• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बाघंबरी मठ में भावुक हुए सीएम योगी, बोले- एक-एक घटना का होगा पर्दाफाश

Writer D by Writer D
21/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि से जुड़ी दुखद घटना से जुड़ा कोई भी दोषी बख्शा नहीं जाएगा। मंगलवार की सुबह प्रयागराज पहुंचे मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि यहां की घटना को लेकर बहुत सारे साक्ष्य एकत्रित किए गए हैं। जुटाए गए हैं। यह एक वरिष्ठ धर्माचार्य एवं अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष से जुड़ा हुआ मामला है। इस पूरे केस की प्रॉपर्टी को हिस्सा मानते हुए पुलिस की एक टीम काम कर रही है। इसमें एडीजी जोन, आईजी रेंज, डीआईजी प्रयागराज और मंडल आयुक्त प्रयागराज शामिल हैं। टीम के सभी अधिकारी एक साथ मिलकर इस पर काम कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक-एक घटना का पर्दाफाश होगा। दोषी अवश्य सजा पाएगा। मेरी सभी लोगों से विनम्र अपील होगी कि संवेदनशील प्रकरण में अनावश्यक बयानबाजी से बचें। जांच एजेंसियों को निष्पक्ष ढंग से कार्य करने दें। जो भी इसके लिए जिम्मेदार होगा, उसको कानून के दायरे में लाकर कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

Allahabad Mahant Narendra Giri Suicide Case Chief Minister Yogi Adityanath  Gets Emotional At Baghambari Math - नरेंद्र गिरि: बाघंबरी मठ में भावुक हुए  सीएम योगी, बोले-पुलिस के चार बड़े अफसर ...

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि धार्मिक परंपरा के अनुसार पंचक होने के कारण और अनुयायियों, अखाड़ा से जुड़े हुए पदाधिकारियों की राय है कि कल आम जनता के दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर यहां पर बाघम्बरी पीठ पर ही रहेगा। पांच सदस्यीय टीम उनके पार्थिव शरीर का पोस्टमार्टम करेगी। उसके उपरांत धार्मिक रीति शास्त्रोक्त पद्धति से समाधि का कार्यक्रम यहां पर संपन्न होगा। सभी एजेंसियां सक्रिय हैं। इस पूरे मामले में हर व्यक्ति आहत है। व्यथित है।

CM योगी ने महंत नरेंद्र गिरि को दी श्रद्धांजलि, बोले- समाज के लिए अपूरणीय क्षति

मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि जी महाराज की दुखद घटना से हम सब व्यथित हैं। यह एक दुखद घटना है। इसीलिए अपने संत समाज की ओर से और प्रदेश सरकार की ओर से उनके प्रति विनम्र श्रद्धांजलि व्यक्त करने के लिए मैं स्वयं यहां पहुंचा हूं। यह धार्मिक और आध्यात्मिक समाज की एक अपूरणीय क्षति है।

Narendragirideath | Narendra Giri Maharaj Suicide Case: बाघंबरी मठ में भावुक  हुए सीएम योगी, बोले-पुलिस के चार बड़े अफसर जांच में जुटे, दोषियों को बख्शा  नहीं जाएगा ...

कहा कि अखाड़ा परिषद और संत समाज की उन्होंने जो सेवा की है, वह अविस्मरणीय है। मुझे याद है प्रयागराज कुंभ 2019 में उन्होंने पूरा सहयोग किया था। कुम्भ को वैश्विक मंच पर मान्यता मिली। इस कुंभ से जुड़ी हुई एक एक घटना को आम जनमानस और श्रद्धालुओं के अनुरूप कैसे हम वैश्विक स्तर पर पहुंचाने के लिए प्रयास करें, इसके लिए उनका हर प्रकार का सहयोग मुझे प्राप्त हुआ था। मैं उस समय देखता था कि अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष होने के बावजूद मान अपमान की चिंता किए बगैर प्रयागराज कुंभ को पूरी भव्यता के साथ आयोजित करने के लिए उन्होंने अपना पूरा योगदान दिया था।

महंत नरेंद्र गिरि केस में सपा सरकार में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री पर शक, सामने आई ये बात

