• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

श्रीकृष्णोत्सव में शामिल हुए सीएम योगी, कान्हा के किए दर्शन

Writer D by Writer D
30/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, मथुरा
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली मथुरा में जन्माष्टमी की धूम है। आज आधी रात को कृष्ण कन्हाई घर-घर में जन्म लेंगे। कान्हा के जन्मोत्सव का साक्षी बनने के लिए लाखों भक्त ब्रज में डेरा डाले हुए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी श्रीकृष्णोत्सव में शामिल होने के लिए यहां पहुंचे। वह यहां करीब दो घंटे तक रुके। इस दौरान उन्होंने संतों को सम्मानित किया। श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर में कान्हा के दर्शन किए।

फिरोजाबाद का दौरा करने के बाद मुख्यमंत्री योगी सोमवार दोपहर को करीब तीन बजे मथुरा पहुंचे। उनका हेलीकॉप्टर ओम पैराडाइज मैरिज होम में बनाए गए हैलीपैड पर उतरा। यहां से वह कार्यक्रम स्थल रामलीला मैदान के लिए रवाना हुए। यहां मुख्यमंत्री ने ब्रज के संतों को सम्मानित किया। इसके बाद कार्यक्रम को संबोधित किया।

योगी आदित्यनाथ ने भारत माता की जय के साथ अपने संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि वह पहली बार जन्मोत्सव में शामिल हुए। इस अवसर का तीन वर्षों से इंतजार था। पहले वर्ष 2019 में आगरा तक आया था। केंद्रीय मंत्री के निधन के कारण मथुरा नहीं आ सका। इस वर्ष कोरोना वायरस नियंत्रण में है, लेकिन सावधानी बेहद जरूरी है।

उन्होंने कहा कि अब बिहारी लाल से यही कामना है कि कोरोना रूपी राक्षस का अंत करें। अनेकों ने अपने प्रियजनों को खोया है। उनके प्रति संवेदना है। उन्होंने कहा कि लापरवाही न करें तो महामारी बाल भी बांका नहीं कर सकती। कोरोना रूपी अदृश्य शत्रु से लड़ने की राह प्रधानमंत्री ने दिखाई है। सभी कोरोनागाइड लाइन का पालन करें।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि ब्रज भूमि को पांच हजार वर्षों पूर्व का स्वरूप देने का प्रयास हो रहा है। वह ब्रज क्षेत्र के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। सभी जनप्रतिनिधि इस ओर प्रयासरत हैं। सांस्कृतिक विरासत हमारी पहचान है। अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर का निर्माण आरंभ हो गया है। आजादी के बाद पहले राष्ट्रपति हैं, जो अयोध्या का दर्शन करने पहुंचे।

इस शुभ मुहूर्त में होगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूजा, ऐसे अर्पित करें कान्हा भोग

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नया भारत अंगड़ाई ले रहा है। जो पहले मंदिर जाने में संकोच करते थे, अब कह रहे हैं राम हमारे भी हैं कृष्ण भी हमारे हैं। हम अपनी आध्यात्मिक संस्कृति को संरक्षित करें। यहां के कण-कण में वृंदावन बिहारी लाल का दर्शन करते हें। ब्रजवासी धन्य हैं। उन्हें इस पावन भूमि पर जन्म लेने का सौभाग्य मिला। मुख्यमंत्री ने श्रीकृष्णोत्सव के मंच से प्रदेशवासियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं।

वृंदावन के राधारमण मंदिर में सोमवार सुबह सेवायतों ने औषधियों से निर्मित पंचामृत से ठाकुरजी का अभिषेक किया। पंचामृत में मनोर, दूध-दही, शहद और बूरा के साथ जड़ी बूटियों का प्रयोग किया गया। प्राचीन शाहजी मंदिर में सेवायत गोस्वामियों ने ठाकुरजी का महाभिषेक दूध, दही, शहद, बूरा, इत्र से किया।

