• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

2047 तक प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत को बनाएंगे विश्व की महाशक्ति: साय

Writer D by Writer D
01/03/2024
in Main Slider, छत्तीसगढ़, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Vishnudev Sai

CM Vishnudev Sai

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सीधी/सिंगरौली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत 2047 तक दुनिया की महाशक्ति और विश्व गुरु बने, इसके लिए मध्यप्रदेश की सभी 29 सीटें जीतना आवश्यक है। कार्यकर्ता प्राणपण से जुटकर आमजन का आशीर्वाद प्राप्त करें और कांग्रेस मुक्त भारत बनाने के मिशन में जुट जाए। प्रधानमंत्री मोदी के पुनः प्रधानमंत्री बनने से गरीब, किसान, युवा, दलित, शोषित एवं वंचितों का सम्मान होगा। जिसके कारण हम भारत को अगले 5 वर्षों में विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बनाकर देश को सशक्त बनाएंगे।

यह बात छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) ने शुक्रवार को सीधी में आयोजित कार्यकर्ता बैठक को संबोधित करते हुए कही। बैठक को प्रदेश महामंत्री सरदेन्दू तिवारी, जिलाध्यक्ष देव कुमार एवं विधायक रीति पाठक ने भी संबोधित किया। सीएम साय ने पूर्व में सिंगरौली पहुंचकर शक्ति नगर स्थित मां ज्वालामुखी मंदिर में माता के दर्शन कर पूजन अर्चन किया। तत्पश्चात अटल सामुदायिक भवन बिलौंजी में आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन में शामिल हुए।

कार्यकर्ता कांग्रेस मुक्त भारत बनाने के मिशन में जुट जाए

विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai)  ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने अयोध्या में राम मंदिर, कश्मीर से धारा 370 समाप्त करने, तीन तलाक और अनेकों महत्वपूर्ण निर्णय लेकर आमजन को राहत दी है। कार्यकर्ता कांग्रेस मुक्त भारत बनाने के मिशन में जुट जाए। जनता जनार्दन के आशीर्वाद से छत्तीसगढ़ को हमने कांग्रेस मुक्त राज्य बनाने का फैसला किया है।

मोदी के नेतृत्व में देश में हो रहा सांस्कृतिक पुनरुत्थान

उन्होंने (CM Vishnudev Sai)  कहा कि आज देश में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सांस्कृतिक पुनरुत्थान की ओर निरंतर आगे बढ़ रहा है। चाहे वह भव्य और दिव्य अयोध्या में भगवान श्री रामलला विराजमान हो, भव्य काशी हो या फिर महाकाल कोरिडोर, हर जगह भारत को भारतीयता से जोड़ने का कार्य हो रहा है। ज्ञान पार्टी का विजन है। ज्ञान का अर्थ है गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी का सम्मान और उनका उत्थान। उन्होंने कहा कि मैं इसी मध्यप्रदेश में पला, बढा हूं। पहले मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ का हिस्सा था, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटलबिहारी वाजपेयी जी ने हमें स्वतंत्र राज्य की सौगात दी थी।

भाजपा में परिवारवाद नहीं बल्कि राष्ट्रवाद है

साय (CM Vishnudev Sai) ने कहा कि हम सब सौभाग्यशाली हैं, जिन्हें भारतीय जनता पार्टी जैसे दल में कार्य करने का अवसर मिला है। क्योंकि सभी विपक्षी दल एक परिवार की पार्टी हैं। जबकि भारतीय जनता पार्टी में राष्ट्रवाद सर्वोपरि है। बूथ स्तर के कार्यकर्ता के रूप में मैंने काम किया और आज मुख्यमंत्री हूं। यह सिर्फ भाजपा में ही संभव हो सकता है। भाजपा में लोकतंत्र है जहां कार्यकर्ता परिश्रम और निष्ठा के बल पर आगे बढ़ सकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को कहा कि जनता के आशीर्वाद से मेरा बूथ सबसे मजबूत और बूथ जीता, चुनाव जीता के मंत्र को साकार कर प्रदेश की सभी 29 सीटें जीतना हमारा लक्ष्य है।

400 सीटों के लक्ष्य को प्राप्त करने में बुद्धिजीवियों की अहम भूमिका

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री (CM Vishnudev Sai) ने सिंगरौली में प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनावों का शंखनाद हो चुका है। देश की अन्य विपक्षी पार्टियों में परिवारवाद हावी है जबकि भाजपा कार्यकर्ता आधारित दल है। जहां एक ओर प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विश्व भर में भारत का डंका बज रहा है, दूसरी ओर हमारी सरकार ने गरीबों के उत्थान में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। 500 साल के लंबे संघर्ष के बाद आज अयोध्या में भगवान श्री रामलला का भव्य मंदिर बना है यह सभी के लिए गौरव का क्षण है। कश्मीर में धारा 370 समाप्त करने से लेकर प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में विकास की बयार चल रही है।

महिला समूहों के जिम्मे होगा नौनिहालों का पोषण : सीएम विष्णुदेव साय

लोकसभा चुनाव में भाजपा को 400 सीटों के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हमें आप सभी बुद्धिजीवियों का साथ चाहिए ताकि देश को विश्व की तीसरी आर्थिक महाशक्ति बनाने का लक्ष्य पूरा हो सके। सम्मेलन को प्रदेश शासन की मंत्री राधा सिंह एवं प्रदेश महामंत्री सरदेन्दू तिवारी ने भी संबोधित किया।

Tags: Chhattisgarh newsCM Vishnudev SaiNational news
Previous Post

टनकपुर-देहरादून के मध्य ट्रेन संचालन की मिली स्वीकृति, धामी ने पीएम मोदी एवं रेल मंत्री का जताया आभार

Next Post

सीएम धामी ने वृद्धावस्था, विधवा एवं दिव्यांग लाभार्थियों को वन क्लिक व्यवस्था से भेजी पेंशन

Writer D

Writer D

Related Posts

chironji facebook
Main Slider

निखार के लिए ट्राई करें दादी मां का ब्यूटी सीक्रेट

22/08/2026
Budh Dev
Main Slider

बुध गोचर से चमकेगा इन 6 राशियों का भाग्य, करियर से कारोबार तक मिलेगा फायदा

22/08/2026
Raksha Bandhan
Main Slider

रक्षाबंधन पर राखी में कितनी गांठ लगाएं? जानें 3 गांठ का धार्मिक महत्व

22/08/2026
Green Tea
Main Slider

रक्षाबंधन पर भाई का मुंह मीठा करने के लिए बनाएं काजू हलवा

22/08/2026
Monsoon Dishes
Main Slider

बारिश के मौसम को बनाएं और भी मजेदार, ट्राई करें ये टेस्टी डिश

22/08/2026
Next Post
CM Dhami

सीएम धामी ने वृद्धावस्था, विधवा एवं दिव्यांग लाभार्थियों को वन क्लिक व्यवस्था से भेजी पेंशन

यह भी पढ़ें

Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव का कांग्रेस पर बड़ा हमला, पार्टी को बताया धोखेबाज

04/11/2023
AK Sharma

“एक राष्ट्र – एक टैक्स” से सरल हुआ व्यापार: एके शर्मा

28/09/2025
कोरोना वैक्‍सीन का ट्रायल रोका Corona vaccine trial stopped

बड़ा झटका : भारत में सीरम इंस्टिट्यूट ने कोरोना वैक्‍सीन का ट्रायल रोका, DCGI ने लगाई कड़ी फटकार

10/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version