• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शुरू हुआ देश का सबसे बड़ा सी एंड डी वेस्ट रीसाइक्लिंग प्लांट, सीएम केजरीवाल ने किया उद्घाटन

Writer D by Writer D
09/10/2023
in नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
C&D waste recycling plant

C&D waste recycling plant

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। जहांगीरपुरी में देश का सबसे बड़ा सी एंड डी वेस्ट रीसाइक्लिंग प्लांट ( C&D Waste Recycling Plant) रविवार को चालू किया गया। यह प्लांट करीब सात एकड़ में फैला है। हर दिन दो हजार टन निर्माण व विध्वंसक मलबा (सीएंडडी वेस्ट) रीसाइकल (C&D Waste Recycle) कर टाइल्स, ईंट व अन्य उत्पाद करने की इसकी क्षमता है। यह प्लांट आधुनिक यूरोपियन टेक्नोलॉजी पर आधारित है। इस प्लांट से बिल्कुल आवाज नहीं आती। प्लांट के करीब आने पर हल्की आवाज सुनाई देती है। धूल-मिट्टी भी नहीं उड़ती। सीएम अरविंद केजरीवाल ने इस प्लांट का उद्घाटन किया।

सीएम अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) ने कहा कि हमारा मकसद दिल्ली को खूबसूरत बनाना है। कंस्ट्रक्शन एवं डिमोलिशन से निकले मलबे को इस प्लांट में लाकर टाइल्स, ईंट समेत अन्य उत्पाद बनाए जाएंगे, जिसका दोबारा इस्तेमाल किया जा सकेगा। इस तरह दिल्ली को मलबे से भी छुटकारा मिल जाएगा। सीएम ने मेयर डॉ शैली ओबरॉय, विधायक व एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक, नेता सदन मुकेश गोयल और निगम अधिकारियों के साथ सी एंड डी वेस्ट रिसाइक्लिंग प्लांट (C&D Waste Recycling Plant) का निरीक्षण किया।

अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली भर से यहां मलबा लाया जाएगा, जिसे तोड़ा जाएगा और फिर रिसाइकिल कर टाइल्स, ईंट आदि का आकार देकर दोबारा इस्तेमाल किया जाएगा। सीएम ने प्लांट से बनी टाइल्स, रोडी-बदरपुर और ईंटों को भी देखा।

हर दिन करीब 6500 टन सी एंड डी वेस्ट निकलता है

दिल्ली में करीब 6500 टन सी एंड डी वेस्ट हर दिन निकलता है। जहांगीरपुरी में यह चौथा प्लांट (2000 टीपीडी) है। इसके अलावा रानीखेड़ा (1000 टीपीडी), शास्त्री पार्क (1000 टीपीडी) और बक्करवाला (1000 टीपीडी) में ऐसे प्लांट हैं।

Israel-Palestine Conflict: अब तक 700 इजरायली और 450 फिलीस्तीनियों की हुई मौत

इन चारों प्लांट में करीब 5000 टन मलबे को प्रतिदिन रिसाइकिल करने की क्षमता है। एक और प्लांट ओखला में बनाने की योजना है, जिसकी क्षमता एक हजार टन होगी। इसके अलावा मौजूद चारों प्लांट्स की क्षमता भी बढ़ाने की योजना है।

जहांगीरपुरी प्लांट (C&D Waste Recycling Plant) की विशेषताएं

– यह प्लांट दुनिया की सबसे उन्नत तकनीक में से एक पर आधारित है
– 90-95 फीसदी वाटर रिसाइक्लिंग और गंदा पानी बाहर नहीं आता
– कमांड व कंट्रोल सेंटर के माध्यम से रिमोट मॉनिटरिंग, कंट्रोल करने में सक्षम है
– सी एंड डी को विभिन्न आकारों के रेत और एग्रीगेट में परिवर्तित करने में सक्षम है
– टाइल्स, पेवर्स, सीसी ईंटें, ब्लॉक और कर्ब स्टोन जैसे उत्पाद बनाने में सक्षम

Tags: C&D Waste Recycling PlantCM Arvind Kejriwaldelhi newsjahangeerpuri newsNational news
Previous Post

Israel-Palestine Conflict: अब तक 700 इजरायली और 450 फिलीस्तीनियों की हुई मौत

Next Post

कांशीराम की पुण्यतिथि पर मायवाती ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- अधूरे मिशन को BSP करेगी पूरा

Writer D

Writer D

Related Posts

India steps in to help amidst the devastation in Nepal.
Main Slider

नेपाल की तबाही में भारत बना मददगार, 10 टन राहत सामग्री और दवाएं भेजीं

27/08/2026
PM Modi
नई दिल्ली

ओलंपिक में पदकों का आंकड़ा बढ़ाना है तो नए खेलों में उतरना होगा: पीएम मोदी

27/08/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

CM Dhami ने फिल्म ‘बाला गौरिया’ के टीजर एवं पोस्टर का लोकार्पण किया

26/08/2026
CM Dhami
Main Slider

नेपाल बाढ़ : मुख्यमंत्री ने जताया दुख, उत्तराखंड के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन जारी

26/08/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री को प्रदेशभर से आई बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र, धामी ने बहनों का जताया आभार

26/08/2026
Next Post
Mayawati

कांशीराम की पुण्यतिथि पर मायवाती ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- अधूरे मिशन को BSP करेगी पूरा

यह भी पढ़ें

loot

बैंक से 18 लाख रुपये की लूट

03/04/2022

सिंघू बॉर्डर रणक्षेत्र में तब्दील : अलीपुर एसएचओ पर तलवार से हमला, ये थी वजह

29/01/2021
Mahakaleshwar temple

महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में 24 दिसंबर से पांच जनवरी तक प्रवेश प्रतिबंधित

06/12/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version