Main Sliderउत्तर प्रदेशगोरखपुरराजनीति

गोरखपुर में 18 सफाई वाहनों को योगी ने दिखाई हरी झंडी

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गोरखपुर महानगर की सफाई व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए सोमवार शाम गोरखनाथ मंदिर परिसर से नगर निगम के 18 सफाई वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इन सफाई वाहनों में दो मैकेनाइज्ड स्वीपिंग मशीन, 15 ट्रैक्टर.ट्राली व एक मैजिक शामिल हैं। इन सभी वाहनों के क्रय पर करीब तीन करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। गोरखपुर नगर निगम का सफाई बेड़ा मजबूत होने पर मुख्यमंत्री ने नगर निगम प्रशासन को शुभकामनाएं दीं और अपेक्षा की कि शहर स्वच्छता के नए मानक स्थापित करेगा।

निजी क्षेत्र की खेल अकादमियों को देंगे मदद: सीएम योगी

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम ;एनसीएपी. में गोरखपुर शहर को भी सम्मिलित किया गया है। इसके तहत सड़क की सफाई के साथ ही पटरियों पर इंटरलाकिंग जगह.जगह पौधारोपण आदि किया जा रहा है। झाड़ू लगाने पर सड़क की धूल उड़ती है। इसे देखते हुए नगर निगम ने दो मैकेनाइज्ड स्वीपिंग मशीन खरीदे हैं। इन वाहनों से सड़क की सफाई के साथ ही धूल भी इकट्ठा कर ली जाएगी। इससे धूल नहीं उड़ेगी और साथ ही कूड़ा उठान व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 15 नए ट्रैक्टर ट्रॉली व एक मैजिक का भी क्रय हुआ है।

Related Articles

Back to top button