• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीए देश की आर्थिक मजबूती के प्रमुख स्तंभ : नायब सैनी

Writer D by Writer D
04/07/2026
in राष्ट्रीय, हरयाणा
0
CM Nayab Saini inaugurated the national conference of CA students ‘Pragyan 2026’

CM Nayab Saini inaugurated the national conference of CA students ‘Pragyan 2026’

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज देश में हर महीने रिकॉर्ड जी.एस.टी. कलेक्शन हो रहा है जो देश की बढ़ती हुई आर्थिक ताकत का प्रतीक है। इस टैक्स व्यवस्था को मजबूत बनाने में चार्टेड अकाउंटेंट्स (सीए) का बड़ा योगदान है। इंस्टीच्यूट आफ चार्टेड अकाउंटेटस ऑफ़ इंडिया द्वारा पंचकूला में सैंटर आफ एक्सिलेंस स्थापित करने के लिए 5 एकड भूमि की मांग पर मुख्यमंत्री ने सरकार की ओर से हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार को पंचकूला स्थित इंद्रधनुष आडिटोरियम में सीए छात्रों के राष्ट्रीय सम्मेलन ‘‘प्रज्ञान 2026‘‘ को मुख्यअतिथि के रूप में संबोंधित कर रहे थे।

सीए छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प में सीए का योगदान महत्वपूर्ण है। विकसित भारत की जो आर्थिक इमारत खड़ी होगी, उसका नक्शा और उसका ब्लूप्रिंट आप युवा साथी ही तैयार करेंगे।

उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन का विषय ‘प्रज्ञान यश’ का पथ हमें सिखाता है कि सफलता केवल प्रतिभा से नहीं मिलती, बल्कि मेहनत, ईमानदारी, अनुशासन और निरंतर सीखते रहने की भावना से मिलती है। इस सम्मेलन में देश के जाने-माने वक्ताओं के प्रेरणादायक भाषण, विद्यार्थियों की प्रेजेंटेशन, सार्थक चर्चाएं, नेटवर्किंग के अवसर और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि दुनिया के लिए सी.ए. सिर्फ दो अक्षर हो सकते हैं परंतु सी.ए. की पढ़ाई कोई साधारण कोर्स नहीं है। यह एक कठिन साधना और तपस्या है।

मुख्यमंत्री ने सीए छात्रों से संवाद करते हुए कहा कि उनके सामने आज जो चुनौतियां हैं, उनसे कहीं बड़ी जिम्मेदारी उनकी व्यावसायिक नैतिकता की है। जब वे डिग्री लेकर बाहर निकलेंगे, तो उनके हाथों में देश के भरोसे की चाबी होगी। उनकी एक सही सलाह और एक ईमानदार रिपोर्ट देश के खजाने को भर सकती है, जिससे सीमा पर खड़े जवान के लिए अच्छे उपकरण आते हैं और देश के गरीब की थाली में राशन पहुंचता है। देश के विभिन्न हिस्सों से आए छात्रों का हरियाणा में स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि यह वह राज्य है जो देश के विकास में बहुत बड़ा योगदान देता है। हरियाणा आज नए बिजनेस और स्टार्टअप्स का बड़ा हब बन रहा है। यहां व्यापार को और आसान बनाने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं और आप जैसे युवाओं के लिए यहां अवसरों का एक पूरा आसमान खुला हुआ है।

इस अवसर पर चेयरमैन बोर्ड आफ स्टडीज सीए राजेश शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में सीए का अहम योगदान है। इंस्टीच्यूट आफ चार्टेड अकाउंटेटस आफ इंडिया का उल्लेख करते हुए उन्होने बताया कि इंस्टीच्यूट की देशभर में 185 शाखाएं हैं। विश्व में 154 ओवरसीज चैप्टर और 31 प्रतिनिधि कार्यालय हैं। यह इंस्टीच्यूट 5 लाख 30 हजार सदस्यों और 12 लाख छात्रों के साथ विश्व की सबसे बडी अकाउंटिंग बॉडी है। निकासा चंडीगढ के चैयरमेन संजीव कुमार लखातिया ने मुख्यमंत्री और अन्य अतिथिगण का स्वागत किया।

इस अवसर पर वाईस चेयरमैन चंडीगढ ब्रांच सीए रचित गोयल, कार्यक्रम निदेशक सीए हंसराज चुघ, चैयरमेन आईसीएआई चंडीगढ सीए साहिल गर्ग, वाईस चेयरमेन बोर्ड आफ स्टडीज सीए ज्ञानचंद मिश्रा, वाईस चेयरमैन एनआईआरसी सीए अजीत सिंह, सचिव आईसीएआई चंडीगढ सीए साहिल मितल, चंडीगढ़ बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष संजय टंडन, मुख्यमंत्री के राजनीतीक सचिव तरूण भंडारी, मुख्यमंत्री के ओएसडी राकेश संधू, मीडिया सचिव प्रवीण आत्रेय, सीए स्टूडेंटस और इंस्टीच्यूट आफ चार्टेड अकाउंटेटस आफ इंडिया और निकासा के अन्य प्रतिनिधी उपस्थित रहे।

Tags: Haryana news
Previous Post

‘उत्सव नहीं, आत्ममंथन का अवसर है’, पांच साल पूरे होने पर बोले मुख्यमंत्री धामी

Next Post

राम मंदिर से ‘सोने की रामचरितमानस’ भी गायब… केजरीवाल बोले- एक और महापाप

Writer D

Writer D

Related Posts

Chhattisgarh cabinet meeting on August 5
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मंत्रिपरिषद की बैठक पांच अगस्त काे

04/08/2026
CM Dhami
Main Slider

प्रदेश सरकार बिना रुके, बिना थके अपने हर वादे को कर रही है पूरा: सीएम धामी

04/08/2026
CM Vishnu Dev Sai congratulated Gyaneshwari on her achievement.
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की बेटियों के लिए प्रेरणा है ज्ञानेश्वरी: CM साय

04/08/2026
Arvind Kejriwal
Main Slider

E-20 पेट्रोल के मुद्दे पर केजरीवाल का प्रदर्शन, पीएम आवास मार्च से पहले पुलिस ने रोका

04/08/2026
Assam Flood
Main Slider

असम में बाढ़ से हाहाकार: मृतकों का आंकड़ा पहुंचा 87, 1.28 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित

04/08/2026
Next Post
Arvind Kejriwal

राम मंदिर से 'सोने की रामचरितमानस' भी गायब... केजरीवाल बोले- एक और महापाप

यह भी पढ़ें

air india

Eunice तूफान के बीच Air India के पायलट ने कराई लैंडिंग, हो रही तारीफ

20/02/2022
subhramanyam swami

सुब्रमण्यम स्वामी ने राजनाथ सिंह का चीनी रक्षा मंत्री से मिलना बताया भूल

06/09/2020
Hashish

STF ने तीन महिलाओं समेत सात मादक तस्करों को दबोचा, डेढ़ करोड़ की चरस बरामद

28/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version