• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘धाकड़ हरियणा की धाक बनाए रखें…’, UPSC में चयनित अभ्यर्थियों से बोलें सीएम सैनी

Writer D by Writer D
15/07/2024
in Main Slider, राजनीति, राष्ट्रीय, हरयाणा
0
CM Nayab Singh

CM Nayab Singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh) ने संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित भारतीय प्रशासनिक सेवा व अन्य सेवाओं में उत्तीर्ण हरियाणा के 61 अभ्यार्थियों को सम्मानित कर बधाई दी। साथ ही उम्मीद जताई है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के विजन को साकार करने में अपनी प्रतिभा का योगदान देंगे और सराहनीय कार्य करके धाकड़ हरियाणा की धाक बनाए रखेंगे।

मुख्यमंत्री (CM Nayab Singh)  आज यहां हरियाणा निवास में आयोजित सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी युवा विकसित भारत के सपने की नींव के कर्णधार हैं। देश को आपसे काफी उम्मीदें हैं। विश्वास है कि आप देश के हर हिस्से में पहुंचकर भारत की अनेकता में एकता के भाव को मजबूत करने के साथ-साथ हरियाणा का भी नाम रोशन करेंगे। उन्होंने कहा कि भले ही देश में अलग-अलग भाषाएं, बोली, संस्कृति व संस्कार हैं, लेकिन इन्हीं विविधिताओं में ही एकता का सार है।

उन्होंने (CM Nayab Singh)  कहा कि हरियाणा का हर दसवां जवान भारतीय सेना का हिस्सा है, आप लोग देश की पूरी लगन व तल्लीनता से सेवा करेंगे। मौजूदा सिस्टम में से सरल रास्ता निकाल कर देशवासियों के जीवन को सुगम बनाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि दूसरों की सहायता करना हमारे देश की परंपरा है, इसलिए आप लोग भी इसी परिपाटी पर चलते हुए देश के मान व सम्मान को बढ़ाने में योगदान देंगे।

PunjabKesari

उन्होंने (CM Nayab Singh)  कहा कि पिछले 10 वर्षों देश में बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। इसी का नतीजा है कि विश्व के शक्तिशाली देश भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करने के लिए लालायित हैं। इसलिए हम सभी का फर्ज बनता है कि भारत को दुनिया में सिरमौर देश बनाना है, इसमें आप लोगों की अहम भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि जिस तरह से हरियाणा को प्रगति व विकास के पथ पर लाने में हमारे उच्च अधिकारियों ने प्रयास किए हैं, उसी तरह से आप लोग भी देश के विकास में अपना योगदान देंगे।

इस मौके पर हरियाणा के मुख्य सविच टीवीएसएन प्रसाद ने कहा कि किसी समय वे स्वयं भी उन्हीं की तरह संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित भारतीय प्रशासनिक सेवा को उत्तीर्ण करके हैदराबाद से हरियाणा आए थे, 36 साल के कार्यकाल में उन्हें हरियाणा के लोगों का अपार स्नेह मिला और वे हरियाणा के होकर रह गए, इसकी उन्हें खुशी है। आप लोग ईमानदारी व मेहनत देश की सेवा करें।

इस मौके पर मुख्यमंत्री (CM Nayab Singh)  के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर ने अभ्यार्थियों से पिछले 10 साल के दौरान हरियाणा में आए बदलावों पर विचार जाने। उन्होंने अभ्यार्थियों का आह्वान किया कि आप की कलम से लोगों के जीवन में सुधार लाने का प्रयास करें।

Tags: Chandigarh NewsCM Nayab Singh SainiHaryana newsNational news
Previous Post

धामी सरकार कसेगी कोचिंग सेंटरों पर शिकंजा, नियमों के उल्लंघन करने पर रद्द होगा रजिस्ट्रेशन

Next Post

100 मिलियन पार, मोदी का परिवार वसुधैव कुटुम्बकम् : सीएम साय

Writer D

Writer D

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी ने जापान के उदाहरण के साथ बच्चों को दिया आत्म अनुशासन व परिश्रम का मंत्र

18/07/2026
Next Post
CM Vishnu dev Sai

100 मिलियन पार, मोदी का परिवार वसुधैव कुटुम्बकम् : सीएम साय

यह भी पढ़ें

rebel MLAs

महाराष्ट्र राजनीतिक संकट के बीच 15 बागी विधायकों को मिलेगी Y+ सुरक्षा

26/06/2022
lucknow police

लखनऊ: थानाध्यक्ष ने घर में घुसकर महिला के साथ की अश्लील हरकत, केस दर्ज

20/03/2021
Arvind Kejriwal

केजरीवाल को बड़ा झटका, कोर्ट ने 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजा

01/04/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version