• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पेपर लीक के मामलों में सरकार किसी भी दोषी को बख्शने वाली नहीं: मुख्यमंत्री

Writer D by Writer D
25/07/2026
in उत्तर प्रदेश, जालौन
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उरई। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को जालौन दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने जिला खेल मैदान (डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स ग्राउंड) में आयोजित भव्य कार्यक्रम में जनपद को 1275 करोड़ रुपये की लागत वाली 374 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने इन परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इसके साथ ही उन्होंने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सहायता वितरित करते हुए उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 13 करोड़ 14 लाख 30 हजार रुपये की धनराशि लाभार्थियों के खातों में हस्तांतरित की। प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्रों को आवास की चाबियां सौंपी गईं, जबकि मुख्यमंत्री सुकन्या योजना की लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए।

गौरवशाली इतिहास, वीरता और सांस्कृतिक विरासत के लिए जालौन पूरे देश में प्रसिद्ध

अपने संबोधन की शुरुआत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जालौन की अधिष्ठात्री जालौन वाली माता, एट बैरागढ़ की शारदा माता, महर्षि वेदव्यास और जलवान ऋषि को नमन करते हुए की। उन्होंने कहा कि जालौन और कालपी अपने गौरवशाली इतिहास, वीरता और सांस्कृतिक विरासत के लिए पूरे देश में प्रसिद्ध हैं। उन्होंने कहा कि कालपी का कागज और यहां की मटर जनपद की विशिष्ट पहचान हैं तथा पचनदा का संगम इस क्षेत्र की प्राकृतिक धरोहर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ओडीओपी) योजना के माध्यम से कालपी के कागज उद्योग को नई पहचान मिली है और अब यह वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना रहा है।

बीडा की योजना से जालौन को मिलेगा लाभ

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक समय ऐसा था जब बुंदेलखंड को दस्यु प्रभावित क्षेत्र के रूप में जाना जाता था और यहां के लोगों को पलायन के लिए मजबूर होना पड़ता था। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन लोगों की नीतियों के कारण बुंदेलखंड पिछड़ा, वही लोग आज घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे इस क्षेत्र की नई पहचान बन चुका है और झांसी जिले में बीडा (Bundelkhand Industrial Development Authority) के माध्यम से औद्योगिक विकास को नई गति मिल रही है, जिसका लाभ जालौन को भी मिलेगा।

पहले बुंदेलखंड सूखे और अंधेरे की मार झेलता था

मुख्यमंत्री ने कहा कि कभी बुंदेलखंड सूखे और अंधेरे की मार झेलता था, डकैतों की दहशत शुरु हो जाती थीं। लेकिन आज सौर ऊर्जा परियोजनाओं के जरिए पूरा क्षेत्र रोशनी से जगमगाने की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि घर-घर पेयजल पहुंचाने के लिए जल जीवन मिशन के तहत तेजी से कार्य हो रहा है। गौ संरक्षण के क्षेत्र में भी उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़े स्तर पर कार्य किया है। उन्होंने जालौन की रंगौली ग्राम पंचायत का उल्लेख करते हुए कहा कि यह जिले की पहली ग्राम पंचायत बनी है जो गरीबी रेखा से ऊपर पहुंची है।

माफियाओं को मिट्टी में मिलाया

कानून व्यवस्था पर बोलते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उनकी सरकार ने प्रदेश से माफिया राज समाप्त करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि भू-माफिया, बालू माफिया, केटल माफिया और अन्य अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की गई है। उन्होंने दोहराया कि जो भी युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्पष्ट संदेश है कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को आजीवन कारावास तक की सजा दिलाई जाएगी।

पेपर लीक के मामलों में सरकार किसी भी दोषी को बख्शने वाली नहीं

मुख्यमंत्री ने कहा कि परीक्षा में गड़बड़ी और पेपर लीक के मामलों में सरकार किसी भी दोषी को बख्शने वाली नहीं है। उन्होंने बताया कि नीट परीक्षा लीक प्रकरण में संलिप्त पाए जाने पर पिछले 24 घंटे में 47 अधिकारियों को एक साथ बर्खास्त किया गया है तथा उनकी संपत्तियां जब्त कर कठोर कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं युवाओं की चिंता करते हैं और देर रात तक उनसे संवाद कर उनके भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

