• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम नायब सैनी ने की घोषणा, श्रमिकों को मुफ्त तीर्थ यात्रा करवाएगी सरकार

Writer D by Writer D
19/06/2024
in राजनीति, राष्ट्रीय, हरयाणा
0
CM Nayab Singh Saini

CM Nayab Singh Saini

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जींद। सीएम नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh Saini) नई अनाज मंडी में आयोजित श्रमिक सम्मान समारोह में घोषणा की है कि जो भी श्रमिक भगवान श्रीराम के दर्शनों के लिए तीर्थ यात्रा पर जाना चाहता है,उसे सरकार द्वारा मुफ्त यात्रा करवाई जाएगी। इसके लिए अधिकारियों द्वारा कार्ययोजना तैयार की जा रही है। श्रमिक बस या ट्रेन से भी अयोध्या में भगवान श्रीराम के दर्शनों के लिए तीर्थ यात्रा जाते हैं तो इसका खर्च हरियाणा सरकार वहन करेगी।

सीएम नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh Saini) बुधवार को जींद की नई अनाज मंडी आयोजित श्रमिक सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। नायब सिंह सैनी ने कहा कि भूपेंद्र हुड्डा समेत कांग्रेस नेता यह कहते फिर रहे हैं कि उनकी सरकार आने पर पोर्टल को बंद कर दिया जाएगा। करनाल में भूपेंद्र हुड्डा ने यह बात बोली तो उनके मूख से भ्रष्टाचार की बू आ रही थी। क्योंकि श्रमिकों तक जो भी लाभ पहुंच रहा है, इस पोर्टल के माध्यम से पहुंचता है। अगर पोर्टल बंद हो गया तो लाभ से वंचित रह जाएंगे। इसलिए सरकार ने फैसला लिया है कि जो भी श्रमिक लाभ के लिए पोर्टल के माध्यम से अप्लाई करेगा, उसे तय समय में लाभ मिलेगा।

इसके अलावा सरकार ने हैप्पी कार्ड, बिजली बिल माफी, सोलर योजना की भी शुरूआत की है। सीएम नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh Saini) ने बटन दबा कर श्रमिकों के लिए तीन योजनाओं के तहत करोड़ों रुपये का लाभ उनके खातों में डालने का काम किया। उन्होंने कहा कि सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए योजनाएं बना रही है। सरकार ने पिछले 10 वर्षों में आयुष्मान कार्ड, चिरायु कार्ड की योजना दी, जिसके तहत पांच लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त दिया गया है।

हिसार में राज्य स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए तैयारियां पूरी

उन्होंने (CM Nayab Singh Saini) कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने जरूरतमंदों को प्लाट तो दे दिए थे लेकिन न तो उनकी निशानदेही करवाई गई थी और न ही कब्जा दिलवाया गया था। जिसके चलते यह प्लाट धारक अपने आप को ठगा महसूस कर रहे थे। हमारी डबल इंजन की सरकार ने इन लोगों के दर्द को समझा और प्लाट की जगह चिन्हित करवाकर उन्हें प्लाट अलाट किया। साथ ही कब्जा और दस्तावेज दिलवाए।

उन्होंने (CM Nayab Singh Saini) साथ ही कहा कि जिन गांवों में जमीन नहीं है, उन गांवों के जरूरतमंद लोगों को 100 गज का प्लाट खरीदने के लिए एक लाख रुपये उनके खातों में डाल दिए जाएंगे। इस दौरान उनके साथ श्रम एवं कल्याण मंत्री मूलचंद शर्मा, भाजपा विधायक डा. कृष्ण मिढ़ा, जिला प्रधान राजू मोर, डा. राज सैनी सहित दूसरे भाजपा नेता मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने जींद से बसों को तीर्थ यात्रा के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Tags: CM Nayab Singh Sainiharayana newsJind NewsNational news
Previous Post

बारामूला मुठभेड़ में मारे गए दो आतंकवादी, दो सुरक्षाकर्मी घायल

Next Post

शिक्षा जगत में भारत के पुरातन गौरव को पुनः स्थापित करेगा नालंदा विवि.का आधुनिक स्वरूप: योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Many Congress leaders including Rahul-Priyanka are on strike
Main Slider

पीएम आवास के पास सियासी संग्राम! राहुल-प्रियंका समेत कई कांग्रेसी नेता धरने पर

21/07/2026
Sri Hemkunt Sahib
Main Slider

बेल्जियम से आए 84 सिख श्रद्धालु पहुंचे हेमकुंड साहिब की पावन यात्रा पर

21/07/2026
10 dead so far in Sikkim tunnel accident.
क्राइम

सिक्किम टनल हादसे में अबतक 10 की मौत, ज़हरीली गैस और खराब मौसम के बीच रेस्क्यू जारी

21/07/2026
Monsoon session disrupted by uproar
नई दिल्ली

हंगामे की भेंट चढ़ा मानसून सत्र, लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही कल तक टली

21/07/2026
JP Nadda
नई दिल्ली

RML अस्पताल पहुंचे जेपी नड्डा, घायल युवाओं से की मुलाकात; बेहतर इलाज के दिए निर्देश

21/07/2026
Next Post
CM Yogi

शिक्षा जगत में भारत के पुरातन गौरव को पुनः स्थापित करेगा नालंदा विवि.का आधुनिक स्वरूप: योगी

यह भी पढ़ें

किसी माफिया की हिम्मत नहीं की वह माताओं-बहनों की तरफ नजर उठाकर देख ले : डॉ. दिनेश

22/11/2021
De Tan

प्रदूषण और गर्मी से फेस हो गया बदरंग, तो इससे वापस मिलेगा निखार

12/10/2023
Maha Kumbh

व्यापारियों और कारोबारियों के लिए कुबेर का खजाना बन रहा है योगी सरकार का दिव्य और भव्य महाकुम्भ

24/12/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version