• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

झाडू़ मारकर सब झाड़ ले जाएगा दिल्ली का नमूनाः सीएम योगी

Writer D by Writer D
29/11/2022
in Main Slider, गुजरात, चुनाव 2022, राजनीति, राष्ट्रीय
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

महीसागर/आणंद/वडोदरा। गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण का प्रचार मंगलवार को थम गया। यहां पहली दिसंबर और 5 दिसंबर को चुनाव होने हैं। गुजरात की जनता के बीच फायर ब्रांड नेता व यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की मांग सबसे अधिक रही। योगी आदित्यनाथ मंगलवार को यहां पांचवें दिन रण में उतरे।

उन्होंने यहां भी 4 विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों के लिए वोट मांगा। गुजरात, यूपी व देश में भाजपा के सरकारों के कार्यों को गिनाया और कांग्रेस की नाकामियों की हुंकार जनता से भरवाई। सीएम योगी (CM Yogi) ने आमजन से पूछा कि जब कांग्रेस हर मुद्दे पर नाकाम है तो क्या आप उनके हाथ का साथ चाहेंगे,  इस पर जनसभाओं से एक ही आवाज आई-नहीं। वहीं आम आदमी पार्टी पर भी सीएम ने तंज कसा, बोले-झाड़ू मारकर सब झाड़ ले जाएगा आप का नमूना, इससे सावधान रहिए तो लोगों ने भी हुंकार भरकर सीएम योगी को कमल खिलाने का आश्वासन दिया।

पीएम की कर्मभूमि काशी से छोटी काशी आकर भावनाओं से जुड़े योगी

मंगलवार को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) लूणावाड़ा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्य़ाशी जिग्नेश भाई सेवक व बालासिनोर से मान सिंह चौहान के पक्ष में उतरे। सबसे पहले उन्होंने विद्वानों की धरती और छोटी काशी लूणावाड़ा को जयश्री राम किया। कहा कि पीएम मोदी की कर्मभूमि काशी उत्तर प्रदेश से देश की छोटी काशी के रूप में विख्यात लूणावाड़ा में आपको अभिनंदन करता हूं। सीएम योगी के इस वाक्य ने स्थानीय लोगों को उनसे जोड़ा।

सीएम (CM Yogi) ने कहा कि भारत दुनिया की बड़ी ताकत बन रहा है। 2014 के पहले कांग्रेस ने देश में अविश्वास, अराजकता, भ्रष्टाचार फैलाया था। जनमानस को शासन-प्रशासन पर विश्वास नहीं रह गया था, ऐसे में सदैव संकट के साथी रहे गुजरात ने नरेंद्र मोदी को दिल्ली भेजकर राजनीति को नई पहचान दी।

20 वर्ष पहले गुजरात में व्यवसाय व धार्मिक कार्यक्रम नहीं हो पाते थे, नौजवान रोजगार के लिए तरस रहा था पर सीएम मोदी के नेतृत्व में सरकार बनते ही गुजरात का नया मॉडल बना। कांग्रेस दंगाइयों को प्रश्रय देने वाली पार्टी है। भाजपा 135 करोड़ लोगों को परिवार मानती है, जबकि कांग्रेस अपने कुनबे को ही परिवार मानती है। आज नर्मदा का पानी हर घर-गांव तक पहुंचाया गया। गुजरात में फिर सरकार आने पर आयुष्मान भारत की राशि 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख कर फ्री स्वास्थ्य बीमा दिलाया जाएगा। निराश्रित पेंशन में वृद्धि की बात हुई है। डबल इंजन की सरकार आपके हित में कार्य कर रही है।

गुजरात में जो जिस भाव से कार्य किया, उतना ही पूज्य हो गया

उमेरठ विधानसभा क्षेत्र में सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने भाजपा प्रत्याशी गोविंद भाई परमार के लिए रैली की। सीएम ने कहा कि गुजरात में जो जिस भाव से कार्य किया, उतना ही पूज्य हो गया। यह धरा आणंद को कर्मभूमि बनाने वाले सरदार पटेल की है। वे वर्तमान भारत के शिल्पी हैं। 563 रियासतों को भारतीय गणराज्य में मिलाना सामान्य बात नहीं थी। सरदार पटेल की दृढ़ इच्छाशक्ति के सामने जूनागढ़ व हैदराबाद के नवाब को घुटना टेकना पड़ा था। यह तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को आंख दिखा चुके थे। दोनों नवाबों ने कहा कि हम स्वतंत्र अस्तित्व बनाएंगे अन्यथा पाकिस्तान के साथ जाएंगे। सरदार पटेल ने कहा कि ठीक है, मैं वहीं आता हूं। सरदार पटेल के आने के पहले ही जूनागढ़ का नवाब इतना तेजी से भागा कि अपने बच्चे और बीवी को यहीं भूल गया। उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति का कमाल है कि जूनागढ़ और हैदराबाद भी आज अखंड भारत का हिस्सा बना है।

