कनेक्टीवीटी के लिए ज्योलिकोट से कर्णप्रयाग मार्ग में तेजी लाई जाए। कैंचीधाम में बाईपास निर्माण के लिए आवश्यक प्रक्रिया जल्द पूरी की जाए। शहरों में सङको की स्थिति के बारे में शहरी विकास, आवास और लोक निर्माण विभाग की बैठक आयोजित कर ली जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि काम की गुणवत्ता भी सुनिश्चित हो और सरलीकरण भी हो। बेस्ट प्रेक्टीसेज को प्रयोग में लाया जाए।

निर्माण कार्यो की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए एसओपी निर्गत की जा रही

बैठक में बताया गया कि निर्माण कार्यो की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए एसओपी निर्गत की जा रही है। मोबाइल लैब की व्यवस्था की कार्यवाही गतिमान है। ऑनलाइन एनआईएस लागू की गई है। ई ऑफिस से पत्रावलियो का निस्तारण किया जा रहा है।

बैठक में कैबिनेट मंत्री  सतपाल महाराज, अपर मुख्य सचिव  राधा रतूङी, प्रमुख सचिव   आर के सुधांशु, सचिव  आर मीनाक्षी सुन्दरम सहित लोक निर्माण विभाग, एनएच, बीआरओ के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Tags: cm dhamiNational newsUttarakhand News
Previous Post

संकल्प पूर्ण करने में बेटियों का अहम योगदान: सीएम धामी

Next Post

गोरखनाथ मंदिर के शक्तिपीठ में सीएम योगी ने की कलश स्थापना

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Vishnu Dev Sai, JP Nadda
Main Slider

भाजपा की ताकत संगठन है और संगठन की ताकत कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि: सीएम साय

07/07/2025
CM Vishnu Dev Sai
राजनीति

‘लाल आतंक’ के खात्मे के लिए नक्सलियों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई जारी: सीएम साय

07/07/2025
CM Bhajanlal Sharma
Main Slider

हमारा लक्ष्य राजस्थान को खनन में अग्रणी केंद्र के रूप में स्थापित करना: सीएम भजनलाल

07/07/2025
Murder
क्राइम

एक ही परिवार के 5 लोगों की जिंदा जलाकर हत्या, गांव में पसरा मातम

07/07/2025
CM Dhami met Union Agriculture and Rural Development Minister Shivraj Singh Chouhan
Main Slider

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री से की भेंट, इन मुद्दों पर की चर्चा

07/07/2025
Next Post
CM Yogi

गोरखनाथ मंदिर के शक्तिपीठ में सीएम योगी ने की कलश स्थापना

यह भी पढ़ें

शिबू सोरेन

झारखंड : शिबू सोरेन की तबीयत बिगड़ी, गुरुग्राम के मेदांता में शिफ्ट करने की तैयारी

25/08/2020
शुभेंदु अधिकारी Shubhendu Adhikari

ममता बनर्जी को झटका, टीएमसी विधायक शुभेंदु अधिकारी ने पद से दिया इस्तीफा

16/12/2020
Fire breaks out in Rishikesh AIIMS

उत्तराखंड: ऋषिकेश एम्स परिसर में लगी आग, मरीजों में मचा हड़कंप

01/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version