• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

वनटांगिया गांव में सीएम योगी ने मनाई दिवाली, बच्चों को दिए गिफ्ट और चॉकलेट

Writer D by Writer D
04/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गोरखपुर, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वनटांगिया गांव जंगल तिनकोनिया नंबर तीन में वनवासियों के बीच दिवाली मनाते हुए कहा कि शासन की जो योजनाएं पहले यहां सपना थीं, अब आसानी से हर पात्र तक उपलब्ध हैं। आजादी के बाद भी 70 साल तक वनटांगिया गांवों में कोई बुनियादी सुविधा तो दूर वोटिंग का अधिकार तक नहीं था, वहां 2017 के बाद से विकास की नई गाथा लिखी गई है।

उन्होंने कहा कि अब यहां हर व्यक्ति के पास अपना पक्का मकान, शौचालय, बिजली, रसोई गैस, पीने को शुद्ध पानी, खेती के लिए जमीन का पट्टा, राशनकार्ड, आयुष्मान हेल्थ कार्ड, पात्रता के अनुसार पेंशन, समेत सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित रूप से उपलब्ध है। रामराज्य इसी को कहते हैं और इस रामराज्य की अवधारणा वनटांगिया गांव में साकार हुई है।

अयोध्या में जन्मभूमि पर रामलला और हनुमानगढ़ी का दर्शन करने के बाद वनटांगिया गांव तिनकोनिया नंबर तीन पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क व अन्य बुनियादी सुविधाओं वाली आठ विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया। साथ ही उन्होंने गोरखपुर-महराजगंज के वनटांगिया गांवों में रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित कर उपहार दिए।

बच्चे का अन्नप्राशन कराते सीएम योगी।

उपस्थित जनसमूह को दिवाली की शुभकामना देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आजादी मिलने के बाद भी किसी ने उपेक्षित वनटांगिया समुदाय की सुध नहीं ली थी। यहां के लोगों के पास आवास, बिजली, सड़क, पानी, खेती के लिए जमीन जैसी सुविधाएं नहीं थीं। यहां तक कि इन लोगों को अपनी पसंद का प्रधान चुनने का अधिकार भी नहीं था।

वनटांगियों के गांव में सीएम योगी।

सीएम ने कहा कि 2017 में हमारी सरकार बनी तो हमनें वनटांगिया गांवों को राजस्व गांव घोषित कर शासन की सभी योजनाओं व सुविधाओं का लाभ दिलाया। आज यहां हर एक परिवार के पास अपना पक्का आवास, शौचालय, खेती के लिए जमीन का पट्टा है। विभिन्न पेंशन योजनाओं का लाभ मिल रहा है। अब इन लोगों को वन विभाग या पुलिस के शोषण का शिकार नहीं होना पड़ेगा।

बच्चों को गिफ्ट देते सीएम योगी।

मुख्यमंत्री ने वनटांगिया परिवारों को मिले विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ का भी विस्तार से उल्लेख किया । उन्होंने बताया कि अब तक 874 को आयुष्मान कार्ड, 132 को किसान सम्मान निधि, 14 को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, 833 को मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ मिल चुका है।  43 समूहों में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के कार्य हो रहे हैं। 916 को व्यक्तिगत शौचालय, 758 को उज्जवला योजना के तहत रसोई गैस कनेक्शन, 154 को वृद्धावस्था पेंशन, 71 को निराश्रित पेंशन, 33 को दिव्यांग पेंशन का लाभ मिला है। इसके साथ ही 3 से 6 वर्ष के 195 बच्चों, 6 माह से 3 वर्ष तक के 232 बच्चों व 34 गर्भवती महिलाओं को पुष्टाहार योजना से लाभान्वित किया जा रहा है। सड़क, बिजली, पानी और स्कूल जैसी सभी वह सुविधाएं उपलब्ध हैं जो पहले सपना लगती थीं।

PM मोदी के जम्मू-कश्मीर दौरे के दौरान नहीं रोका गया दिल्ली का ट्रैफिक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन के दौरान वनटांगियों से अपील की कि वे जंगल की सुरक्षा जरूर करेंगे। जंगल को ना तो खुद नुकसान पहुंचाएंगे और ना ही किसी को नुकसान पहुंचाने देंगे। उन्होंने कहा कि वन सुरक्षा से है, पहचान बनेगी और जंगल बचे रहेंगे तो समृद्धि आएगी जिसका लाभ वनटांगिया लोगों को भी मिलेगा।

वनटांगियों के गांव में बुजुर्ग महिलाओं को सम्मानित करते सीएम योगी।

सीएम योगी ने यह भी अपील की की वनटांगिया लोग अपने बच्चों को खूब पढ़ाएं। बच्चों की पढ़ाई को लेकर सरकार ने हर तरह की व्यवस्था कर रखी है। बालिकाओं को तो स्नातक तक मुफ्त शिक्षा दी जा रही है। मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार स्नातक और परास्नातक में पढ़ने वाले युवाओं को मुफ्त टैबलेट या स्मार्ट फोन देने जा रही है ताकि उनकी ऑनलाइन पढ़ाई में कोई दिक्कत न आने पाए।

Tags: cm yogigorakhpur newsup newsvantangia village
Previous Post

दिवाली पर विस्फोट से घर की उड़ी छत, दो लोग घायल

Next Post

केंद्र के बाद इन राज्यों ने भी जनता को दिवाली गिफ्ट, पेट्रोल-डीजल पर घटाया वैट

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

देवप्रयाग के मेधावी छात्रों ने किया गोमती बुक फेस्टिवल का भ्रमण, मिली ‘एग्जाम वॉरियर्स’ पुस्तक

19/09/2026
Main Slider

धामी सरकार की होम स्टे नीति ने पर्यटन को दी नई रफ्तार

19/09/2026
Surya Pratap Shahi
Main Slider

‘पहले अपने गिरेबां में झांकें अखिलेश’… MSP और किसानों के मुद्दे पर कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही का सपा पर हमला

19/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल से मधुमक्खी पालन को बढ़ावा, किसानों और युवाओं के लिए खुलेंगे स्वरोजगार के रास्ते

19/09/2026
उत्तर प्रदेश

सरकारी विद्यालयों की छात्राओं को मिलेगी निःशुल्क सैनिटरी नैपकिन

19/09/2026
Next Post
Petrol

केंद्र के बाद इन राज्यों ने भी जनता को दिवाली गिफ्ट, पेट्रोल-डीजल पर घटाया वैट

यह भी पढ़ें

De Tan

प्रदूषण और गर्मी से फेस हो गया बदरंग, तो इससे वापस मिलेगा निखार

12/10/2023
rape

नाबालिगों ने किया किशोरी के साथ गैंगरेप, दोनों आरोपी हिरासत में

20/08/2021
हेमंत सोरेन

हेमंत सोरेन ने कहा- महिलाओं को रोजगार से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता

30/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version