• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

UT स्थापना दिवस पर कार्यक्रम में नहीं पहुंचे CM अब्दुल्ला, LG ने कहा- दुर्भाग्यपूर्ण…

Writer D by Writer D
01/11/2024
in जम्मू कश्मीर, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Omar Abdullah

Omar Abdullah

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में केंद्र शासित प्रदेश का स्थापना दिवस (Foundation Day of Union Territory) मनाया गया। इस मौके पर लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा समेत तमाम नौकरशाह और अधिकारी उपस्थित रहे। हालांकि मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और उनकी पार्टी के अन्य नेताओं ने इस कार्यक्रम से दूरी बनाए रखी। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एलजी मनोज सिन्हा ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिन्होंने भारतीय संविधान की शपथ ली है, वही लोग इस आयोजन में शामिल नहीं हुए। उन्होंने इसे “दोहरे चरित्र” का प्रतीक बताया और कहा कि ये नेता यूटी के दर्जे का विरोध कर रहे हैं, जबकि उन्होंने इसी यूटी में संवैधानिक पदों की शपथ ली है।

एलजी सिन्हा ने कहा किया कि जम्मू-कश्मीर अब केंद्र शासित प्रदेश (Union Territory) है और इसे सभी को स्वीकार करना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि जिस दिन जम्मू-कश्मीर को दोबारा राज्य का दर्जा मिलेगा, उस दिन को भी पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।

इस अवसर पर भाजपा के प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “जब उमर अब्दुल्ला को केंद्र शासित प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने में कोई आपत्ति नहीं थी, तो उन्हें इसके स्थापना दिवस समारोह में भाग लेने में भी कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। उमर साहब ने पहले यूटी (Union Territory) में चुनाव लड़कर मुख्यमंत्री और विधायक बने, और अब वे जनता को भ्रमित कर रहे हैं।

मीडिया से बातचीत में एलजी मनोज सिन्हा ने कहा कि गृह मंत्री ने संसद में स्पष्ट किया था कि पहले परिसीमन होगा, फिर चुनाव, और उचित समय पर राज्य का दर्जा बहाल किया जाएगा।

संविधान का हो सम्मान

कांफ्रेंस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और पूर्व मंत्री अब्दुल गनी वकील ने कहा कि हमें भारतीय संविधान के तहत आने वाली बातों को स्वीकार करना होगा और संवैधानिक रूप से भारत सरकार ने राज्य को य़ूटी में बदल दिया है, इसलिए हमें संविधान का सम्मान करना होगा।

विमान से उतरते समय राष्ट्रपति के पैर की टूटी हड्डी, चढ़ा प्लास्टर

वहीं, कांग्रेस के जम्मू कश्मीर में संगठन महासचिव वैद महाजन ने कहा कि एनसी और कांग्रेस के बहिष्कार के अलावा हमने संयुक्त रूप से केंद्र शासित प्रदेश (Union Territory) दिवस समारोह का बहिष्कार करने का फैसला किया, लेकिन उपराज्यपाल अभी भी हमारे घावों पर नमक छिड़क कर यूटी दिवस मना रहे हैं।

Tags: Jammu NewsNational newsUnion Territory Foundation Day
Previous Post

विमान से उतरते समय राष्ट्रपति के पैर की टूटी हड्डी, चढ़ा प्लास्टर

Next Post

यूपी में नहीं थम रहा पोस्टर वॉर, बीजेपी के ‘बटेंगे तो कटेंगे’ पर अखिलेश ने दिया नया नारा

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

कच्चे खनिज से एडवांस मैन्युफैक्चरिंग तक, छत्तीसगढ़ में बनेगी पूरी वैल्यू चेन: CM साय

31/08/2026
DM Mayur Dixit
Main Slider

शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: DM मयूर दीक्षित

31/08/2026
CM Dhami
Main Slider

विदेशों में रोजगार की संभावनाओं के अनुरूप राज्य के युवाओं को दिया जाए कौशल एवं भाषा प्रशिक्षण : मुख्यमंत्री

31/08/2026
Banshidhar Tiwari
Main Slider

पत्रकार हितों को लेकर सरकार गंभीर, किसी भी स्तर पर नहीं होने दिया जाएगा अहित: बंशीधर तिवारी

31/08/2026
CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
Next Post
SP's new poster in response to BJP's slogan

यूपी में नहीं थम रहा पोस्टर वॉर, बीजेपी के 'बटेंगे तो कटेंगे' पर अखिलेश ने दिया नया नारा

यह भी पढ़ें

Drunk SI beat up elderly couple

दिल्ली पुलिस ने किसान नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की, तय शर्तों का किया उल्लंघन

27/01/2021
Surekha Sikri

‘बालिका वधू’ फेम अभिनेत्री सुरेखा सीकरी को हुआ ब्रेन स्ट्रोक, अस्पताल में भर्ती

09/09/2020
corona curfew

बरेली और बुलंदशहर को भी मिली कोरोना कर्फ्यू से छूट, अबतक 67 जिलों को पाबंदियों से राहत

05/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version