• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महाशिवरात्रि पर अनुष्ठान में रत रहे सीएम, की लोक कल्याण की मंगलकामना

Writer D by Writer D
18/02/2023
in उत्तर प्रदेश, गोरखपुर
0
CM Yogi engaged in rituals on Mahashivaratri

CM Yogi engaged in rituals on Mahashivaratri

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। देवाधिदेव महादेव भगवान शिव की उपासना के विशेष पर्व महाशिवरात्रि के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) गोरक्षपीठ से लगायत विभिन्न शिवालयों तक भोलेनाथ के दर्शन, पूजन, जलाभिषेक, रुद्राभिषेक आदि अनुष्ठान में रत रहे।

विधि विधान से पूजनोपरांत उन्होंने प्रदेशवासियों के आरोग्यमय, सुखमय, समृद्धमय व शांतिमय जीवन की मंगलकामना की। मुख्यमंत्री सुबह सात बजे से लेकर दोपहर बाद पौने तीन बजे तक अलग-अलग मंदिरों में उपासना व भ्रमण में रत रहे।

शनिवार सुबह महाशिवरात्रि पर सीएम योगी (CM Yogi) के आनुष्ठानिक कार्यक्रमों की शुरुआत गोरखनाथ मंदिर से हुई। मठ के प्रथम तल पर स्थित शक्ति मंदिर में उन्होंने भगवान भोले शंकर का गो दुग्ध से रुद्राभिषेक किया। मठ के पुरोहित एवं वेदपाठी ब्राह्मणों ने शुक्ल यजुर्वेद संहिता के रुद्राष्टाध्यायी के महामंत्रों द्वारा रुद्राभिषेक का अनुष्ठान पूर्ण कराया। रुद्राभिषेक के बाद मुख्यमंत्री ने हवन तथा आरती कर चराचर जगत के कल्याण के लिये महादेव से प्रार्थना की। आखिर में प्रसाद का वितरण हुआ। अनुष्ठान का यह कार्य तीन घण्टे से अधिक समय तक चला।

इसके पूर्व मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित शिव मंदिर में भी पूजन किया। उन्होंने यहां भगवान नंदी का पूजन कर भगवान शंकर का जलाभिषेक किया।

उल्लेखनीय है कि नाथपंथ की परंपरा में गुरु गोरखनाथ सबका कल्याण करने वाले भगवान शिव के अवतार माने जाते हैं। गोरखनाथ मंदिर के मूल में भी लोक कल्याण एवं लोक मंगल की ही भावना है। ऐसे में गोरक्षपीठाधीश्वर के लिए महाशिवरात्रि का पर्व बेहद महत्वपूर्ण होता है।

गोरखनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि का अनुष्ठान पूर्ण करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने अंधियारीबाग स्थित प्राचीन मानसरोवर शिव मंदिर, राजघाट स्थित मुक्तेश्वरनाथ मंदिर व झारखंडी स्थित झारखंडी महादेव मंदिर का भ्रमण किया। इन तीनों शिव मंदिरों में उन्होंने भगवान भोलेनाथ का दर्शन, पूजन व जलाभिषेक कर लोक मंगल की कामना की। मंदिरों के भ्रमण के दौरान श्री योगी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर जगह सुरक्षा, सफाई और श्रद्धालुओं की सुविधा का पूरा इंतजाम रखा जाए।

गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी ने किया रुद्राभिषेक, विश्व कल्याण की कामना की

महाशिवरात्रि (Mahashivratri) पर्व पर शिवालयों के भ्रमण के क्रम में मुख्यमंत्री सबसे पहले अंधियारी बाग स्थित प्राचीन मानसरोवर मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच महादेव का दर्शन पूजन किया। भोलेनाथ को भांग, धतूरा, बेलपत्र, पुष्प आदि अर्पित कर जलाभिषेक किया पूजन कर बाहर निकलते वक्त उनकी नजर नन्हें-मुन्ने श्रद्धालुओं पर पड़ गई। मुख्यमंत्री तुरंत बच्चों के बीच पहुंचे। उन्हें दुलारकर अपना आशीर्वाद और महाशिवरात्रि का प्रसाद दिया।

