• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गोधरा की धरा पर सजा भगवा रंग, गूंजा-मंदिर अब बनने लगा है…

Writer D by Writer D
29/11/2022
in गुजरात, चुनाव 2022, राजनीति, राष्ट्रीय
0
cm yogi

cm yogi in Godhra

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोधरा (पंचमहल)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गुजरात विधानसभा के चुनाव प्रचार के दौरान मंगलवार को गोधरा की धरा पर रोड शो किया। यहां से भाजपा ने चंद्र सिंह राउल को मैदान में उतारा है। गोधरा की सड़कों पर मंदिर अब बनने लगा है, भगवा रंग सजने लगा है, गीत के जरिए श्रीराम मंदिर निर्माण के वाहक योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  का अभूतपूर्व स्वागत किया। जहां भी नजर गई, गगनचुंबी नारों,  पीले पुष्प,  केसरिया गुब्बारा, टोपी, पट्टे से पटी गोधरा ने योगी का पग-पग पर इस्तकबाल किया। योगी आदित्यनाथ ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रोड शो का आगाज किया।

रामभक्तों के बलिदान की धरती को जय श्रीराम

सीएम योगी (CM Yogi)  ने जनसभा में रामभक्तों के बलिदान की धरती गोधरा की जनता को जयश्री राम किया। कहा कि इस जनपद में पवित्र शक्तिपीठ पावागढ़ सनातन हिंदू धर्म की आस्था का प्रतीक है। रोड शो की भव्यता देख सीएम योगी ने गोधरावासियों का आभार जताया। कहा कि गुजरात विपरीत परिस्थितियों से आगे बढ़ा है और देश को नेतृत्व दिया है। कांग्रेस के समय रोज आतंकी घटनाएं होती थीं। 20 वर्ष पहले रामभक्तों का गोधरा में बलिदान हुआ। गुजरात में अब हर कोई सुरक्षित है। राम मंदिर गोधरा के रामभक्तों की भावनाओं का सम्मान है। गोधरा परिवर्तनकारी धरती है। हर बीमारी का उपचार हमारे पास है। भाजपा जीत रही पर यह सामान्य नहीं, असामान्य जीत होनी चाहिए।

हर आंख में रही ललक,  बाबा की मिल जाए झलक

रोड शो के दौरान योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  की झलक पाने को लोग छतों और रोड पर खड़े रहे। पूरा गोधरा योगी योगी से गूंजता रहा। रोड शो के दौरान कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता की जबरदस्त भीड़ रही। लोग योगी आदित्यनाथ की झलक अपने मोबाइल में कैद करते रहे। योगी ने भी उन्हें निराश नहीं किया, बल्कि मुस्कुरा कर सभी का अभिवादन किया। लोगों के उत्साह को देखते हुए स्थानीय पुलिस-प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

श्रीराम का नाम पूरा पाकिस्तान बोलेगा

रोड शो के दौरान हिंदुस्तान का बच्चा-बच्चा हर जवान बोलेगा, जयश्री राम का नाम भी पूरा हिंदुस्तान बोलेगा, शिखर हिमालय की चोटी पर केसरिया लहराएंगे, मंदिर अब बनने लगा है-भगवा रंग चढ़ने लगा है, मुझे चढ़ गया भगवा रंग रंग, मिलकर बोलो जय श्रीराम, हिंदू जगाने आया हूं मैं हिंदू जगाकर आऊंगा आदि गीतों के जरिए युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों ने राम मंदिर के निर्माण में अग्रणी भूमिका के वाहक योगी आदित्यनाथ का गोधरा की धऱती पर जोरदार स्वागत किया।

Tags: cm yogiElection 2022elections 2022gujrat electionNational news
Previous Post

एके शर्मा ने 6 जिलों के 8168 लाभार्थियों को सौंपी आशियाने की चाभी

Next Post

बीजेपी से निष्पक्ष होने की उम्मीद नहीं करनी चाहिए, यह झूठ की राजनीति करते हैं: अखिलेश यादव

Writer D

Writer D

Related Posts

पंजाब

चंडीगढ़ में SIR पर संग्राम, कांग्रेस का प्रदर्शन; राजा वड़िंग समेत कई नेता हिरासत में

25/09/2026
उत्तराखंड

बच्चों को देखकर रुका मुख्यमंत्री का काफिला, चॉकलेट बांटकर की बातचीत

25/09/2026
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री के आह्वान पर ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन में सहयोग के लिए आगे आया कॉरपोरेट सेक्टर

25/09/2026
छत्तीसगढ़

अंत्योदय के संकल्प के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध : CM साय

25/09/2026
Main Slider

पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन दर्शन प्रत्येक जनसेवक के लिए प्रेरणास्रोत है: मुख्यमंत्री धामी

25/09/2026
Next Post
Akhilesh Yadav

बीजेपी से निष्पक्ष होने की उम्मीद नहीं करनी चाहिए, यह झूठ की राजनीति करते हैं: अखिलेश यादव

यह भी पढ़ें

terrorist

आतंकियों ने की कश्मीरी पंडित की दुकान में काम करने वाले सेल्समैन की हत्या

09/11/2021
CM Yogi

सीएम योगी के निर्देश पर बांग्लादेश से विस्थापित 331 हिंदू परिवारों को लखीमपुर-खीरी में बसाया गया

02/04/2026
share market

शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स-निफ्टी ने भी लगाई ऊंची छलांग

20/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version