• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हरियाणा के मुख्यमंत्री सभी हलकाें में सुनेंगे जनता की शिकायतें

Writer D by Writer D
16/12/2024
in राजनीति, राष्ट्रीय, हरयाणा
0
CM Nayab Singh

CM Nayab Singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh) अपने धन्यवादी दौरे के दौरान विधानसभा क्षेत्राें में जनता की शिकायतें भी सुनेंगे और पूरी हाे चुकी परियाेजनाओं का उद्घाटन करके जनता काे समर्पित की जाएंगी। इस संबंध में अधिकारियाें काे निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

हरियाणा के मुख्य सचिव डा. विवेक जोशी ने साेमवार काे सभी प्रशासनिक सचिवों को उनके विभाग की विभिन्न जिलों व विधानसभा स्तर पर पूरी हो चुकी परियोजनाओं की रिपोर्ट तैयार करने को कह दिया गया है। साथ ही उन विकास कार्यों की सूची भी तैयार कर ली गई है, जिनका शिलान्यास होना है। इनमें सीएम की घोषणाएं शामिल हैं। प्रदेश के राजनीतिक इतिहास में भाजपा लगातार तीसरी बार सत्ता में आई है। इसके लिए मुख्यमंत्री नायब सैनी 18 दिसंबर से राज्य में धन्यवादी दौरों पर निकलने वाले हैं। पहले चरण में 11 विधानसभा क्षेत्रों के दौरे फाइनल हो चुके हैं।

मुख्यमंत्री (CM Nayab Singh) इन विधानसभा क्षेत्रों को कवर करते रहेंगे और नई विधानसभाओं के दौरे, विकास की परियोजनाएं और कार्यक्रम तैयार होते रहेंगे। सभी सांसदों, मंत्रियों और विधायकों को इन कार्यक्रमों की सूचना पार्टी के स्तर पर दी जाएगी। प्रत्येक जिले के अधिकारियों को इन कार्यक्रमों में अनिवार्य रूप से रहने को कहा गया है। मुख्यमंत्री अपने चंडीगढ़ निवास पर हर रोज सैकड़ों लोगों की समस्याएं सुनते हैं। कई समस्याएं ऐसी होती हैं, जिनका निस्तारण जिला स्तर पर ही संभव है, लेकिन वहां कोई सुनवाई नहीं होने की वजह से लोग सीधे सीएम कार्यालय पहुंचते हैं।

मुख्यमंत्री (CM Nayab Singh) ने मुख्य सचिव और अपने प्रधान सचिव के माध्यम से जिले के अधिकारियों को कहा है कि यदि जिला स्तर पर कोई समस्या ऐसी है, जिसका समाधान पालिसी मैटर अथवा कानूनी मामले की वजह से संभव नहीं है तो उसकी लिखित में सीएम कार्यालय को जानकारी दी जाए, अन्यथा अधिकतर समस्याओं का समाधान जिला स्तर पर ही होना चाहिए।

पंचकूला में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए नायब सैनी ने कहा कि सभी पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से कह दिया गया है कि वे सुस्ती छोड़कर अब चुस्त-दुरुस्त हो जाएं। किसी भी समस्या की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मुख्यमंत्री (CM Nayab Singh) ने राज्य में हर रोज सुबह के समय लगने वाले समाधान शिविरों के प्रति अधिकारियों की उदासीनता को भी गंभीरता से लिया है। वे इन शिविरों की मानीटरिंग स्वयं कर रहे हैं। अपने धन्यवादी दौरे के दौरान नायब सैनी अचानक किसी भी जिले में लगने वाले समाधान शिविर में जाएंगे और वहां औचक निरीक्षण करेंगे, ताकि यह जांचा जा सके कि लोगों की सुनवाई ठीक ढंग से हो रही है अथवा नहीं।

मुख्यमंत्री पूर्व में ऐसा कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि जिस उम्मीद के साथ प्रदेश की जनता ने राज्य में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाई है, उसे हर हाल में पूरा किया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों को स्पष्ट रूप से हिदायतें दी जा चुकी हैं।

Tags: CM Nayab Singh
Previous Post

“धूल से फूल“ बनाना और “धूल में मिलाना“ भी जानते हैं: सीएम धामी

Next Post

अमित शाह और मुख्यमंत्री साय की उपस्थिति में ऐतिहासिक समझौते पर हुए हस्ताक्षर

Writer D

Writer D

Related Posts

Nausena Shaurya Vatika
उत्तर प्रदेश

नौसेना शौर्य वाटिका का लोकार्पण 30 मई को, मुख्यमंत्री योगी व रक्षा मंत्री करेंगे लोकार्पण

29/05/2026
CM Yogi honored the beneficiaries of various schemes.
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को किया सम्मानित

29/05/2026
CM Dhami and Nitin Nabin performed Ganga Aarti
राजनीति

ऋषिकेश में गंगा तट पर आध्यात्म और संस्कृति का संगम, सीएम धामी व नितिन नबीन ने की गंगा आरती

29/05/2026
Electricity
उत्तर प्रदेश

भीषण गर्मी व खराब मौसम में भी निर्बाध आपूर्ति में जुटा बिजली विभाग

29/05/2026
Anand Bardhan
राजनीति

उत्तराखंड में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और कीमतों पर सख्त निगरानी के निर्देश, कालाबाजारी पर होगी कार्रवाई

29/05/2026
Next Post
CM Vishnu Dev Sai

अमित शाह और मुख्यमंत्री साय की उपस्थिति में ऐतिहासिक समझौते पर हुए हस्ताक्षर

यह भी पढ़ें

Children

खेत मिला नवजात शिशु का शव, जांच में जुटी पुलिस

07/05/2022
Somvati Amavasya

सोमवती अमावस्या पर बने रहे हैं शुभ योग, जानें स्नान-दान का महत्व

01/09/2024
cm dhami

सीएम पुष्कर ने सभी प्रदेशवासियों को दी नववर्ष की बधाई

31/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version