• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रकृति के साथ तारतम्य स्थापित करने का अद्भुत आयोजन है मकर संक्रांति :सीएम योगी

Writer D by Writer D
15/01/2023
in उत्तर प्रदेश, गोरखपुर
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सभी प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मकर संक्रांति (Makar Sankranti) का पर्व जगतपिता सूर्य की उपासना, प्रकृति की पूजा करने व उसके साथ तारतम्य स्थापित करने का अद्भुत आयोजन है।

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि मकर संक्रांति का पर्व पूरे देश के अंदर अलग-अलग नामों और रूपों में मनाया जाता है। उत्तर भारत में मकर संक्रांति खिचड़ी पर्व के रूप में भी मनाया जाता है। इस पावन अवसर पर लाखों की संख्या में कल्पवासी प्रयागराज में एक महीने तक प्रवास करते हैं, साधना और अनुष्ठान के कार्यक्रम के साथ जुड़ते हैं। मकर संक्रांति का स्नान प्रयागराज और अन्य तीर्थो में पूरे उत्साह व उमंग से प्रारंभ हो चुका है तो गोरखपुर में लाखों की संख्या में श्रद्धालु शिवावतार भगवान गोरखनाथ को आस्था की पवित्र खिचड़ी चढ़ाने आए हुए हैं।

जगतपिता सूर्य से प्रदेशवासियों के शुभ व मंगलमय जीवन की कामना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पर्व पर सूर्यदेव का उत्तरायण होना हर प्रकार के सुख और मांगलिक कार्यक्रमों  के लिएन प्रशस्ति तिथि मानी गई है। आज से मांगलिक कार्य भी प्रारम्भ होंगे। इस पवित्र पर्व पर प्रयागराज और गोरखपुर में लाखों की संख्या में श्रद्धालु आस्था व्यक्त कर रहे हैं। अन्य तीर्थों जैसे हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में, बदायूं के कछला घाट, मुजफ्फरनगर के शुक तीर्थ, काशी आदि तथा हर पवित्र नदी-सरोवरों पर लाखों श्रद्धालु स्नान-दान से जुड़कर अपनी आस्था को व्यक्त कर रहे हैं। सनातन संस्कृति के पर्वों पर स्नान-दान का अपना विशेष महत्व है।

सीएम योगी ने शिवावतारी गुरु गोरखनाथ को चढ़ाई खिचड़ी

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए शासन प्रशासन ने सभी प्रकार के इंतजाम किए हैं। गोरखपुर में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति दिन भर आस्था की पवित्र खिचड़ी चढ़ाएगी। मकर संक्रांति पर परंपरागत आयोजनों का भी शुभारंभ हो रहा है। गोरखनाथ मंदिर में एक माह तक चलने वाला खिचड़ी मेला भी प्रारंभ हो चुका है। यहां पर भी श्रद्धालुजन की सुरक्षा और सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है और पूरी सतर्कता के साथ नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि जगतपिता सूर्य संपूर्ण चराचर जगत के नियंता हैं। उनकी कृपा पूरे प्रदेशवासियों पर, हर एक श्रद्धालु पर बनी रहे। विश्वास है कि सभी लोग उत्साह और उमंग के साथ प्रदेश को आगे बढ़ाने में अपना योगदान देंगे।

Tags: cm yogigorakhpur newsKhichdiMakar Sankranti
Previous Post

पहाड़ी से टकराकर ATR-72 प्लेन क्रैश, अब तक 36 की मौत

Next Post

ITऔर इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में 1.75 लाख करोड़ रुपए का निवेश

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सपा नेताओं में भिड़ंत, गाली-गलौज और थप्पड़ जड़ने का आरोप

03/10/2026
Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

प्रत्याशी अपने उतारकर सिंबल हमारा दिया था’, राजभर ने अखिलेश पर लगाया धोखा देने का आरोप

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

‘नौकरियों का रेट तय करने वाले आज नकल पर ज्ञान दे रहे हैं’, अखिलेश के आरोपों पर योगी सरकार के मंत्रियों का तीखा पलटवार

03/10/2026
Main Slider

धन के अभाव में किसी छात्र की पढ़ाई नहीं रुकेगी: सीएम योगी

03/10/2026
Next Post
IT

ITऔर इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में 1.75 लाख करोड़ रुपए का निवेश

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

attacked

नशेड़ियों के हमले में चार पुलिसकर्मी घायल

15/03/2022
UGC net

NTA जल्द ही जारी करेगा यूजीसी नेट के शेष पेपरों के एडमिट कार्ड

27/10/2020

सारा अली खान ने भाई के साथ शेयर की तस्वीर

18/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version