• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

धामी ने सर्राफ मंडल की भव्य प्रदर्शनी का किया अवलोकन, पारंपरिक आभूषणों को ‘लोकल टू ग्लोबल’ पहचान दिलाने पर जोर

Writer D by Writer D
07/09/2026
in Main Slider, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami ) ने रविवार को राजपुर रोड स्थित एक होटल में सर्राफ मंडल देहरादून की ओर से आयोजित भव्य आभूषण प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने प्रदर्शनी में विभिन्न प्रकार के आभूषणों, पारंपरिक डिजाइनों तथा स्वर्णकारों की कला और हुनर को देखा और आयोजन के लिए सर्राफ मंडल एवं स्वर्णकार समाज को शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह के आयोजन भारतीय कला, संस्कृति, परंपरा और स्थानीय हुनर को नई पहचान देने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। स्वर्णकार समाज केवल आभूषणों का निर्माण नहीं करता, बल्कि देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और परंपरागत कला को सहेजने तथा उसे पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। विवाह, त्योहार और धार्मिक अनुष्ठानों समेत जीवन के विभिन्न शुभ अवसरों पर आभूषण भारतीय परंपराओं और सांस्कृतिक पहचान का अभिन्न हिस्सा रहे हैं।

पारंपरिक आभूषणों को वैश्विक बाजार से जोड़ने पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘वोकल फॉर लोकल’, ‘मेक इन इंडिया’, ‘मेड इन इंडिया’ और ‘स्टार्टअप इंडिया’ जैसी पहलों से देश के कारीगरों, स्थानीय उत्पादों और स्वदेशी हुनर को नए अवसर मिल रहे हैं। ‘विकसित भारत-2047’ के लक्ष्य के अनुरूप भारत को वैश्विक ज्वैलरी मैन्युफैक्चरिंग और डिजाइनिंग का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में भी प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक आभूषण कला को भी इसी सोच के साथ आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। गढ़वाली नथ, पौंजी, चंपकली हार, कुमाऊंनी गुलोबंद, पिचौरा हार और झुमके जैसे पारंपरिक आभूषणों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाने के लिए प्रयास किए जाने चाहिए।

आधुनिक डिजाइन के साथ परंपरा को जोड़ने की जरूरत

धामी ने कहा कि पारंपरिक आभूषणों के डिजाइनों को आधुनिक आवश्यकताओं और बदलते बाजार के अनुरूप विकसित कर ‘लोकल टू ग्लोबल’ के लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। इससे उत्तराखंड के स्थानीय कारीगरों और स्वर्णकारों के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। साथ ही, युवा पीढ़ी भी अपनी समृद्ध संस्कृति और परंपरागत कला से और अधिक जुड़ सकेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पारंपरिक कौशल और हस्तशिल्प को बढ़ावा देने के साथ ही कारीगरों के कौशल विकास तथा आर्थिक सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पारंपरिक आभूषणों के संरक्षण और स्वर्णकार समाज के कौशल विकास की दिशा में आवश्यक योजना तैयार कर प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।

‘सर्वश्रेष्ठ राज्य’ बनाने के संकल्प में सहयोग का आह्वान

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सरकार राज्य को देश का ‘सर्वश्रेष्ठ राज्य’ बनाने के ‘विकल्प रहित संकल्प’ के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने इस संकल्प को साकार करने में स्वर्णकार समाज से सक्रिय सहयोग और सहभागिता का आह्वान किया।

इस अवसर पर सर्राफ मंडल देहरादून के पदाधिकारी एवं सदस्य, स्वर्णकार समाज के प्रतिनिधि, आभूषण व्यवसायी, कारीगर तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Tags: cm dhami
Previous Post

चित्रकूट में सीएम योगी ने बाढ़ पीड़ितों के घावों पर लगाया मरहम, बांटी राहत सामग्री, ढहे मकानों के लिए दिए चेक

Next Post

बाढ़ प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता मिले, फसल और मकान क्षति का तत्काल सर्वे कराकर मुआवजा दें : मुख्यमंत्री योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Farmers' protest at the Chandigarh-Punjab border ends.
पंजाब

चंडीगढ़-पंजाब बॉर्डर पर किसानों का धरना खत्म, राज्य सरकार से कई मुद्दों पर बनी सहमति

07/09/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

हिमालय संरक्षण और विकास के संतुलन पर धामी का जोर, हर साल मिलेगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’

07/09/2026
The final publication of the electoral roll will take place on October 3.
उत्तराखंड

उत्तराखंड में अब 3 अक्टूबर को होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन

07/09/2026
CM Yogi
Main Slider

चित्रकूट में सीएम योगी ने बाढ़ पीड़ितों के घावों पर लगाया मरहम, बांटी राहत सामग्री, ढहे मकानों के लिए दिए चेक

07/09/2026
CM Dhami
Main Slider

“आर्थिक हालात नहीं बनेंगे सपनों की राह में बाधा”: CM धामी ने शुरू की 11 हजार युवाओं के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग

07/09/2026
Next Post
CM Yogi

बाढ़ प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता मिले, फसल और मकान क्षति का तत्काल सर्वे कराकर मुआवजा दें : मुख्यमंत्री योगी

यह भी पढ़ें

Shani Trayodashi

न्याय के देवता बदलने वाले है अपनी चाल, इन राशियों के लिए होगा शुभ

04/10/2021
मैच 1 और टीमें 3

मैच 1 और टीमें 3 : Cricket के इतिहास में सबसे अनोखा मैच, जानिए इससे जुड़ी हर बात

18/07/2020
dr. tanzeen fatima

यह राजनीति का एक घिनौना स्वरूप ही है, यकीनन सियासी रंजिश है : डॉ तज़ीन

20/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version