• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Shoot at Sight… जानें असम के मुख्यमंत्री ने क्यों दिया आर्डर

Writer D by Writer D
14/06/2025
in राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Himanta Biswa

CM Himanta Biswa

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

असम के धुबरी जिले में हाल के दिनों में सांप्रदायिक तनाव देखने को मिला था। यहां ईद के बाद हनुमान मंदिर के पास लगातार मवेशियों के सिर रखे जाने से सांप्रदायिक तनाव बढ़ गया। अब इस पूरे मामले पर सीएम हिमंत बिस्वा सरमा (CM Himanta Sarma) की प्रतिक्रिया सामने आई है। इसके साथ ही उन्होंने अवैध गतिविधि देखते ही पुलिस को गोली मारने के आदेश दिए हैं।

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (CM Himanta Sarma) ने कहा कि हनुमान मंदिर में गो मांस फेंककर घृणित और निंदनीय अपराध किया है। जिन लोगों ने कानून अपने हाथ में लिये हैं, उनके साथ सख्ती से निपटा जाएगा। सरमा ने कहा कि पिछले एक सप्ताह से धुबरी में कानून-व्यवस्था की स्थिति चुनौतीपूर्ण बनी हुई है।

असम के धुबरी में रविवार (8 जून 2025) को एक मंदिर के पास मांस फेंके जाने के विरोध में प्रदर्शन हुए थे, जिस वजह से स्थिति बिगड़ गई थी। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े थे। हालात ये बने कि पूरे इलाके में भारी फोर्स की तैनाती की गई। इसके साथ ही खुद सीएम हिमंता ने इस मामले में दखल दिया। कुछ संगठनों ने शांति की अपील भी की थी।

कुछ लोग और माफिया माहौल कर रहे खराब- सीएम हिमंत

धुबरी के अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री सरमा ने कहा कि यह घटना कभी नहीं होनी चाहिए थी। हम मंदिरों और पवित्र स्थानों को अपवित्र करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपना रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कथित “बीफ माफिया” पर भी चिंता जताई है।

सरमा ने कथित तौर पर ‘नबीन बांग्ला’ नामक एक संगठन द्वारा लगाए गए पोस्टरों की ओर इशारा किया, जो धुबरी को बांग्लादेश के साथ जोड़ने के एजेंडे को बढ़ावा देते थे। उन्होंने दावा किया कि चरमपंथी तत्व ऑनलाइन और जमीनी स्तर पर सांप्रदायिक विवाद को बढ़ावा देने की कोशिश कर रहे हैं।

क्यों जारी हुआ गोली मारने का ऑर्डर?

मंदिर और आसपास के इलाके में कथित तौर पर पत्थरबाजी भी देखने को मिली थी। इस मामले पर सीएम ने कहा कि मैंने रात में देखते ही गोली मारने के आदेश जारी किए हैं। अगर कोई पत्थर फेंकता है और पुलिस को उनके इरादों पर संदेह होता है, तो वे गोली मार देंगे।

Tags: CM Himanta Sarma
Previous Post

देश में कोरोना वायरस के एक्टिव मामले 7 हजार के पार , पंजाब ने जारी की एडवाइजरी

Next Post

NTA ने जारी किया नीट यूजी 2025 रिजल्ट, ऐसे चेक करें अपना स्कोरबोर्ड

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Chardham Yatra
Main Slider

चारधामों को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम तेज, यात्रा सीजन में 798 टन कचरा एकत्रित

26/09/2026
Main Slider

गंगोत्री धाम पहुंचे मुख्य सचिव, पूजा-अर्चना कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की भेंट

26/09/2026
CM Yogi- PM Modi
Main Slider

दिल्ली में योगी की अहम मुलाकात, PM मोदी से मिले; नितिन नबीन से भी बैठक

26/09/2026
Next Post
NEET UG

NTA ने जारी किया नीट यूजी 2025 रिजल्ट, ऐसे चेक करें अपना स्कोरबोर्ड

यह भी पढ़ें

Massive fire in a multi-storey building in Howrah

हावड़ा की बहुमंजिला इमारत में भीषण आग, एक की मौत; रेस्क्यू जारी

26/08/2026
Maha Kumbh

बदल रहा है महाकुंभ में जन-आस्था के सबसे बड़े आकर्षण अखाड़ों का स्वरूप

09/11/2024
Earthquake

सुबह-सुबह डोली इस देश की धरती, रिक्टर स्केल पर इतनी तीव्रता दर्ज

12/08/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version