• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हरियाणा देश के समक्ष विकास, उन्नति और उत्कृष्टता का बनेगा उदाहरण : नायब सिंह

Writer D by Writer D
26/01/2025
in राजनीति, राष्ट्रीय, हरयाणा
0
CM Nayab Singh

CM Nayab Singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh) ने पिछले 10 वर्षों में किए गए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि पिछले 10 वर्षों का कार्यकाल समान विकास, समरसता, सहिष्णुता के साथ-साथ उन बदलावों का साक्षी रहा है, जिनसे हर आदमी का जीवन सरल, सुगम और सुरक्षित हुआ है। उन्होंने यह भी विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में हरियाणा देश के समक्ष विकास, उन्नति और उत्कृष्टता का उदाहरण बनेगा। उन्होंने प्रदेशवासियों से सांस्कृतिक परम्पराओं और उच्च नैतिक मूल्यों पर चलते हुए देश व प्रदेश को अधिक स्वच्छ, स्वस्थ, समृद्ध, सशक्त व विकसित बनाने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री सैनी (CM Nayab Singh) ने 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर रविवार को जिला रेवाड़ी में आयोजित समारोह में ध्वज फहराया। इससे पहले, मुख्यमंत्री ने वीर शहीदी स्मारक पर माल्यार्पण कर बलिदानियाें को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने हरियाणा पुलिस, महिला पुलिस टुकड़ी, होमगार्ड तथा स्काउट्स इत्यादि की टुकड़ियों की परेड का भी निरीक्षण किया और सलामी ली। नायब सिंह सैनी ने कहा कि 76वें गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री के रूप में ध्वजारोहण का यह उनका पहला अवसर है और उनके लिए यह परम सौभाग्य है कि यह अवसर उन्हें वीरभूमि अहीरवाल के रेवाड़ी में मिला है। उन्होंने कहा कि यह गणतंत्र दिवस हमें याद दिलाता है कि हमारा भारत राष्ट्र अपने अंदर अनेक धर्मों, जातियों, भाषाओं, वेशभूषाओं, खानपान और संस्कृति को समेटे हुए है।

मुख्यमंत्री (CM Nayab Singh) ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में हरियाणावासियों ने अग्रणी भूमिका निभाई थी। सन् 1857 की क्रांति तो अम्बाला छावनी से शुरू हुई थी। नई पीढ़ियों को प्रेरित करने के लिए अम्बाला छावनी में 538 करोड़ रुपये की लागत से स्वतंत्रता संग्राम स्मारक का निर्माण अंतिम चरण में है। हरियाणा सरकार ने स्वतंत्रता सेनानियों व उनकी विधवाओं की पेंशन बढ़ाकर 40 हजार रुपये मासिक की है। युद्ध में शहीद सैनिकों के परिवारों के लिए अनुग्रह राशि दोगुणी करके 1 करोड़ रुपये की गई है। सरकार ने वीरगति को प्राप्त होने वाले हरियाणा के शहीदों के परिवारों के 416 आश्रितों को सरकारी नौकरियां दी हैं। इसके अलावा, अग्निवीरों को हरियाणा सरकार की सीधी भर्तियों में 10 प्रतिशत आरक्षण देने का भी निर्णय लिया है।

सुशासन को जनसेवा का आधार बताते हुए मुख्यमंत्री (CM Nayab Singh) ने कहा कि सरकार ने जातिवाद, क्षेत्रवाद और भाई-भतीजावाद को खत्म कर पिछले 10 सालों में एक पारदर्शी और संवेदनशील शासन व्यवस्था को बनाया है। भ्रष्टाचार पर कड़ी चोट करते हुए सभी सरकारी योजनाओं व सेवाओं का लाभ घर बैठे ही लोगों तक पहुंचाने के लिए ई-गवर्नेस का एक नया मॉडल तैयार किया है। सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं को परिवार पहचान-पत्र से जोड़ा गया है। बिना खर्ची-पर्ची के नौकरी देने, ऑनलाइन ट्रांसफर, पढ़ी-लिखी पंचायतों और अंत्योदय अभियान की आज पूरे देशभर में चर्चा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा एक-हरियाणवी एक को सूत्र मानकर पूरे प्रदेश में समान रूप से विकास कार्य किये हैं और आज हरियाणा विकास के मामलों में देश के अग्रणी राज्यों में खड़ा है। हमारी डबल इंजन सरकार के माध्यम से अब हरियाणा के विकास को तीन गुणा रफ्तार से आगे बढ़ाएंगे।

