• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उत्तराखंड में भाजपा का शानदार प्रदर्शन, धामी बोले- आने वाले चुनावों में भी कमल खिलाना है

Writer D by Writer D
04/06/2024
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। उत्तराखंड में पांचों लोकसभा सीट पर भाजपा रिकॉर्ड मतों से जीत की ओर अग्रसर है। बस आधिकारिक घोषणा होना बाकी है। भाजपा के शानदार प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि अब हम सभी भारत के संकल्प को लेकर आगे बढ़ेंगे। इस जीत के अंतर को बढ़ाने के लिए संगठन आगे और कार्य करेगा और हम सभी उसके वाहक बनेंगे। आने वाले समय में पंचायत, निगम और विधानसभा उप चुनाव होने हैं। इन चुनावों में भी कमल खिलाना है।

बलवीर रोड स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय पहुंचे मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कहा कि प्रदेश कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ आज ऐतिहासिक दिन है, जब एनडीए गठबंधन को देश की जनता ने बहुमत देकर फिर से सरकार में आने का अवसर दिया है। उत्तराखंड में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में यह सफलता मिली है। इसके लिए मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने उनका अभिनंदन किया और धन्यवाद दिया। लगे हाथ मुख्यमंत्री ने विपक्ष से एक सवाल भी दागा। उन्होंने पूछा कि इस बार ईवीएम ठीक है क्या?

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने पार्टी को दी मां की संज्ञा

धामी (CM Dhami) ने पार्टी को मां की संज्ञा दी और कहा कि मां के इस प्रांगण में सभी का स्वागत एवं अभिनंदन करता हूं। इस चुनाव अभियान में सभी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में गरीब कल्याण, महिला उत्थान के लिए कई योजनाएं चलाई गईं। नौजवानों को स्किल से जोड़ना हो या फिर किसानों का उत्थान, हर दृष्टि से जो काम हुए उसी का प्रमाण है कि नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए जनता ने एनडीए को अपना पूर्ण बहुमत दिया है।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami)  ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड को कई योजनाएं मिली हैं। चाहे चारधाम यात्रा प्रोजेक्ट हो या केदारनाथ का पुनर्निर्माण अथवा केदारनाथ तथा हेमकुंड का रोप-वे, सभी योजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है। टनकपुर रेलवे लाइन पर भी तेजी से काम चल रहा है। ये सब इसी कारण से संभव हो पाया है कि प्रधानमंत्री मोदी का उत्तराखंड से विशेष लगाव है।

उत्तराखंड में भाजपा कार्यकर्ताओं का जश्न, ढोल-नगाड़ों की थाप पर मुख्यमंत्री धामी संग थिरके

उत्तराखंड उनके हृदय में बसता है। आज उत्तराखंड आगे बढ़ गया है। यही कारण है कि माताओं-बहनों, बड़े बुजुर्गों और नौजवानों ने इस बार बड़े अंतर से पांचों की पांचों सीटें जिताई है। हर वर्ग ने बड़ी संख्या में प्रधानमंत्री को अपना मत दिया। डबल इंजन सरकार के कारण हमने कई फैसले लिए हैं। उत्तराखंड में यूसीसी विधेयक बनाया, जिसे कानून के रूप में मान्यता मिल गई है।

Tags: cm dhamidehradun newsdhami newslok sabha chunavLok Sabha Elections result
Previous Post

भारत के इतिहास में ये एक अभूतपूर्व पल: मोदी

Next Post

उत्तर प्रदेश में भाजपा को झटका, इंडिया गठबंधन काे फायदा

Writer D

Writer D

Related Posts

Mayur Dixit
Main Slider

डीएम ने माई भारत योजनाओं को घर-घर पहुंचाने के दिए निर्देश

13/07/2026
Chhattisgarh gets five new government medical colleges
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ को मिले पांच नए शासकीय मेडिकल कॉलेज, मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रीका जताया आभार

13/07/2026
Mayur Dixit
Main Slider

युवाओं को इंटर्नशिप, नेतृत्व और कौशल विकास से जोड़ने पर जोर, मयूर दीक्षित ने दिए निर्देश

13/07/2026
CM Yogi
Main Slider

भदरसा का नाम ‘भरत नगर’ होने से श्रद्धालु गदगद आस्था को मिला सम्मान

13/07/2026
NEET re-exam OMR sheet released
Main Slider

NEET री-एग्जाम की OMR शीट जारी, जानें कब तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति

13/07/2026
Next Post
BJP

उत्तर प्रदेश में भाजपा को झटका, इंडिया गठबंधन काे फायदा

यह भी पढ़ें

AK Sharma

लोगों के बिजली के तारों पर कपड़े न सुखा पाने से समाजवादी नेता दुखी: एके शर्मा

05/03/2025
Dead Body

खेत में फंदे से लटकता मिला किसान का शव

28/04/2023

बाबा विश्वनाथ ने भक्तों संग महाश्मशान मर्णिकर्णिकाघाट पर खेली चिता भस्म होली

15/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version