कहा कि प्रयागराज कुंभ के पूर्व संगम, मा गंगा की पूजन कार्यक्रम को यहां पर आयोजित हो। उनकी इच्छा थी कि इस आयोजन में प्रधानमंत्री मोदी को लेकर प्रयागराज पधारें। इससे काफी चीजें होंगी। हमारे लिए और अच्छे ढंग से प्रस्तुत करने का अवसर प्राप्त होगा। प्रयागराज कुंभ से पूर्व यहां के जुड़े हुए विकास कार्यक्रमों का लोकार्पण के लिए प्रधानमंत्री मोदी का आगमन हुआ था। तब उन्होंने उस मुहूर्त को उसी के साथ जोड़ा था। अनुशासन, पूरी पवित्रता, पूरी मर्यादा को बनाए रखते हुए उन्होंने प्रयागराज कुंभ की भव्यता को प्रदान करने में सहयोग दिया। 13 अखाड़ों के बीच परस्पर समन्वय और संवाद की बात हो, हर एक संप्रदाय से जुड़े हुए आचार्य धर्म आचार्यों और उनके बीच में समन्वय करने का काम हो, सब बहुत अच्छे ढंग से किया। बहुत ही सुंदर प्रयास उन्होंने किया था। उसका परिणाम यह था कि प्रयागराज कुंभ पहली बार वैश्विक मंच पर एक अद्भुत घटना के रूप में जाना जाता है।

महंत नरेंद्र गिरि सुसाइड: हिरासत में लिए गए लेटे हुए हनुमान मंदिर के पुजारी और उनका बेटा

मुख्यमंत्री ने कहा कि नरेंद्र गिरी साधु समाज की समस्याओं को लेकर, धर्म आचार्यों की समस्याओं को लेकर, अखाड़ा के अंदर का हो, अखाड़ा परिषद के अंदर का हो, किसी मठ मंदिर की समस्या हो या फिर अखिल भारतीय स्तर पर समाज और देश के हित में किए जाने वाले निर्णय में उनका सानिध्य और सहयोग प्राप्त होता था। आज वह हमारे बीच में नहीं हैं। उनका दुखद अवसान हम सबके लिए, खासकर धार्मिक जगत के लिए, आध्यात्मिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। मैं दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रभु श्रीराम से, तीर्थराज प्रयाग से, साधु समाज से प्रार्थना करूंगा कि वह जिन कार्यक्रमों को लेकर चले थे इसे आगे बढ़ाने का कार्य होता रहे। इन सब की पूर्ति होने में सकुशल आगे बढ़ाने में उनके सभी सहयोगियों अनुयायियों को प्राप्त हो। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, सांसद रीता बहुगुणा जोशी समेत अन्य संत समाज मौजूद था।

Tags: akhada parishadakhara chiefanand giriLatest Prayagraj News in Hindimahant narendra girimahant narendra giri suicide casenarendra giri imagenarendra giri latest newsNarendra giri maharajnarendra giri maharaj allahabadnarendra giri maharaj suicide casenarendra giri newsnarendra giri news todaynarendra giri prayagrajnarendra giri sonnarendra giri suicidenarendra giri suicide casePrayagraj Hindi SamacharPrayagraj NewsPrayagraj News in Hindiprayagraj news todayprayagraj news today liveup policeYogi Adityanathनरेंद्र की संदिग्ध मौतनरेंद्र गिरी आत्महत्यानरेंद्र गिरी मौतनरेंद्र गिरी सुसाइडप्रयागराज नरेंद्र गिरिप्रयागराज न्यूज़ आज कामहंत नरेंद्र गिरिमहंत नरेंद्र गिरीमहंत नरेंद्र गिरी महाराज
Previous Post

मजबूती के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी ने की तेज शुरुआत

Next Post

64 दिन बाद जेल से बाहर निकले राज कुंद्रा, 50 हजार मुचलके पर मिली थी जमानत

Writer D

Writer D

Related Posts

अयोध्या

UP Rise 2026: युवाओं को ‘जॉब सीकर’ से ‘जॉब क्रिएटर’ बना रही योगी सरकार

28/10/2026
Main Slider

सुलभ शौचालय की बदहाल सफाई व्यवस्था पर भड़के सीएम धामी, ईओ को तत्काल सुधार के निर्देश

28/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल से सरकारी अस्पतालों में बढ़ेगी यूपी के बुनकरों के उत्पादों की पहुंच

28/10/2026
उत्तर प्रदेश

नावों की पहचान से सुरक्षा तक नई व्यवस्था, यूपी में जलयानों को मिलेगी खास पंजीकरण संख्या

28/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बिजली उपभोक्ताओं को दिवाली गिफ्ट, नवंबर के बिल में 9.17% की मिलेगी छूट

28/10/2026
Next Post
Raj Kundra

64 दिन बाद जेल से बाहर निकले राज कुंद्रा, 50 हजार मुचलके पर मिली थी जमानत

यह भी पढ़ें

pm avas yojna

पीएम आवास बना गरीबों का संबल, अब बरसात-आंधी-तूफान का नहीं है डर

22/02/2022
tulsi

प्रेग्नेंसी में तुलसी का इस्तेमाल होता है बेहद फायदेमंद

12/04/2023
cm yogi

अपने दायित्वों को समझना आज सबसे बड़ी आवश्यकताः सीएम योगी

28/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version