सीएम (CM Yogi) ने कहा कि दिल्ली से आए नमूने से सावधान रहिए। वह झाडू़ के नाम पर सब झाड़ कर ले जाएगा। कांग्रेस की राष्ट्रभक्ति पर सवाल उठाते हुए बताया कि भारत जोड़ो यात्रा में राष्ट्रगान के मंच पर फिल्मी गीत चलता है। कांग्रेस देश की सुरक्षा में सेंध लगाती है। यह सैनिकों, शहीदों का अपमान करने वाली पार्टी है। कांग्रेस देश की समृद्धि पर बैरियर लगाती है, जबकि भाजपा सुरक्षा, समृद्धि, विकास, लोककल्याण की गारंटी है। भाजपा गुजरात विधानसभा चुनाव जीत रही है, लेकिन सातवीं बार हर सीट पर छक्का लगाकर जानदार-शानदार जीत होनी चाहिए।सीएम ने कहा कि अयोध्या को सुंदरतम रूप में सजाने-संवारने का कार्य हो रहा है। अब यूपी में दंगे नहीं होते। पहले रोज दंगे होते थे। बुलडोजर अब सिर्फ सड़क का ही निर्माण नहीं करता,  माफिया की छाती को रौंदकर उनकी संपत्तियों को जब्त कर गरीबों के लिए आवास व बालिकाओं के लिए ट्रेनिंग सेंटर भी बनाता है।

नमाज की तर्ज पर पूजा करने आ जाते भाई-बहन 

दभोई विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के शैलेश भाई मेहता के लिए वोट मांगते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मान्यता है कि इस नगरी की स्थापना 5 हजार वर्ष पहले हुई थी। उससे भी पहले महर्षि विश्वामित्र ने यहां साधना की थी और यहीं के बगल में विश्वामित्री नदी भी बहती है। महर्षि विश्वामित्र की साधना स्थली यूपी के वाराणसी के पास गाजीपुर में है। गुजरात की माटी की देन है कि भारत वैश्विक स्तर पर समृद्धि को छू रहा।

सीएम (CM Yogi) ने वार करते हुए कहा कि कांग्रेस व आम आदमी पार्टी सुरक्षा के लिए खतरा हैं। यूपी में कांग्रेस के पास दो विधायक हैं और आप के शून्य। आजादी के समय बापू ने कांग्रेस के विसर्जन की बात कही थी। अब उसे पूरा करने का समय आ गया है। भाजपा आ रही है इसमें कोई संदेह नहीं है, यदि होता तो दिल्ली से भाई-बहन की जोड़ी नमाज की तर्ज पर यहां पूजा करने मंदिर-मंदिर भटक रहे होते, इसलिए यह जोड़ी नहीं दिख रही। भाजपा के लिए सेवा ही संगठन है। कोरोना काल में जान को जोखिम में डालकर भाजपा का कार्यकर्ता जनता की सेवा में लगा था। कांग्रेस गायब थी। उस समय दिल्ली में आप की सरकार थी, उसने लोगों को भगा दिया। पानी के पाइप और बिजली के कनेक्शन काट दिए गए, राशन नहीं दिए गए। जादू कभी वास्तविक नहीं होता,  इसलिए भ्रम में नहीं पड़ना चाहिए।

Tags: cm yogielections 2022elections Newselections updatesgujrat assembly electionsgujrat newsup news
Previous Post

खत्म होंगे कूड़े के ढेर, बनेंगे सेल्फी पॉइंट

Next Post

लंपी वायरस: 1.58 करोड़ टीकाकरण करने वाला देश का पहला राज्य बना यूपी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने 11 परियोजनाओं के लिए ₹13.30 करोड़ की स्वीकृति दी

12/08/2026
Anand Bardhan
उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने पेंशनर्स की मांगों पर की चर्चा, समाधान का दिया भरोसा

12/08/2026
CM Dhami released the book Mountain Melodies of Narendra Singh Negi
Main Slider

उत्तराखंड की लोक संस्कृति हमारी आत्मा और पहचान, संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री धामी

12/08/2026
Union Education Minister congratulates CM Dhami.
Main Slider

उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने CM धामी को दी बधाई

12/08/2026
CM Dhami
Main Slider

जल जीवन मिशन की रफ्तार बढ़ाने के निर्देश, 92.46% योजनाएं पूरी

12/08/2026
Next Post
Lumpy Virus

लंपी वायरस: 1.58 करोड़ टीकाकरण करने वाला देश का पहला राज्य बना यूपी

यह भी पढ़ें

Hair Wash

बालों की सभी समस्याओं को करना चाहते हैं छूमंतर, आजमाए घर पर बने ये शैम्पू

21/03/2026
There was ruckus on old tweet of England captain Morgan and Jos Buttler

इंग्लैंड के कप्तान मोर्गन और जोस बटलर के पुराने ट्वीट पर मचा बवाल

09/06/2021
attacked

पुजारी की धारदार हथियार से काटकर हत्या, परिसर में मिला खून से लथपथ शव

26/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version