Main Sliderउत्तर प्रदेशगोरखपुरराजनीति

CM योगी ने कंपैक्टर गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में दो दिवसीय दौरे पर हैं। दौरे के दूसरे दिन गुरुवार यानी आज उन्होंने रेहड़ी-पटरी और दवा व्यापारियों के लिए लगे विशेष वैक्सीनेशन शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कूड़ा निस्तारण के लिए मंगाई गई 20 कंपैक्टर गाड़ियों को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया।

इस दौरान महापौर सीताराम जायसवाल, डीआईजी डॉक्टर प्रीतिंदर सिंह, मंडलायुक्त रवि कुमार एनजी, एसएसपी दिनेश कुमार पी, नगर आयुक्त अविनाश सिंह, एसपी दक्षिणी अरुण कुमार सिंह, सीएमओ दिवाकर पांडेय, क्षेत्राधिकारी कोतवाली विमल कुमार सिंह सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।

इसके बाद सीएम योगी ने सर्किट हाउस के एनेक्सी भवन में मेयर और पार्षदों के साथ विभिन्न मुद्दों पर बैठक की। साथ ही कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए जरूरी दिशानिर्देश दिए।

इसके पहले मुख्यमंत्री योगी गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित हिंदू सेवाश्रम में जनता दर्शन में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने सभी फरियादियों की समस्याएं सुनी। इस मौके पर वहां मौजूद अधिकारियों को फटकार लगाते हुए उन्होंने निर्देश दिया कि लोगों की समस्याओं का निस्तारण समयबद्ध तरीके से होना चाहिए। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

CM योगी के बाद ये पार्टियां Koo पर हुई एक्टिव, इन नेताओं ने बनाया अकाउंट

हर बार की तरह इस बार अधिकतर मामले कानून और जमीन से जुड़े हुए थे। फरियादी अपनी फरियाद लेकर सुबह से ही लाइन में लग गए थे। इसमें बुजुर्ग, युवा, महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। फरियादियों में कई लोगों की मुलाकात सीएम योगी से नहीं हो पाई इसलिए वे जरूर थोड़े निराश दिखे। हालांकि सभी लोगों के शिकायत पत्र ले लिए गए हैं।

Related Articles

Back to top button