मथुरा के द्वारिकाधीश मंदिर में भी पूरे विधि विधान से कान्हा जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। यहां सेवायतों ने मंदिर के पट खुलते ही सुबह भगवान द्वारिकाधीश का पंचामृत अभिषेक किया। इस अवसर पर द्वारिकाधीश के दर्शन करने के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी है। उधर, राधा दामोदर मंदिर में भी जन्मोत्सव की धूम है।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर जन-जन के आराध्य ठाकुर श्रीबांकेबिहारी महाराज सुंदर आकर्षित पोशाक धारण कर भक्तों को दर्शन देंगे। पीत रंग की इस पोशाक को कोलकाता के कुशल कारीगरों द्वारा बनाया गया है। लगभग एक माह से अधिक समय में यह पोशाक बनकर तैयार की गई है।

मंदिर के सेवायत रघु गोस्वामी ने बताया कि पीत रंग की इस पोशाक में कई रत्न और नगों की कारीगरी की गई है। रविवार की शाम यह पोशाक मंदिर के सेवायतों को मिली है। ठाकुरजी के एक भक्त के द्वारा इस पोशाक को अर्पित किया गया है।

ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में सोमवार को रात 12 बजे ठाकुर बांकेबिहारीजी महाराज के श्रीविग्रह का अभिषेक होगा। 1:56 बजे बाद मंगला आरती के दर्शन होंगे। उसके बाद 31 अगस्त की सुबह 2 बजे से 5:30 तक श्रद्धालु दर्शन लाभ ले सकेंगे तथा नंदोत्सव दर्शन प्रात: 7:45 से 12 बजे तक होंगे।

Tags: 2021 krishna janmashtami2021 में कृष्ण अष्टमी2021 में जन्माष्टमी पूजाAgra Hindi SamacharAgra News in Hindijanmashtami 2021janmashtami 2021 indiajanmashtami 2021 puja vidhijanmashtami in mathurakrishna birth celebrationsKrishna Janmashtami 2021krishna janmashtami 2021 datekrishna janmashtami 2021 iskconkrishna janmashtami 2021 mein kab haikrishna janmashtami 2021 newskrishna janmashtami mathurakrishna janmashtami mathura live updatesLatest Agra News in HindiLord Krishnanandbhawannandbhawan templenandgaon mathuraNandgaon templeshri krishna janmashtami 2021shri krishna janmashtami 2021 dateshri krishna janmashtami 2021 mathurashri krishna janmashtami 2021 puja vidhishri krishna janmasthan mandirshri krishna janmasthan templeyogi in mathuraकन्हैया जन्माष्टमीकृष्ण जन्म कब होगानंदगांवनंदभवननंदोत्सवश्री कृष्ण जन्माष्टमी
Previous Post

उप्र के 23 जिले हुए कोरोना फ्री, सतर्कता, टेस्ट-टीका सात करोड़ पार

Next Post

सीएम योगी बोले- तीन वर्षों के इंतजार को बांकेबिहारी ने आज समाप्त किया

Writer D

Writer D

Related Posts

Rudraksha ki mala
Main Slider

रुद्राक्ष धारण करने से मिलती सभी कष्टों से मुक्ति, जानें माला पहनने के नियम

16/07/2026
Hair color
Main Slider

पहली बार हेयर कलर करते समय इन बातों का रखें ख्याल

16/07/2026
Makeup
Main Slider

बारिश में नहीं खराब होगा मेकअप, इन बातों का रखें ध्यान

16/07/2026
'Himala water' will be available in the market from August 15
Main Slider

UCF की नई पहल, 15 अगस्त से बाजार में उतरेगा ‘हिमाला जल’

15/07/2026
Nandini Yojana changed the life of Shakuntala Devi
उत्तर प्रदेश

मोदी-योगी सरकार की नंदनी योजना बनी वरदान, प्रयागराज की शकुंतला देवी हुईं आत्मनिर्भर

15/07/2026
Next Post
braj

सीएम योगी बोले- तीन वर्षों के इंतजार को बांकेबिहारी ने आज समाप्त किया

यह भी पढ़ें

maa durga

दुर्गा मां के इन मंदिरों में लगता हैं भक्तों का जमावाड़ा

26/03/2023
Banana Peel

सुंदरता में लगेंगे चार चांद, ऐसे करें इस फल का इस्तेमाल

12/09/2025
cm yogi

युवा ऊर्जा के प्रतीक हैं नितिन नबीनः मुख्यमंत्री

25/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version