मानसरोवर के बाद श्री योगी (CM Yogi) मुक्तेश्वरनाथ मंदिर पहुंचे और दर्शन, पूजन के बाद में चांदी के पात्र में रखे दुग्ध व जल से महादेव का अभिषेक किया। पूजन सामग्री के साथ वस्त्र अर्पित किया। महादेव झारखंडी मंदिर में भी मुख्यमंत्री ने भगवान शिव की विधि विधान से आराधना की। इस दौरान उनके साथ भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह, विधायक प्रदीप शुक्ल, कालीबाड़ी के महंत रविंद्रदास, भाजपा के महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता आदि भी मौजूद रहे। दोपहर में मुख्यमंत्री पीपीगंज के भरोहिया स्थित पितेश्वरनाथ शिव मंदिर भी पहुंचे। यहां बाबा पितेश्वरनाथ का दर्शन, पूजन व जलाभिषेक किया और सम्पूर्ण मानव जाति के कल्याण, उद्धार, समृद्धि एवं शांति की प्रार्थना की। पांडवकालीन मान्यता वाले पितेश्वरनाथ मंदिर का गोरक्षपीठ से गहरा नाता है। गोरक्षपीठाधीश्वर हर महाशिवरात्रि यहां जलाभिषेक करने आते हैं।

हर-हर महादेव के उदघोष से गूंज रहा बाबा विश्वनाथ का दरबार, कंकर कंकर शंकर का अद्भुत नजारा

मुख्यमंत्री ने भरोहिया में शिव मंदिर के सामने स्थित गुरु गोरखनाथ विद्यापीठ के परिसर में स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। बच्चों का प्यार से माथा सहला कर आशीर्वाद दिया। कुछ लोगों से हंसी ठिठोली भी की। यहां कुछ लोग कुछ समस्याएं लेकर पहुंचे थे, सीएम ने उनके आवेदन लेकर समस्या निस्तारण का आदेश अधिकारियों को दिया। भरोहिया में मुख्यमंत्री के आगमन पर विधायक फतेह बहादुर सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर सभी को शुभकामनाएं दीं। एक ट्वीट में उन्होंने कहा, “ महाशिवरात्रि’ की सभी प्रदेश वासियों एवं श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! भगवान भोलेनाथ और मां पार्वती की कृपा से समस्त जगत का कल्याण हो, यही प्रार्थना है।”

Tags: cm yogigorakhpur newsMahashivratri 2023
Previous Post

हाइटेक होगा गोरखपुर रीजनल स्टेडियम, ”दिन ही नहीं, रात में भी प्रतियोगिताएं”

Next Post

UP GIS: प्रदेश के एक-एक जिले तक पहुंचेगी निवेश की बहार

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

भाजपा विधायक को पाकिस्तानी नंबर से धमकी, जांच में जुटी पुलिस

30/09/2026
Main Slider

महंत अवेद्यनाथ ने सामाजिक समता से हिंदू समाज को किया एकजुट: मुख्यमंत्री योगी

30/09/2026
उत्तर प्रदेश

अखिलेश पर बृजभूषण का बयान, बढ़ी सियासी चर्चा

30/09/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

म्योहार गांव में रोशन हुई गलियां, बच्चों की गुहार पर लगी स्ट्रीट लाइटें

30/09/2026
उत्तर प्रदेश

राजभर का अखिलेश पर हमला- ‘PDA में परिवार, दौलतमंद और अपराधियों को राज्यसभा भेजने की जुगत में लगे हैं’

30/09/2026
Next Post
UP GIS

UP GIS: प्रदेश के एक-एक जिले तक पहुंचेगी निवेश की बहार

यह भी पढ़ें

Chicken Masala

इफ्तारी के लिए बनाएं चिकन मसाला, ट्राई करें ये टेस्टी रेसिपी

28/02/2026
khichdi mela

खिचड़ी मेले में बहती है श्रद्धा, मनोरंजन व रोजगार की त्रिवेणी

13/01/2024
Covaxine

Covaxin को जर्मनी ने दी मंजूरी, यात्रा करने वालों अब नहीं दिखाना होगा सर्टिफिकेट

26/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version