• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

द केरल स्टाेरी फिल्म धर्मान्तरण, आतंकवाद के विरुद्ध जनजागरूकता बढ़ाने वाली : धामी

Writer D by Writer D
09/05/2023
in उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami watched The Kerala Story film

CM Dhami watched The Kerala Story film

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami)  ने मंगलवार को हाथीबड़कला स्थित सेंट्रियो मॉल में सपरिवार The Kerala Story फिल्म देखी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने इस फिल्म को वास्तविकता से परिचित कराने और धर्मान्तरण और आतंकवाद के विरुद्ध जनजागरूकता को बढ़ावा देने वाली सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्म बताते हुए सभी से देखने की भी अपेक्षा की।

इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  ने कहा कि The Kerala Story एक ऐसी फिल्म है, जिसमें दिखाया गया है कि कैसे बिना गोली और बम के देश में आतंकवाद फैलाया जा रहा है। फ़िल्म में बालिकाओं का ब्रेनवॉश कर धर्म परिवर्तन करने के तथ्य को दिखाया गया है। उन्होंने इस फिल्म को वास्तविकता से परिचित कराने, धर्मान्तरण और आतंकवाद के विरुद्ध जनजागरूकता को बढ़ावा देने वाली फिल्म बताते हुए सभी से इसे देखने की अपेक्षा की।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami)  ने कहा कि प्रदेश में भी अनेक तरीकों से विभिन्न जगहों धर्मांतरण बढ़ रहा है। इसे देखते हुए देवभूमि उत्तराखंड में धर्मांतरण पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने के लिए सरकार धर्मांतरण पर सख्त कानून बनाया है। इसमें जबरन या प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराने वालों को 10 साल तक कठोर कारावास का प्रावधान किया गया है जिसमें धर्मांतरण कराने के मामलों को दो श्रेणियों में बांटा गया है।

आतंकवाद की गांठ खोलती है ‘द केरला स्टोरी’

मुख्यमंत्री (CM Dhami)  ने कहा कि एकल धर्मांतरण के लिए सजा कम है, जबकि सामूहिक धर्मांतरण में ज्यादा सजा होगी। सामूहिक धर्मांतरण का दोष साबित होने पर दोषी को तीन से 10 वर्ष की सजा के साथ 50 हजार रुपये तक जुर्माने का प्रावधान है। जबकि एक व्यक्ति के धर्मांतरण पर दो से सात वर्ष की सजा और 25 हजार रुपये जुर्माने का प्रावधान है।

उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की संस्कृति और विशिष्ट पहचान के साथ उसका मूल स्वरूप बचा रहे और प्रदेश में अनावश्यक किसी भी प्रकार का धर्मांतरण न हो पाए, इस दिशा में राज्य सरकार की ओर से यह महत्वपूर्ण पहल की गई है। उन्होंने कहा कि धर्मांतरण के साथ ही हमारी सरकार देवभूमि में सरकारी भूमि पर किये गये अतिक्रमण को चिन्हित कर उसे सख्ती से हटाने का कार्य कर रही है। राज्य में होने वाले अवैध अतिक्रमण को किसी भी दशा में सहन नहीं किया जायेगा और ऐसा कृत्य करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जायेगी।

इस मौके पर मंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल, गणेश जोशी, मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक दुर्गेश्वर लाल,,भाजपा संगठन महामंत्री अजेय कुमार, भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष आशा नौटियाल, मुख्यमंत्री की पत्नी गीता धामी भी मौजूद रहीं।

Tags: cm dhamiNational newsthe kerala storyUttarakhand News
Previous Post

इमरान की गिरफ्तारी के बाद पूरे पाकिस्तान में हिंसा, इस्लामाबाद में निषेधाज्ञा लागू

Next Post

एएनपीआर कैमरे के बारे में लोगों को जागरूक किया जाए: सीएम धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
CM Dhami laid the foundation stone of Uttarakhand's first sports university.
Main Slider

उत्तराखंड के पहले क्रीड़ा विश्वविद्यालय का मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ बनाने की दिशा में काम कर रही सरकार: मुख्यमंत्री धामी

29/08/2026
Anand Bardhan
उत्तराखंड

उत्तराखंड में विंटर टूरिज्म को मिलेगी नई रफ्तार

27/08/2026
CM Dhami
Main Slider

वीर सैनिकों और शहीद परिवारों के सम्मान व कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार: मुख्यमंत्री धामी

27/08/2026
Next Post
CM Dhami

एएनपीआर कैमरे के बारे में लोगों को जागरूक किया जाए: सीएम धामी

यह भी पढ़ें

Atiq Ahmed

अतीक अहमद को  गाड़ी से लाया जाएगा प्रयागराज, साबरमती जेल पहुंची यूपी पुलिस

26/03/2023
Nikay Chunav

Nikay Chunav: इतने लाख रुपये ही खर्च कर सकेंगे महापौर पद के प्रत्याशी

05/04/2023
Salman Khan

दिवाली पर धमाका करेंगे ‘भाईजान’, शूटिंग की तैयारियां शुरू

17/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version