उन्हाेंने कहा कि गरीबों के सिर पर छत उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेश के गांवों में 100-100 गज और महाग्रामों में 50-50 गज के प्लाट देने की शुरुआत की गई है। अब तक 61 ग्राम पंचायतों और एक महाग्राम में 4,533 प्लाट दिए गए हैं। इसके अलावा, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 47 हजार 573 मकान बनाये गये हैं। लगभग 14 हजार मकान बनाये जा रहे हैं। साथ ही, राज्य सरकार ने गरीब परिवारों के लिए मुख्यमंत्री आवास योजना भी शुरू की है। इसके तहत 14 शहरों में 15,256 गरीब परिवारों को 30-30 गज के प्लाट दिए हैं। उन्होंने कहा कि पी.एम. सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत प्रदेश में 31 मार्च, 2025 तक 1 लाख घरों की छतों पर मुफ्त में सोलर सिस्टम लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इस योजना में अब तक 12 हजार 285 सोलर सिस्टम लगाए जा चुके हैं।

2 लाख युवाओं को सरकारी नौकरियां देने का लक्ष्य-मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि युवाओं ने अपनी उपलब्धियों से प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। 21वीं सदी की आधुनिक शिक्षा देने के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू की है। पारंपरिक काम करने वाले नौजवानों की मदद के लिए पी.एम. विश्वकर्मा योजना लागू की है। उन्होंने कहा कि युवाओं को बिना पर्ची खर्ची के 1 लाख 71 हजार से अधिक सरकारी नौकरियां दी हैं। तीसरे कार्यकाल में 2 लाख युवाओं को योग्यता के आधार पर पक्की सरकारी नौकरियां देने का लक्ष्य रखा हुआ है। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों में ठेकेदारों के हाथों युवाओं का शोषण होता था। हमने उनको शोषण से बचाने के लिए कानून बनाकर युवाओं के भविष्य को भी सुरक्षित किया है।

इस अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री ने शहीदों के आश्रितों तथा विभिन्न क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया। इस अवसर पर विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, डा. कृष्ण कुमार, एडीजीपी सीआईडी सौरभ सिंह, उपायुक्त अभिषेक मीणा, आईजी साउथ रेंज अशोक कुमार, डीआईजी सीआईडी पंकज नैन सहित गणमान्य व्यक्ति व अन्य विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।

Tags: CM Nayab Singh
Previous Post

सीएम भजनलाल शर्मा ने उदयपुर के घाटारानी माता (चामुंडा माता) के किए दर्शन

Next Post

CM साय ने दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Chardham Yatra
Main Slider

चारधामों को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम तेज, यात्रा सीजन में 798 टन कचरा एकत्रित

26/09/2026
Main Slider

गंगोत्री धाम पहुंचे मुख्य सचिव, पूजा-अर्चना कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की भेंट

26/09/2026
CM Yogi- PM Modi
Main Slider

दिल्ली में योगी की अहम मुलाकात, PM मोदी से मिले; नितिन नबीन से भी बैठक

26/09/2026
Next Post
CM Vishnu Dev Sai

CM साय ने दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की

यह भी पढ़ें

Hema malini

धरने पर बैठे किसानों को नहीं पता कृषि क़ानूनों के साथ दिक्कत क्या है : हेमा मालिनी

13/01/2021
AK Sharma

नगर विकास मंत्री ने दूषित पेयजल से फैले डायरिया के प्रकोप का लिया संज्ञान

07/07/2022
akhilesh yadav

कफील खान के बाद अब आजम खान की रिहाई की मांग- अखिलेश यादव

02/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version