• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी विजन के कारण वैश्विक ऊर्जा संकट में भी मजबूती के साथ खड़ा है भारत : योगी आदित्यनाथ

Writer D by Writer D
12/06/2026
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, वाराणसी
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ(CM Yogi) ने शुक्रवार शाम यहां केन्द्र सरकार के 12 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों में स्वीकृति पत्र /प्रमाण पत्र वितरित किया। चौकाघाट स्थित गिरजादेवी देवी सांस्कृतिक संकुल सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी स्टॉलों का अवलोकन भी किया। इन स्टॉलों के माध्यम से विभागों ने अपनी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभागार मे उपस्थित लोगों को संबोधित कर कहा कि आज से 12 वर्ष पहले नया भारत को नया नेतृत्व देने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को काशी से सांसद चुनने पर हर काशीवासी अपने को गौरवान्वित महसूस करते हैं। काशी का नाम न केवल प्रदेश में बल्कि देश और दुनिया में गूँजता सुनाई देता है।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि जब पूरा देश नरेन्द्र मोदी के निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में नए रिकॉर्ड के साथ उल्लास और उत्साह के नए माहौल के साथ जश्न मना रहा है और सभी उत्साहित है, तो मोदी के साथ काशीवासियों का नाम भी उनके साथ जुड़ता है। पूरी दुनिया में जहां कहीं भी कोई राष्ट्राध्यक्ष हो, जब मोदी जी के इस बारह साल के कार्यकाल वो देखता है और भारत की तुलना करता है। तो वो मोदी की तो सराहना करता ही है, लेकिन साथ-साथ देश, प्रदेश और सभी काशीवासीयों की भी तारीफ़ करता है। मुख्यमंत्री ने लोगों को 2014 से पहले के भारत का उल्लेख करते हुए कहा कि याद कीजिए उस दौर में भ्रष्टाचार, चारों ओर अविश्वास का वातावरण, देश के अंदर आंतरिक और बाह्य सुरक्षा पर मंडराता हुआ खतरा रहा। लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व का भारत अलग तरह का है। पहले अन्नदाता आत्महत्या करने के लिए मजबूर था। नौजवान की प्रतिभा का लाभ, प्रदेश और देश के विकास में लगनी चाहिए थी। पहले की सरकार की नीतियों के कारण, सरकार की गलत नीयत के कारण, युवा हताश और निराश था, उसके लिए न नौकरी थी, न रोजगार था, न उनके लिए कोई पेशा था। हर योजना लागू होने के पहले भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाती थी।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने पहले की सरकारों के कार्यों का उल्लेख कर कहा कि एक प्रधानमंत्री हुआ करते थे। जो कहते थे कि मैं क्या करूँ, मैं 100 रूपये भेजता हूँ लेकिन नीचे सिर्फ़ 15 रूपये ही पहुँचते हैं। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कहते हैं कि मैं 100 रूपये भेजता हूँ और 100 रूपये सीधे गरीब व्यक्ति के खाते में पहुँचते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई सोचता था कि देश के अंदर जन-धन अकाउंट के नाम पर हर गरीब का बैंक में खाता खुलेगा। जब खाता खोले गए थे यही कांग्रेस, समाजवादी पार्टी कहती थी यार, देखो बेवकूफ बना दिया। लेकिन जब केंद्र की मोदी सरकार ने सरकारी ऑफिसों में मिलने वाली सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से गरीब लाभार्थियों के खाते में सीधे भेजने लगी, तो उसने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के मुंह पे तमाचा मारने का काम किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काशी में लगने वाले जाम की चर्चा करते हुए कहा कि काशी में भी जाम की स्थिति थी। इसमें आशातीत सुधार हुआ है। साल में 15 से 20 लाख श्रद्धालु काशी में आ रहे हैं। रेल की आधुनिक सुविधा बढ़ी है। कोई सोचता था “वंदे भारत” “अमृत भारत” “नमो भारत” इन नामों पर ट्रेन आएगी? ये सभी ट्रेन भारत के अंदर बनेंगी। कोई सोचता था यह रायबरेली में बनेंगी? हमारे रेलवे स्टेशन एयरपोर्ट की तरह दिखेंगे। 2014 से पहले यह एक सपना था। काशी के घाट इतने सुंदर हो गए हैं कि पर्यटक निहारते ही रह जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि ये जो परिवर्तन हो रहा है, इसकी जिम्मेदारी युवाओं, महिलाओं, सभी का है। बेटियों के लिए कन्या सुमंगला योजना में बेटी के जन्म देने से लेकर उसकी शादी ब्याह तक की व्यवस्था है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज ऊर्जा का वैश्विक संकट आया हुआ है। अमेरिका जैसा देश जो दुनिया की सबसे बड़ी सामरिक ताकत है, वहां महंगाई लगभग चार गुना बड़ी है। दुनिया के देशों की हालत खराब है। काशी के सांसद और देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कारण वैश्विक ऊर्जा संकट में भी भारत मजबूती के साथ अपने नागरिकों के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि रोपवे एक नया मॉडल है। जब उसका लोकार्पण होगा तब काशीवासियों को नया एहसास होगा। कैसे वो पूरे जीवन को बदलने में सहायक होगा। इससे पूर्व प्रदेश के स्टाम्प एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल ने मुख्यमंत्री को अंगवस्त्रम ओढ़ा कर स्वागत किया।

इस अवसर पर प्रदेश के स्टाम्प एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल, आयुष मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, एमएलसी धर्मेंद्र राय, पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, विधायक डॉ अवधेश सिंह, विधायक टी राम, विधायक सुनील पटेल, क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल, जिलाध्यक्ष राम सकल पटेल, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, मंडलायुक्त एस. राजलिंगम, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने काशी के कोतवाल कालभैरव तथा देवाधिदेव महादेव श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विधिवत् दर्शन पूजन किया।

Tags: cm yogi
Previous Post

पंजाब में भगवंत मान ही होंगे आआपा का सीएम चेहरा, केजरीवाल ने नवंबर में दिए चुनाव के संकेत

Next Post

यूपी के 1.5 लाख से अधिक युवाओं को मिलेगी निशुल्क फाइनेंशियल स्किल्स की ट्रेनिंग

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

कर्मचारियों के सम्मान, सुविधा और सामाजिक सुरक्षा को डबल इंजन सरकार ने दी नई मजबूती : केशव प्रसाद

12/09/2026
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में साहित्य और संस्कृति का महाकुंभ, गोमती पुस्तक महोत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ

12/09/2026
उत्तर प्रदेश

बढ़ रहा रंग दे बसंती का कारवां, अभियान से जुड़ रहे हजारों विद्यार्थी

12/09/2026
उत्तर प्रदेश

लखनऊ की पर्वतारोही पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची रुद्रगैरा चोटी पर फहराया तिरंगा

12/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी रविवार को लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान को देंगे सौगात

12/09/2026
Next Post
MoU signed between UPSDM and NSE

यूपी के 1.5 लाख से अधिक युवाओं को मिलेगी निशुल्क फाइनेंशियल स्किल्स की ट्रेनिंग

यह भी पढ़ें

AK Sharma

नगर विकास मंत्री ने स्वयं नाली की सफाई कर की नगर सफाई महाभियान की शुरूआत

14/07/2023

जुमे की नमाज के दौरान हुआ बम विस्फोट, 100 लोगों के मारे जाने की आशंका

08/10/2021
disha patani

दिशा ने दिखाए मार्शल आर्ट्स के करतब, टाइगर ने दिया ऐसा रिएक्शन

05/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version