• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम योगी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई सर्वेक्षण

Writer D by Writer D
23/09/2022
in उत्तर प्रदेश, अयोध्या, गोरखपुर, बस्ती, बाराबंकी, संत कबीरनगर
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शुक्रवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। उन्होंने सरयू नदी के आस-पास के जिलों गोरखपुर, संत कबीरनगर, बस्ती, अयोध्या, गोंडा और बाराबंकी की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने इन जिलों के जिलाधिकारियों को प्रभावित गांवों में राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही बाढ़ प्रभावित गांवों के लोगों एवं पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर ठहराने के आदेश दिए।

राज्स सरकार के प्रवक्ता के अनुसार करीब 14 जिलों के 247 गांवों में बाढ़ से खराब हुए हालात के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने हेलीकॉप्टर से स्थिति का जायजा लिया।  गोरखपुर के 41 गांव, संतकबीरनगर का एक, बस्ती के 12, अयोध्या का एक, गाेंडा के 24 तथा बाराबंकी के 19 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं।  उन्होंने बाढ़ प्रभावित जिलों के डीएम को बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत कार्यों में तेजी लाने समेत पूरी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। बाढ़ से हुई जनहानि, पशु हानि का निर्धारित मानकों के आधार पर सहायता एवं बाढ़ राहत सामग्री के पैकेट्स का वितरण तेज गति से करने का निर्देश दिए। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 16 जिलों में 25 मिमी से अधिक बारिश का रिकॉर्ड दर्ज किया गया है।

टीमें की गई हैं तैनात

प्रभावित क्षेत्र में बचाव टीमें तैनात की गई हैं। गोरखपुर, लखनऊ, लखीमपुर खीरी, वाराणसी, बहराइच, अयोध्या, बरेली में 8 एनडीआरएफ की टीमें तैनात की गई हैं। साथ साथ बाराबंकी, गोरखपुर, लखनऊ, मुरादाबाद, बरेली, प्रयागराज, वाराणसी, इटावा, अयोध्या, मिर्जापुर में एसडीआरएफ की 15 टीमें लगाई गईं।  46 जिलों में पीएसी की 17 कंपनियों की 44 टीमों को भी तैनात किया गया है। 44 जिलों में कुल 67 टीमें बचाव कार्य के लिए पहले से तैनात की जा चुकी हैं।

मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हेलीकॉप्टर से  हवाई सर्वेक्षण कर की समीक्षा

जनहानि पर सीएम (CM Yogi) ने शोक जताया, राहत राशि देने के निर्देश

सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने विभिन्न जिलों में हो रही अतिवृष्टि, आकाशीय बिजली तथा डूबने से हुई जनहानि पर शोक जताया है। उन्होंने कहा है कि मृतकों के परिजनों को अनुमन्य सहायता राशि तत्काल दी जाए। साथ ही विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं में घायलों का समुचित उपचार भी कराएं। राहत आयुक्त कार्यालय के अनुसार अतिवृष्टि से जिला इटावा में 10, कासगंज में 01, फिरोजाबाद में 03 एवं हमीरपुर में 01 जनहानि, आकाशीय विद्युत से जनपद बलरामपुर में 01, शाहजहांपुर में 01, मैनपुरी में 02 तथा हरदोई में 01 जनहानि, जनपद प्रयागराज में डूबने से 01 जनहानि हुई है। जनपद बलिया में डूबने से 02 व्यक्ति लापता हैं। अतिवृष्टि से जनपद इटावा में 04, फिरोजाबाद में 07 लोग घायल हैं।

Tags: absti newsayodhya newsbarabanki newscm yogigorakhpur newssant kabirnagar news
Previous Post

घबराइए बिलकुल मत, मैं हूं ना: सीएम योगी

Next Post

डॉ. राजीव बहल बने आईसीएमआर के महानिदेशक

Writer D

Writer D

Related Posts

PNG Connection
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में पीएनजी कनेक्शन विस्तार अभियान तेज, 24 जून तक 1.60 लाख से अधिक कनेक्शन जारी

27/06/2026
Project Praveen
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार के ‘प्रोजेक्ट प्रवीण’ से संवरेगा युवाओं का भविष्य

27/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मूल्यों व आदर्शों से जुड़ी है भाजपा की शून्य से शिखर तक की यात्रा : योगी

27/06/2026
Electricity
उत्तर प्रदेश

यूपी में जल्द घोषित होंगी नई बिजली दरें, 10% छूट पर सस्पेंस

27/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

गुड़-रोटी खिलाकर सीएम योगी ने की गोसेवा

27/06/2026
Next Post
Dr. Rajiv Behl

डॉ. राजीव बहल बने आईसीएमआर के महानिदेशक

यह भी पढ़ें

CM Yogi listened to the problems of the people in Janta Darshan.

हर व्यक्ति की समस्या का समाधान सरकार का संकल्प: मुख्यमंत्री

08/01/2026
Honor's new tab launched with 8-inch IPS display and 5,100mAh battery

8 इंच IPS डिस्प्ले और 5,100mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Honor का नया टैब

07/05/2021
Valentine's Day

वैलेंटाइन डे पर इन गिफ्ट से करें अपनी फीमेल पार्टनर को खुश

13/02/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version