• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कुछ दिक्कत परेशानी हो तो बताइए… मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से योजनाओं का लिया जायजा

Writer D by Writer D
19/05/2025
in राजनीति, छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय
0
CM Vishnudev Sai

CM Vishnudev Sai

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रायपुर। सरकार कैसा काम कर रही है, सब ठीक है ना। यही जानने आपके घर आया हूं। आप लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है ना, कुछ दिक्कत परेशानी हो तो बताइए- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai ) आज जब जीपीएम जिले के चुकतीपानी गांव में हेलीकॉप्टर से पहुंचे तो स्थानीय लोगों से यही पूछा। मुख्यमंत्री साय इन दिनों पूरे छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार के तहत हर जिले और गांव का दौरा कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai ) का हेलीकॉप्टर देखते ही बैगा बाहुल्य गांव में लोगों की भीड़ लग गई। अपने बीच में मुख्यमंत्री को देखकर ग्रामीण हैरान रह गए। बैगा समुदाय के ग्राम प्रमुख ने मुख्यमंत्री को गुलमोहर की माला पहनाकर उनका स्वागत किया। बैगा ग्रामीण रैता बैगा ने तेंदू फल से भरी टोकरी देकर मुख्यमंत्री का गांव में आने के लिए आभार प्रकट किया।

सीएम साय (CM Vishnudev Sai ) ने ग्रामीणों से योजनाओं के बारे में पूछा

इसी दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai ) ने वहां उपस्थित ग्रामीणों से शासकीय योजनाओं के बारे में पूछा। ग्रामीणों की शिकायत पर पीएचई विभाग के सब इंजीनियर को मुख्यमंत्री ने जमकर फटकार भी लगाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि या तो काम करो या फिर सस्पेंड होने के लिए तैयार रहो। सीएम साय ने इस दौरान पानी टंकी से ओवरफ्लो हो रहे पानी को देखकर पानी की बरबादी करने पर भी नाराजगी जाहिर की।

मुख्यमंत्री ने पीएचई विभाग के अधिकारियों को बुलाया। उन्होंने सब इंजीनियर से गांव में हैंडपंप की संख्या और जलजीवन मिशन के बारे में ग्रामवासियो से पूछा। उनका यह रूप देखकर वहां मौजूद सरकारी अमला सहम गया। ग्रामीणों ने तालियां बजाकर उनका समर्थन किया।

मुख्यमंत्री (CM Vishnudev Sai ) ने कहा कि हर गरीब को आवास देने का सरकार अपना सबसे बड़ा वायदा पूरा कर रही है और इसी क्रम में चुकतीपानी में भी 179 पीएम आवास स्वीकृत किए गए हैं।

सीएम (CM Vishnudev Sai ) ने महतारी वंदन योजना का भी लिया जायजा

महतारी वंदन योजना के बारे में महिलाओं से पूछने पर उन्होंने बताया कि वो योजना के पैसों से स्व सहायता समूह बनाकर काम कर रही है और घरेलू खाद से सब्जियां उगाकर उसे नजदीक के सभी मंडी में बेचकर आय अर्जित कर रही है। स्थानीय महिलाओं ने वर्मी कम्पोस्ट में उगाई गई लाल भाजी को मुख्यमंत्री को भेंट भी किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री (CM Vishnudev Sai ) ने ग्रामीणों की मांग पर चुकतीपानी गांव के मिडिल स्कूल का मरम्मत करने की घोषणा की और साथ ही स्कूल के मैदान को मिनी स्टेडियम के रूप में उन्नयन करने की भी घोषणा की।

Tags: CM Vishnudev Sai
Previous Post

CM धामी और वित्त आयोग ने अनुदान में राज्य के हिस्से पर चर्चा की

Next Post

विकासशील राज्य में संतुलित राजकोषीय घाटा बुरी स्थिति नहीं: वित्त आयोग

Writer D

Writer D

Related Posts

Nausena Shaurya Vatika
उत्तर प्रदेश

नौसेना शौर्य वाटिका का लोकार्पण 30 मई को, मुख्यमंत्री योगी व रक्षा मंत्री करेंगे लोकार्पण

29/05/2026
CM Yogi honored the beneficiaries of various schemes.
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को किया सम्मानित

29/05/2026
CM Dhami and Nitin Nabin performed Ganga Aarti
राजनीति

ऋषिकेश में गंगा तट पर आध्यात्म और संस्कृति का संगम, सीएम धामी व नितिन नबीन ने की गंगा आरती

29/05/2026
Electricity
उत्तर प्रदेश

भीषण गर्मी व खराब मौसम में भी निर्बाध आपूर्ति में जुटा बिजली विभाग

29/05/2026
Anand Bardhan
राजनीति

उत्तराखंड में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और कीमतों पर सख्त निगरानी के निर्देश, कालाबाजारी पर होगी कार्रवाई

29/05/2026
Next Post
Finance Commission praised the financial management of Uttarakhand

विकासशील राज्य में संतुलित राजकोषीय घाटा बुरी स्थिति नहीं: वित्त आयोग

यह भी पढ़ें

CM Dhami

पं. गोविंद बल्लभ पंत के सभी कार्य आगे बढ़ने की प्रेरणा देते रहेंगे: सीएम धामी

10/09/2022
ishwar singh patel corona positive

वैक्सीन लेने के बाद कोरोना पॉजिटिव हुए गुजरात के मंत्री, ट्वीट कर दी जानकारी

16/03/2021
indian mujahideeen im terrorist

इंडियन मुजाहिदीन के 12 सदस्य दोषी करार, आजीवन कारावास की सजा

30/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version