• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पूर्व सैनिकों के हितों की रक्षा के लिए डबल इंजन सरकार सदैव तत्पर: सीएम योगी

Writer D by Writer D
20/01/2023
in उत्तर प्रदेश, गाजीपुर
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गाजीपुर। हर सैनिक के प्रति भाजपा परिवार और पूरा देश सम्मान का भाव रखता है। मैं आपको आश्वस्त करता हूं कि डबल इंजन की सरकार आपके साथ सदैव खड़ी है, आपके हितों के संवर्धन के लिए हर स्तर पर आपका सहयोग किया जाता रहेगा। ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गाजीपुर के बंसी बाजार स्थित नंद रेजीडेंसी में आयोजित पूर्व सैनिकों के साथ संवाद एवं सम्मान समारोह के दौरान कही।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का स्लोगन है ‘नेशन फर्स्ट’, ऐसे ही हर सैनिक का ध्येय भी ‘देश पहले’ का होता है। इस दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) भी मौजूद रहे।

सैनिक हमारे परिवार का हिस्सा

अपने उद्बोधन में मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि जैसे भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है, ऐसे ही गाजीपुर सेना, अर्धसेना और पुलिस बल में सर्वाधिक जवानों को भेजने वाला जिला है। उन्होंने इस अवसर पर पूर्व सैनिकों का हृदय से अभिनंदन करते हुए कहा कि आजादी के बाद से ही पूर्व सैनिकों की मांग वन रैंक वन पेंशन की थी, जिसे लागू करने का निर्णय 2014 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लिया था।

cm yogi, jp nadda

इसी प्रकार प्रदेश सरकार भी पूर्व सैनिकों को सरकारी सेवाओं से जोड़ने के लिए बहुत से कार्य कर रही है। शहीद सैनिकों के परिजनों के लिए केंद्र सरकार और सेना की ओर से प्रयास होते ही हैं, राज्य सरकार भी शहीद सैनिकों के परिजनों को तत्काल 50 लाख रुपए की धनराशि प्रदान करती है, इसके साथ ही उस परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी भी दी जाती है।

पूरा देश रखता है सम्मान का भाव

उन्होंने कहा कि गाजीपुर का ये सौभाग्य है कि परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद इसी माटी के सपूत रहे हैं। उनके परिवार से मेरा लगातार संवाद होता रहता है। गहमर भी इसी जनपद के अंदर है, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा सैनिक देने वाला गांव है। एक सैनिक के रूप में आपको देश की सेवा करने का अवसर मिला है मैं उसका हृदय से सम्मान करता हूं।

cm yogi

हर सैनिक के प्रति भाजपा परिवार और पूरा देश सम्मान का भाव रखता है। आपको आश्वस्त करता हूं कि डबल इंजन की सरकार आपके साथ सदैव खड़ी है, आपके हितों के संवर्धन के लिए हर स्तर पर आपका सहयोग करने का कार्य सरकार करेगी।

सीएम योगी ने जेपी नड्डा के साथ काल भैरव और श्रीकाशी विश्वनाथ के दरबार में लगाई हाजिरी

इस अवसर पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी, क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश श्रीवास्तव, काशी क्षेत्र के प्रभारी सुब्रत पाठक, एमएलसी विशाल सिंह चंचल, कर्नल रणजीत उपाध्याय, सुबेदार मेजर मार्कण्डेय सिंह सहित काफी संख्या में पूर्व सैनिक मौजूद रहे।

Tags: cm yogigajipur newsJP naddaup news
Previous Post

सीएम योगी ने जेपी नड्डा के साथ काल भैरव और श्रीकाशी विश्वनाथ के दरबार में लगाई हाजिरी

Next Post

जाति, मत, मजहब की राजनीति कभी किसी का कल्याण नहीं कर सकती : योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

EV Charging
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में पब्लिक ईवी चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर में यूपी देश में तीसरे स्थान पर

26/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

जालसाजी कर 944 हेक्टेयर जमीन बैंकों में गिरवी रख ऋण लेने वाली दो कंपनियों पर योगी सरकार का शिकंजा, आवंटन रद्द कर वापस ली सारी भूमि

26/08/2026
1070 helpline issued to help citizens of Uttar Pradesh stranded in Nepal
Main Slider

नेपाल में फंसे उत्तर प्रदेश के नागरिकों की मदद के लिए 1070 हेल्पलाइन जारी

26/08/2026
UP becomes the state with the youngest bus fleet in the country.
उत्तर प्रदेश

देश की सबसे युवा बस फ्लीट वाला राज्य बना उत्तर प्रदेश

26/08/2026
CM Yogi
Main Slider

स्नातक में पढ़ने वाली 50 हजार बेटियों को स्कूटी अक्टूबर-नवंबर में: मुख्यमंत्री

26/08/2026
Next Post
CM Yogi

जाति, मत, मजहब की राजनीति कभी किसी का कल्याण नहीं कर सकती : योगी

यह भी पढ़ें

sanjay singh

संजय सिंह राज्यसभा से सस्पेंड, इस वजह से लिया गया एक्शन

24/07/2023
navneet kalra

‘सांसों के सौदागर’ की दूसरे राज्यों में तलाश जारी, रेड के बाद से है फरार

09/05/2021

ट्रक से 13 पशु बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

02/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version