• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

CM तीरथ ने गिनाई अपने कार्यकाल की उपलब्धियां, इस्तीफे पर साधी चुप्पी

Writer D by Writer D
02/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शुक्रवार को देर रात मीडिया को संबोधित किया। उनके साथ सुबोध उनियाल, अरविंद पांडे,विधायक राजेश शुक्ला भी मौजूद थे। इसके अलावा, मुख्य सचिव ओमप्रकाश, मुख्य सलाहकार शत्रुघ्न सिंह भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद रहे। सीएम तीरथ ने मीडिया के सामने अपनी उपलब्धियां गिनाईं और कई ऐलान किए हालांकि इस्तीफे पर वह चुप्पी साध गए।

अपने संबोधन में सीएम तीरथ ने कहा, “कोविड महामारी से काफी निजात पाए हैं, लेकिन साथ है जो हमारे ट्रांसपोर्ट थे, टूरिज्म विभाग था, उनको काफी कठिनाई आई है, ऐसे लोगो केलिए बिजली पानी वो भी एक समस्या रही है, उनको कुछ सुविधाएं जो माफ की जा सकती थीं, वो किया है। इसको लेकर राहत सहायता देने के लिए बहुत कदम उठाए हैं जिसमें लगभग 2 हजार करोड़ राहत सहायता प्रदान हम लोग करने जा रहे हैं। सभी बिंदुओ को छुआ, स्वास्थय एंव परिवार कल्याण, उर्जा परिवहन, महिला एंव बाल विकास, इन विभागों में ऐसे 2 हजार करोड़ की सहायता दी है, अलग-अलग मद से दी है।”

उन्होंने आगे कहा, “मैने कहा था कि हर विभाग मे हम नियुक्तियां करने जा रहे हैं। ये हमारा तैयार था केवल मुझे घोषणा करनी थी, रोजगार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। राजकीय विभागों मे सीधी भर्ती को पूर्ण कर, 20 हजार नियुक्तियां प्रदान करने का प्रयास किया है। ऐसे 22 हजार 340 संख्या बनती है। साथ ही कक्षा 11 और 12 के छात्रों के लिए अपना लैपटॉप। ये हमने किया है।”

CM तीरथ सिंह रावत के देहरादून लौटते ही हलचल तेज़ हो गई है। देहरादून में बीजेपी के विधायक जुटने लगे हैं। बीजेपी के राज्य में 56 विधायक हैं। सूत्रों के मुताबिक, सीएम तीरथ आज रात 9.30 पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद वह गवर्नर से मिल सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, शनिवार को बीजेपी विधायक दल की बैठक हो सकती है।

देहरादून में कल दोपहर 3 बजे पार्टी मुख्यालय में भाजपा विधायक दल की बैठक होगी। प्रदेश के मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की अध्यक्षता में बैठक होगी। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की मौजूदगी में देहरादून में बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें मौजूदा विधायकों में से नया नेता चुना जाएगा। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत कल सुबह 11 बजे राज्यपाल से मिलेंगे।

सूत्रों के मुताबिक उत्तराखंड के सीएम ने तीरथ सिंह रावत ने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा को इस्तीफा सौंप दिया है। उन्होंने लिखा कि संवैधानिक प्रक्रिया कहती है कि सीएम को किसी सदन का सदस्य होना चाहिए और जब विधानसभा चुनाव में एक साल बचा हो तो उपचुनाव नहीं कराया जा सकता इसलिए मैं पद से इस्तीफा दे रहा हूं।

गौरतलब है कि तीरथ सिंह रावत ने इसी साल मार्च में प्रदेश के मुख्‍यमंत्री का पद संभाला था। त्रिवेंद्र सिंह रावत को हटाकर उन्हें प्रदेश की बागडोर सौंपी गई थी। तीरथ सिंह को छह महीने के अंदर विधायक बनना ज़रूरी है। उत्तराखंड की दो सीटों पर उपचुनाव होने हैं लेकिन कोरोना महामारी के चलते उपचुनाव पर रोक है। ऐसे में संवैधानिक संकट पैदा हो गया है।

प्रदेश बीजेपी संगठन की गतिविधि तेज़ हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, संगठन के पदाधिकारी कर रहे गोपनीय बैठक कर रहे हैं। शनिवार की हलचल को लेकर बैठक हो रही है। महत्वपूर्ण तथ्य यह है कि आरएसएस को बीजेपी का मेंटर माना जाता है। आरएसएस कैडर से आने वाले विधायक में किसी को मौका देने के फेवर में है। विधायकों की सीनियरिटी रहेगा दूसरा फैक्टर रहेगा।

Tags: cm tirathUttrakhand Newsuttrakhand news in hindi
Previous Post

दो मादक तस्करों को STF ने किया गिरफ्तार, 16 करोड़ का डोडा बरामद

Next Post

उत्तराखंड के नए सीएम के लिए निशंक ने सुझाया चन्द्रशेखर उपाध्याय का नाम

Writer D

Writer D

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Medical Scheme turns out to be a boon
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

18/07/2026
Next Post

उत्तराखंड के नए सीएम के लिए निशंक ने सुझाया चन्द्रशेखर उपाध्याय का नाम

यह भी पढ़ें

road accident

भीषण सड़क हादसा, बरातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, 29 लोग घायल

28/11/2020
Famous bartender commits suicide

मशहूर बारटेंडर ने होटल में की आत्महत्या, गिनिज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज है नाम

10/12/2020
Election Commission

‘चुनावों में हिंसा बर्दाश्त नहीं’, राजनीतिक दलों को चुनाव आयोग का सख्त दिशा-निर्देश

16/03/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version