• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जमीनी हकीकत परखने धरातल पर उतरेंगे मुख्यमंत्री, करेंगे जिलाें में प्रवास

Writer D by Writer D
29/11/2024
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) जल्द ही प्रदेश के विभिन्न जिलों में प्रवास कर सरकार की नीतियों और योजनाओं की जमीनी हकीकत को परखेंगे। इस दाैरान वे जनता से रूबरू हाेकर उनकी समस्याएं सुनकर उनका समाधान करेंगे। मुख्यमंत्री का यह दौरा विशेष रूप से रोजगार, कृषि, बागवानी और सौर ऊर्जा जैसी योजनाओं पर केंद्रित रहेगा।यह जानकारी देते हुए सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने हिन्दुस्थान समाचार काे बताया कि मुख्यमंत्री (CM Dhami) अपने इस प्रवास के दौरान 30 से अधिक नीतियों के क्रियान्वयन की समीक्षा करेंगे। सरकार ने हाल ही में इन क्षेत्रों में व्यापक बदलाव करते हुए नई नीतियां लागू की हैं। मुख्यमंत्री इन नीतियों की प्रगति को जांचने के साथ ही यह सुनिश्चित करेंगे कि ये योजनाएं किस तरह से धरातल पर असर डाल रही हैं। मुख्यमंत्री के इस दौरे से प्रदेश के विकास कार्यों को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। यह पहल जनता और शासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की ओर एक सकारात्मक कदम है।

उन्हाेंने बताया कि मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) अपने प्रवास के दौरान विभिन्न जिलों में स्थानीय जनता से भी मिलेंगे। वे उनकी समस्याओं को सुनकर मौके पर ही समाधान निकालने की कोशिश करेंगे। इसके साथ ही विकास कार्यों की प्रगति और उनके प्रभाव का भी गहन आकलन करेंगे।

विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) अपने भ्रमण के दौरान जिलाें के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठकें करेंगे। इन बैठकों में वे विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे और किसी भी अड़चन को दूर करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे। तिवारी ने बताया कि यह प्रवास प्रदेश में बेहतर प्रशासन और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में एक अहम कदम है।

सूचना महानिदेशक तिवारी ने बताया कि मुख्यमंत्री का यह दौरा जनता की समस्याओं को नजदीक से समझने और नीतियों के प्रभाव को परखने का प्रयास है। इससे न केवल योजनाओं की प्रगति को गति मिलेगी, बल्कि प्रशासनिक कार्यशैली में भी सुधार होगा।

जनता के बीच लोकप्रिय हो रहा सीधा जुड़ाव

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) अपनी सरल कार्यशैली और जनता से सीधे संवाद करने के अंदाज के लिए पहचाने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री अक्सर बिना किसी पूर्व सूचना के आम जनता से मिलने पहुंच जाते हैं, जिससे वह न केवल समस्याओं को नजदीक से समझ रहे हैं, बल्कि जनता का भरोसा भी जीत रहे हैं। हाल ही में मुख्यमंत्री धामी ने एक यात्रा के दौरान अपने काफिले को रोककर सड़कों पर खड़े लोगों से मुलाकात की।

इस दौरान उन्होंने उनकी समस्याएं सुनीं और तुरंत अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। यह उनका जनता के साथ जुड़ाव का अनूठा तरीका है, जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। मुख्यमंत्री धामी का यह जनसंपर्क अभियान उत्तराखंड में शासन और प्रशासन की कार्यशैली में नई ऊर्जा का संचार करेगा।

Tags: cm dhami
Previous Post

श्रमिकों के आश्रित शिशुओं के लिए प्रदेश में बने 168 पालन केंद्र, मुख्यमंत्री धामी ने किया शुभारंभ

Next Post

चार धामों के शीतकालीन प्रवास स्थलों के लिए यात्रा शुरू की जाय : CM धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

सीएम योगी का उपहार: लखनऊ में दस लाख लोगों को मिलेगा अपना घर

24/09/2026
Main Slider

उत्तराखण्ड की जनता स्थायित्व और विकास चाहती है : मुख्यमंत्री

24/09/2026
उत्तराखंड

खटीमा में मुख्यमंत्री धामी ने 7.23 करोड़ की गौशाला का किया लोकार्पण, 108\.84 करोड़ की 15 योजनाओं का शिलान्यास

24/09/2026
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने 306 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं को दी मंजूरी

23/09/2026
उत्तराखंड

बद्रीनाथ में बना आस्था का नया कीर्तिमान

23/09/2026
Next Post
CM Dhami

चार धामों के शीतकालीन प्रवास स्थलों के लिए यात्रा शुरू की जाय : CM धामी

यह भी पढ़ें

कोरोना से डरें नहीं, सतर्कता बरतें : सीएम योगी

25/04/2022
blood

इन बीमारियों को दूर रखती है ये 3 चीजे

25/09/2025
Road Accident

आटो-बाइक की भिड़ंत, आठ घायल

27/12/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version