• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

CM हेल्पलाइन औपचारिक नहीं, समाधान का माध्यम बने: सीएम धामी

Writer D by Writer D
19/12/2022
in उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन 1905 पोर्टल औपचारिक नहीं बल्कि जन समस्याओं के समाधान का कारगर माध्यम बने। सभी विभागीय अधिकारियों को प्रत्येक 15 दिन में हेल्पलाइन (CM Helpline) पर प्राप्त होने वाली शिकायतों की शासन स्तर पर समीक्षा करने के भी निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री हर सप्ताह जनपदों के शिकायतकर्ताओं से दूरभाष पर फीडबैक लेंगे।

सोमवार को सचिवालय स्थित वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम हेल्पलाइन 1905 में प्राप्त शिकायतों और उनके निस्तारण की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी के साथ सभी प्रमुख सचिव, सचिव, विभागाध्यक्ष एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिलाधिकारी एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे। सचिव शैलेश बगोली व अपर सचिव जगदीश काण्डपाल की ओर से प्रस्तुतिकरण के माध्यम से इससे संबंधित व्यवस्थाओं व प्रक्रियाओं की जानकारी प्रस्तुत की गई।

मुख्यमंत्री  (CM Dhami) ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन 1905 आम जन की सुविधा और जरूरतमंद लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिये बनाया गया है। शिकायतकर्ता की संतुष्टि हमारा उद्देश्य है। लोगों की संतुष्टि के लिये यदि इसमें कुछ सुधार की जरूरत हो तो वह भी की जानी चाहिए।

मुख्यमंत्री  (CM Dhami)ने बैठक में ऊधमसिंह नगर के शिकायतकर्ता सुनील और रुद्रप्रयाग के वीरेन्द्र सिंह से वार्ता कर जानकारी भी प्राप्त की। यही नहीं मुख्यमंत्री ने हेल्पलाइन 1905 पर फोन कर कंट्रोल रूम की व्यवस्थाओं को भी परखा। उन्होंने इस व्यवस्था से जुड़े कार्मिकों को भी और अधिक प्रशिक्षित किये जाने की भी जरूरत बताई।

सीएम योगी ने रैन बसेरों का किया निरीक्षण, वितरित किये कंबल और भोजन

मुख्यमंत्री  (CM Dhami)ने कहा कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि ही समस्या का समाधान माना जाना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिये कि आगामी 10 दिनों में लम्बित समस्याओं के समाधान का प्रयास किए जाएं। शिकायतकर्ता को उनकी शिकायतों पर की गई कार्रवाई की भी जानकारी समय पर उन्हें उपलब्ध करायी जाये। उन्होंने जन समस्याओं का समाधान ई ऑफिस के माध्यम से करने की भी बात कही।

मुख्यमंत्री  (CM Dhami)ने सभी सचिवों,विभागाध्यक्षों एवं जिलाधिकारियों से भी नियमित रूप से प्राप्त शिकायतों की समीक्षा और शिकायतकर्ताओं से संवाद करने को कहा। इससे लोगों में शिकायतों के प्रति संतुष्टि का स्तर बढ़ेगा और उन्हें तथ्यों की सही जानकारी भी प्राप्त होगी। इस प्रक्रिया के तहत बेहतर और औसत कार्य करने वाले विभागों के चिह्नीकरण के भी निर्देश दिये ताकि इस दिशा में किए जा रहे प्रयासों की वस्तुस्थिति भी सामने आ सके।

Tags: cm dhamiUttarakhand News
Previous Post

सीएम योगी ने रैन बसेरों का किया निरीक्षण, वितरित किये कंबल और भोजन

Next Post

चीन लौटने का अब कोई मतलब नहीं, भारत ही मेरा घर: दलाई लामा

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री घोषणाओं पर मुख्य सचिव का सख्त रुख, 303 लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

29/09/2026
Main Slider

विभिन्न राज्यों की संस्कृति, नवाचार और बेहतर कार्यप्रणालियों को जानें उत्तराखण्ड के युवा: मुख्यमंत्री

29/09/2026
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की बेटी ने अपनी प्रतिभा और परिश्रम से देश-प्रदेश का मान बढ़ाया : मुख्यमंत्री साय

28/09/2026
पंजाब

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर अमृतसर में श्री दरबार साहिब में हुए नतमस्तक

28/09/2026
Main Slider

वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता-2026 में उत्तराखंड का गौरवपूर्ण प्रदर्शन

28/09/2026
Next Post
Dalai Lama

चीन लौटने का अब कोई मतलब नहीं, भारत ही मेरा घर: दलाई लामा

यह भी पढ़ें

House collapsed

भरभराकर गिरा मकान, एक की मौत

24/07/2022
Cloud burst in Anjani Mahadev

अंजनी महादेव में बादल फटने से मची तबाही, एक मकान ढहा; भारी बारिश का अलर्ट

25/07/2024
Anmol Bishnoi

लॉरेंस के भाई अनमोल बिश्नोई पर कसा NIA का शिकंजा, 10 लाख का इनाम घोषित

25/10/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version