• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तीज पर महिलाओं को ‘नायब’ तोहफा, गैस सिलेंडर किया सस्ता

Writer D by Writer D
07/08/2024
in Main Slider, राजनीति, राष्ट्रीय, हरयाणा
0
CM Nayab Singh

CM Nayab Singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जींद। मुख्यमंत्री नायब सैनी (CM Nayab Singh) ने घोषणा की कि 1.80 लाख से कम वार्षिक आय वाली महिलाओं को 500 रुपये में गैस सिलेंडर मिलेगा। इसके अलावा उज्जवला योजना के लाभार्थियों को 500 रुपये में सिलेंडर होगा। जब तक भाजपा सरकार रहेगी तब तक यह लागू रहेगा। इससे 46 लाख परिवारों को सीधा फायदा होगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री दुग्ध उपहार योजना के तहत अब स्कूलों में 14-18 साल की विद्यार्थियों को साल में 150 दिन फोर्टिफाइड दूध मिलेगा।

सीएम नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh)  बुधवार को जींद की नई अनाज मंडी में तीज महोत्सव को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान खाप नेता टेकराम कंडेला अपने साथियों के साथ भाजपा में शामिल हुए। सीएम ने कहा कि हरियाणा मातृ शक्ति उद्यम योजना के तहत अब पांच लाख रूपये तक का लोन मिल पाएगा। सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाओं का रिवॉल्विंग फंड बीस हजार से बढ़ा कर तीस हजार होगा। सेल्फ हैल्प ग्रुप की समूह सखी का मानदेय 150 से बढ़ा कर 500 रुपये करने की घोषणा भी सीएम ने की।

जींद की नई अनाज मंडी में आयोजित प्रदेश स्तरीय तीज महोत्सव में पहुंचे नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh)  ने अपनी खुशी जाहिर की और कहा कि आज मुझे बहुत खुशी हो रही है कि आप सब यहां इस कार्यक्रम में शामिल होने आए हैं। मैं आज आप सभी की कोथली देकर बहुत आनंदित महसूस कर रहा हूं। कोथली की परंपरा हरियाणा में बहुत पुरानी हैए जो बरसों से चली आ रही है। इस आयोजन के दौरान सीएम स्वयं सहायता समूहों को 100 करोड़ रुपये के बैंक लोन की राशि वितरित की गई। महिलाओं को सशक्त बनाने की पहल में स्वयं सहायता समूह के सदस्यों को पुरस्कार भी दिए गए। सीएम सैनी 10वीं और 12वीं कक्षा की छात्राओं को भी सम्मानित किया।

‘हम साथ खड़े है…” हरियाणा सीएम ने दिया विनेश को भरोसा

सीएम नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh) ने कहा कि प्रदेश के 40 लाख परिवारों को 500 रुपये में गैस सिलेंडर दिया जाएगा। इसके अलावा प्रथम चरण में हमारा लक्ष्य 62 हजार लखपति दीदी बनाने का है। सीएम ने कहा कि हमारी सरकार ने पिछले 10 सालों में 32 कन्या महाविद्यालय खोलेए ताकि बेटियों को उच्च शिक्षा की सुविधा मिल सके। आइटीआइ में पढऩे वाली बेटियों को 500 रुपये प्रति माह स्कालरशिप की जा रही है। बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। राजनीति के क्षेत्र में भी महिलाओं की हिस्सेदारी बढ़ी है।

वैन को हरी झंडी दिखा कर रवाना करते हुए सीएम नायब सिंह सैनी।

कार्यक्रम में सीएम (CM Nayab Singh)  द्वारा 100 करोड़ की धनराशि स्वयं सहायता समूह को आवंटित की गई। 10 सबसे कम लिंगनुपात वाले जिलों मे जाकर जागरूक करने हेतु मोबाइल वन मल्टी मीडिया टेक्नॉलजी की शुरुआत की। बेटियों को उच्चतर शिक्षा हेतु 5105 बेटियों को 20 करोड़ 28 लाख का ऋण दियाग या। एक लाख 80 हजार तक सालाना आय वाले परिवार की लड़कियों को सनातक तक निशुल्क शिक्षा की बात भी सीएम ने कही। स्वयं सहायता समूह कि महिलाओं को बस अड्डा परिसर में शॉप आबंटन 1581 गरीब विधवाओं को 9 करोड़ 38 लाख ब्याज रहित ऋण देने का भरोसा भी सीएम ने दिया। महिला पुलिस कर्मियों कि संख्या 15 प्रतिशत तक बढ़ाने की बात सीएम ने कही। तीज महोत्सव में पहुंचने के साथ ही मुख्यमंत्री नायब सिंह महिला एवं बाल विकास विभाग की वीडियो जागरूकता वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Tags: CM Nayab SinghHaryana newsNational news
Previous Post

सीजीएमएससी के सौ करोड़ का टेंडर निरस्त किया साय सरकार ने

Next Post

गुरुवार को ना करें कोई गलती, वरना सुख-समृद्धि का हो जाएगा नाश

Writer D

Writer D

Related Posts

Wedding Lehenga
Main Slider

पुराने लहंगे को करें रीयूज, हर कोई करेगा आपके लुक की तारीफ

01/07/2026
Cumin
Main Slider

कहीं आपकी रसोई में रखा जीरा नकली तो नहीं, खरीदने से पहले ऐसे करें चेक

01/07/2026
White Hair
Main Slider

सफ़ेद बालों से छुटकारा पाने के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

01/07/2026
Education
उत्तर प्रदेश

साक्ष्य आधारित शिक्षा सुधारों के नए दौर में उप्र, कक्षा-कक्ष से मिली सीख पर तय होगी भविष्य की शैक्षणिक रणनीति

30/06/2026
Lekhpal
उत्तर प्रदेश

ग्राम सचिवालय में 1 जुलाई से बैठेंगे लेखपाल, अब ग्रामीणों को नहीं लगाने पड़ेंगे तहसील के चक्कर

30/06/2026
Next Post
Lord Vishnu

गुरुवार को ना करें कोई गलती, वरना सुख-समृद्धि का हो जाएगा नाश

यह भी पढ़ें

CM Yogi

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग का गठन जल्द: सीएम योगी

03/01/2023
Banned drugs

प्रतिबंधित दवाएं बरामद, कारोबारी सहित चार हिरासत में

25/07/2022
Amitabh Bachchan

सीअमिताभ बच्चन ने अपने पुराने ड्रेसिंग स्टाइल का उड़ाया मजाक

18/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version