• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हुड्डा को सिर्फ अपनी और अपने परिवार की चिंता, जनता करेगी कांग्रेस का सूपड़ा साफः नायब सिंह सैनी

Writer D by Writer D
11/09/2024
in Main Slider, राजनीति, राष्ट्रीय, हरयाणा
0
CM Nayab Singh

CM Nayab Singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रोहतक। मुख्यमंत्री नायब सैनी (CM Nayab Singh) ने कहा कि हुड्डा को सिर्फ अपनी और अपने परिवार की चिंता है, जब हुड्डा का राज था तो जनता को वो सुविधाएं नहीं मिली जो मिलनी चाहिए थी, वे सुविधाएं एक क्षेत्र में सिमट कर रह गई। हुड्डा और पूरी कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है, अब हुड्डा हिसाब मांग रहे हैं, लेकिन हुड्डा का हिसाब जनता 8 तारीख को कर देगी।

बुधवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh) ने भाजपा की प्रत्याशी रेनू डाबला के नामांकन में शामिल हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि कांग्रेस के शासन में जिस तरह दलितों पर गोलियां चलाई गई, किसानों की जमीन हड़प कर वाड्रा को खुश किया गया, युवाओं को नौकरी से बेदखल रखा, ऐसे तमाम कारनामे अब हुड्डा को याद आ रहे हैं।

हालत ये है कि भूपेंद्र हुड्डा को नींद नहीं आ रही, नींद आ भी जाती है तो सपने में गठबंधन दिखता है, सुबह आंख खुलती है तो गठबंधन गायब मिलता है। हरियाणा में कांग्रेस और आप के गठबंधन की बात चल रही है। ये दोनों ही दल भ्रष्टाचार के दलदल में फंसे हुए हैं। जो केजरीवाल हुड्डा को दलाल बोलते थे, प्रॉपर्टी डीलर बोलते थे, आज उन्हीं के साथ गठबंधन करने की बात कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री नायब सैनी (CM Nayab Singh) ने कहा कि आज कलानौर की धरती से हुड्डा को चैलेंज करता हूं कि चाहे एक पार्टी से गठबंधन कर लो या ज्यादा से, किसी से भी गठबंधन कर लो, 8 तारीख को सूपड़ा साफ होना तय है। नायब सैनी ने कहा कि सीएम के दरवाजे आप लोगों के लिए खुले हैं। इस दौरान मनीष ग्रोवर, सतीश नांदल, शमशेर सिंह खरक, रणवीर ढाका, मेयर मनमोहन गोयल, राजकमल उर्फ राजू सहगल, हरिओम मित्तल भाली, अमरजीत सौलंकी, अजय खुंडिया,सुमिता भाटिया, दिनेश करौंथा, सुरेश सैनी,गुलशन दुआ,देवेंद्र चौधरी आदि पदाधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि भाजपा ने जितने काम किए हैं, उनका हुड्डा और पूरी कांग्रेस को पता है।

नामांकन रैली में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh) ने कहा कि कांग्रेस और भूपेंद्र सिंह हुड्डा युवा विरोधी है कांग्रेस के भर्ती रोको गैंग हरियाणा में युवाओं की भर्ती पर हमेशा रोड़ा अटकाया। हाल ही में हमने 25000 युवाओं की भर्ती निकली लेकिन हुड्डा का भर्ती रोको गैंग चुनाव आयोग के पास जाकर खड़ा हो गया और भर्ती रुकवा दी। हुड्डा युवा विरोधी है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि आज मैं आपसे वादा करता हूं 8 तारीख के बाद सबसे पहले 25000 युवाओं की जॉइनिंग करवाऊंगी उसके बाद मुख्यमंत्री पद की शपथ लूंगा।

Tags: CM Nayab SinghHaryana newsNational news
Previous Post

दादा-दादी को केंद्र का तोहफा, 70 साल से अधिक आयु वालों को मिलेगा ‘आयुष्मान भारत’ बीमा

Next Post

नहीं रहे राजस्थानी लोक गायक मांगे खान, 49 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Writer D

Writer D

Related Posts

राष्ट्रीय

हरियाणा में पुलिस और ग्रामीण आमने-सामने, डिटेन करने पहुंची टीम को घेरा

10/10/2026
Business

ऑनलाइन सेल के नाम पर ठगी का जाल, Flipkart-Amazon के फर्जी लिंक से रहें अलर्ट

10/10/2026
पंजाब

पंजाब में सामाजिक सुरक्षा कवच मजबूत, 36.39 लाख लाभार्थियों को मिली वित्तीय मदद

10/10/2026
Main Slider

जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी, लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें : मुख्यमंत्री

10/10/2026
Main Slider

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर प्रदेश में प्रथम, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
Next Post
Mange Khan

नहीं रहे राजस्थानी लोक गायक मांगे खान, 49 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

यह भी पढ़ें

Dead Body

रिश्तेदार के घर आए युवक का निर्माणधीन मकान में मिला शव, हत्या की आशंका

29/03/2021
CM Vishnu Dev Sai

मुख्यमंत्री ने वेब सीरीज ‘ग्राम-चिकित्सालय’ के मुहूर्त-शॉट का दिया क्लैप

27/10/2024
vastu shastra

करियर को लेकर जबरदस्त प्रतिस्पर्धा का माहौल बनाने के लिए स्टडी रूम में बदलें वास्तु

27/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version