• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम धामी लगातार पांचवें दिन रहे आपदा पीड़ितों के साथ, लोगों में जगी आस

Writer D by Writer D
23/10/2021
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की शनिवार को लगातार पांचवें दिन जनपदवार आपदा प्रभावित क्षेत्रों के तूफानी दौरे पर रहे। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर प्रभावित लोगों में आस जगी है। इस दौरान उन्होंने पीड़ितों का हाल जाना और उनका दुःख-दर्द साझा किया। इसके साथ ही क्षेत्र वार हुए नुकसान की जानकारी लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस मौके पर अपने हाथों से सहायता राशि के चेक वितरित किए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य में बारिश और मौसम के लेकर चेतावनी के बाद राज्य से बाहर रहने के बावजूद भी अधिकारियों को सख्त निर्देश देते रहे।

राज्य में 17 और 18 अक्टूबर को अतिवृष्टि से आई आपदा के बाद संकट झेल रही जनता के बीच लगातार मौजूद हैं। एक के बाद एक बैठक और मुख्यमंत्री के दौरे से सरकारी मिशनरी भी चौकस रही। जिसका असर राहत कार्यों पर दिख रहा है।

मुख्यमंत्री 19 अक्टूबर को आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ धन सिंह रावत के साथ रुद्रप्रयाग और फिर नैनीताल जिले से अपने दौरे की शुरुआत की। बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित गांवों का भ्रमण करते हुए उन्होंने आपदा से प्रभावित लोगों से मिलकर उनका हाल जाना और ढाढस बंधाया। पीड़ितों की आम जरूरतों को पूरा करने के निर्देश उन्होंने जिलाधिकारी व अधिकारियों को दिए।

पीएम मोदी के आगमन की तैयारियों का जायजा लेने वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी

मुख्यमंत्री 20 अक्टूबर को हल्द्वानी, रुद्रपुर, किच्छा, खटीमा, काशीपुर आदि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। तीसरे दिन 21 अक्टूबर को मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ आपदाग्रस्त क्षेत्रों का हवाई दौरा किया और अधिकारियों को दिशानिर्देश दिए।

22 अक्टूबर को मुख्यमंत्री ने सीमांत जनपद चमोली के आपदा प्रभावित गांव डूंगरी पहुंचकर आपदा पीड़ितों का हाल जाना। शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करने के लिए चम्पावत, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा और नैनीताल के दो दिवसीय दौरे पर रवाना हुए।

दौरे के पहले दिन मुख्यमंत्री ने चंपावत और पिथौरागढ़ के आपदाग्रस्त गांवों में पहुंचकर सभी पीड़ितों से मुलाकात की। उनकी परेशानियां पूछी और अधिकारियों को उनके समाधान के लिए कहा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आपदाग्रस्त क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं को तत्काल बहाल करने के निर्देश दिए।

Tags: cm pushkar singh dhamiUttrakhand News
Previous Post

सपा नेता ने कहा ‘हिन्दुओं अपनी औकात में रहो’, स्वतंत्रदेव बोले ‘खाओगे हवालात की हवा’

Next Post

अखिलेश बोले- हारते हुए लोगों को हारने वाले आतें हैं याद

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

नियुक्ति पत्र पाकर बोले चयनित शिक्षक, पारदर्शी प्रक्रिया से मिला रोजगार, CM के प्रति जताया आभार

22/09/2026
उत्तराखंड

अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री

22/09/2026
Main Slider

‘दोपहर 12 बजे तक सोना छोड़ दीजिए अखिलेश जी’, राजभर का तीखा तंज- ‘इस बार 47 सीट भी आ जाए तो कहिएगा’

22/09/2026
Main Slider

नियुक्ति पाने वालों से पैसे मांगने वाले को जेल में सड़ना पड़ेगा: सीएम योगी

22/09/2026
Main Slider

योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन, चार दिन में 5,297 नियुक्तियां

22/09/2026
Next Post
akhilesh yadav

अखिलेश बोले- हारते हुए लोगों को हारने वाले आतें हैं याद

यह भी पढ़ें

मोदी सरकार किसान बिल को वापस नहीं लेगी : सुरेश खन्ना

09/12/2020
Four arrested in cashier murder case

विहिप पदाधिकारी को धमकी देने वाला गिरफ्तार

06/03/2023
Maharashtra's politics

महाराष्ट्र की राजनीति में बेहयाई

26/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version