मुख्यमंत्री का समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर भी तीखा हमला

अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस केवल घड़ियाली आंसू बहाते हैं, जबकि उनके शासनकाल में बुंदेलखंड के विकास का पैसा लूटा जाता था। उन्होंने आरोप लगाया कि विकास के नाम पर डकैती डाली जाती थी और सरकारी नौकरियों में भ्रष्टाचार एवं वसूली का खेल चलता था। उन्होंने कहा कि पहले विकास का धन सैफई में फिल्मी आयोजनों पर खर्च किया जाता था, जबकि आज वही पैसा जनता के विकास और कल्याण पर लगाया जा रहा है।

प्रदेश में बेटियां खुद को असुरक्षित महसूस करती थीं

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब थी और बेटियां खुद को असुरक्षित महसूस करती थीं, लेकिन आज उत्तर प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि अब कोई भी गुंडा या माफिया महिलाओं और बेटियों की ओर आंख उठाकर देखने की हिम्मत नहीं करता, क्योंकि उसके लिए जेल या कड़ी सजा तय है।

एक क्लिक पर लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे पहुंच रहा पैसा

उन्होंने कहा कि पहले केंद्र सरकार से भेजा गया पैसा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाता था, लेकिन आज डबल इंजन सरकार में पेंशन सहित सभी सरकारी योजनाओं का लाभ एक क्लिक के माध्यम से सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में पहुंच रहा है। व्यापारी भी आज बिना किसी भय के अपना कारोबार कर रहे हैं और सुरक्षित घर लौटते हैं।

सिंचाई और जल परियोजनाओं से किसानों की आय में वृद्धि होगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में तेजी से सिंचाई और जल परियोजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है, जिससे किसानों की आय में वृद्धि होगी। साथ ही डेटा सेंटर और नई तकनीकों के विकास से प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी तैयार होंगे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश को देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में सरकार निरंतर कार्य कर रही है और बुंदेलखंड इस विकास यात्रा का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा।

Tags: cm yogi
Previous Post

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

Next Post

घर में लगे पौधे बदल सकते हैं आपकी किस्मत, रखें इन नियमों का ध्यान

Writer D

Writer D

Related Posts

Massive fire at a candle factory
उत्तर प्रदेश

मोमबत्ती फैक्ट्री में भीषण आग, 16 से अधिक फायर टेंडर्स ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

01/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मंडियों का पुनरोद्धार हो, आधुनिक सुविधाओं से लैस हों सभी मंडियां: मुख्यमंत्री

31/07/2026
Mayawati
उत्तर प्रदेश

नाम बदलने की सियासत में मायावती की एंट्री, सरकार से की ये अपील

31/07/2026
Lucknow Nagar Nigam
Main Slider

भाजपा ने घोषित की नगर निगम की नई टीम, मुन्ना मिश्रा को मिली उपनेता की जिम्मेदारी

31/07/2026
Jaiveer Singh
उत्तर प्रदेश

वाराणसी मंडल में पर्यटन विकास को मिलेगी नई उड़ान

30/07/2026
Next Post
Tulsi

घर में लगे पौधे बदल सकते हैं आपकी किस्मत, रखें इन नियमों का ध्यान

यह भी पढ़ें

Like Ishaqzaade, Sandeep Aur Pinky Faraar too got emotional after getting love

इश्कजादे की तरह एसपीएफ़ को भी प्यार जुनून अरुण अरुण

09/06/2021
cm yogi

पैतृक गांव पहुंचकर भावुक हुए सीएम योगी, गुरु महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा का किया अनावरण

03/05/2022
mohammed siraj sports spirit

मोहम्मद सिराज के इस काम की ऑस्ट्रेलियाई मीडिया कर रहा जमकर तारीफ

13/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version