• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

छत्तीसगढ़ पुलिस को मिला राष्ट्रपति का पुलिस ध्वज सम्मान, मुख्यमंत्री साय ने पुलिस बल को दी बधाई

Writer D by Writer D
19/10/2024
in छत्तीसगढ़, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Vishnu dev Sai

CM Vishnu dev Sai

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस (Chattisgarh Police) के लिए यह एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण क्षण है, जब उन्हें ‘राष्ट्रपति का पुलिस ध्वज’ प्रदान किए जाने की स्वीकृति प्राप्त हुई है। यह विशेष ध्वज देश के चुनिंदा राज्यों की पुलिस इकाइयों को दिया जाता है, जो 25 वर्षों की अनुकरणीय सेवा और राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रतीक है। छत्तीसगढ़ पुलिस (Chattisgarh Police) ने नक्सल मोर्चे पर साहस और दृढ़ता के साथ कठिन चुनौतियों का सामना करते हुए यह सम्मान अर्जित किया है, जो उनकी उत्कृष्ट सेवा का प्रमाण है।

छत्तीसगढ़ सरकार ने 16 फरवरी 2018 को गृह विभाग के माध्यम से यह प्रस्ताव भेजा था, जिसे अब स्वीकृति मिली है। इस सम्मान के साथ, पुलिस बल के जवान इस ध्वज की प्रतिकृति को अपनी वर्दी पर प्रतीक चिन्ह के रूप में धारण करेंगे, जो उनके शौर्य और सेवा का प्रतीक होगा। राष्ट्रपति ध्वज किसी भी पुलिस या सैन्य बल के लिए सर्वोच्च मान्यता मानी जाती है और यह छत्तीसगढ़ पुलिस की निष्ठा, कर्तव्यपरायणता और परिश्रम की राष्ट्रीय स्तर पर सराहना को दर्शाता है।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnu Dev Sai) ने आज शनिवार काे कहा कि “यह सम्मान छत्तीसगढ़ पुलिस (Chattisgarh Police) के साहस, अनुशासन और देशभक्ति का प्रमाण है। हमारे जवानों ने विपरीत परिस्थितियों में भी नक्सलियों के खिलाफ सफलता प्राप्त की है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई है। यह ध्वज हमारे पुलिस बल के हौसले को और भी ऊंचा करेगा और उन्हें राज्य की सुरक्षा और सेवा में प्रेरित करेगा।”

मुख्यमंत्री साय (CM Vishnu Dev Sai) ने पुलिस बल को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि उन बहादुर जवानों के प्रति एक आदर है जिन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना राज्य की शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया। इस ऐतिहासिक उपलब्धि ने छत्तीसगढ़ की जनता को भी गर्व का अवसर प्रदान किया है, जो राज्य की पुलिस की सेवा और समर्पण का सम्मान करती है।

Tags: Chattisgarh NewsCM Vishnu Dev SaiNational news
Previous Post

युवाओं के लिए बने रोजगार के अवसर, सीएम धामी की नीति आयोग से मांग

Next Post

मुख्यमंत्री साय ने करवा चौथ की दी शुभकामनाएं

Writer D

Writer D

Related Posts

Education
उत्तर प्रदेश

साक्ष्य आधारित शिक्षा सुधारों के नए दौर में उप्र, कक्षा-कक्ष से मिली सीख पर तय होगी भविष्य की शैक्षणिक रणनीति

30/06/2026
Lekhpal
उत्तर प्रदेश

ग्राम सचिवालय में 1 जुलाई से बैठेंगे लेखपाल, अब ग्रामीणों को नहीं लगाने पड़ेंगे तहसील के चक्कर

30/06/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

CM विष्णुदेव साय बोले- ‘एक पेड़ माँ के नाम’ मातृशक्ति और प्रकृति के प्रति श्रद्धा का प्रतीक

30/06/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

रामगढ़ छत्तीसगढ़ की संस्कृति और आस्था का जीवंत प्रतीक: मुख्यमंत्री विष्णुदेव

30/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

शुचितापूर्ण ढंग से आयोजित हो यूपीटीईटी, हर अभ्यर्थी को मिले सुरक्षित और तनावमुक्त परीक्षा का वातावरण : मुख्यमंत्री योगी

30/06/2026
Next Post
CM Vishnudev Sai

मुख्यमंत्री साय ने करवा चौथ की दी शुभकामनाएं

यह भी पढ़ें

Kanya Sankranti

कब मनाई जाएगी कन्या संक्रांति, इसी दिन होगी विश्वकर्मा पूजा

11/09/2023
हरिद्वार कुंभ covid negative

उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, हरिद्वार कुंभ में आने के लिए कोविड निगेटिव रिपोर्ट जरूरी

24/03/2021
arrested

मारपीट में घायल शख्स की मौत, गैर इरादतन हत्या का आरोपी गिरफ्तार

12/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version